वर्ल्ड कप 2023 अब अपने अंतिम चरण में है वर्ल्ड कप का आखिरी मैच 19 नवंबर को होने जा रहा है वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची। अब यह दो बेहतरीन टीमें जल्द ही आमने-सामने फाइनल में दिखेंगी। यह मैच सबसे ज्यादा रोमांचक होने वाला है और सबसे ज्यादा लोकप्रिय होने वाला है। इस वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में एक बड़ा सवाल यह भी होने वाला है कि भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी टीमों में बदलाव करती है या नहीं? भारतीय टीम क्या अपने पहले वाले ही प्लेइंग 11 को खिलाएगी या नहीं और ऑस्ट्रेलियाई टीम क्या बदलाव करती है यह देखना बड़ा रोमांचक होगा।
क्या वर्ल्ड कप फाइनल में हार्दिक पांड्या की होगी वापसी?
क्रिकेट के चाहने वालों के लिए और हार्दिक पांड्या के फैंस के लिए यह एक बड़ा सवाल है कि क्या हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप फाइनल में वापसी कर सकते हैं या नहीं? हार्दिक पांड्या इसी वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी गई और उनकी जगह फिर दूसरे प्लेयर्स को खिलाया गया उनकी जगह सूर्या को मिली। मोहम्मद शमी उन्हीं के बाद आए और टीम में शामिल हुए इसके बाद हार्दिक पांड्या को खेलने का मौका नहीं मिला क्योंकि मैनेजमेंट के हवाले से बताया गया कि वह अभी फिट नहीं हुए हैं और खेलने में सक्षम नहीं है इसीलिए यह बड़ा सवाल है कि क्या हार्दिक पांड्या फिर से वापसी करेंगे या नहीं?
बता दें कि जब हार्दिक पांड्या चोटिल हुए तब भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा सभी यह सोच रहे थे की हार्दिक पांड्या की जगह कौन लेगा और उनकी कमी कोई पूरी कर सकेगा या नहीं लेकिन जब टीम में नए प्लेयर्स को जोड़ा गया तब टीम को हार्दिक पांड्या की कमी महसूस नहीं हुई और टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मैचों में जीत हासिल की। इसीलिए अभी टीम इंडिया सभी तरह से संपूर्ण लग रही है। हार्दिक पांड्या की कमी नहीं खल रही है इसीलिए मैनेजमेंट शायद उन्हें टीम में न जोड़े और उनकी वापसी नहीं हो। क्योंकि अभी हार्दिक पांड्या पूरी तरह से मैदान में उतरने के लिए सक्षम नहीं है चोटिल होने के कारण वह अपना सही गेम नहीं खेल सकेंगे, जिससे टीम को भी खम्याजा भुगतना पड़ सकता है इसीलिए उनका टीम में जोड़ना अभी संशय का विषय बना हुआ है।
कौन-कौन हो सकते हैं भारतीय टीम में प्लेइंग 11 के सदस्य?

भारतीय टीम में अभी सिलेक्टेड कैंडिडेट्स पूरी तरह से अच्छा मैच खेलने के लिए सही है भारतीय टीम में सभी बल्लेबाज और गेंदबाज अभी फुल फॉर्म में चल रहे हैं और अपना बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम है। ओपनर में रोहित शर्मा ,शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर बेहतर खेल रहे हैं और लगता नहीं के टीम इनमें से किसी को भी हटाकर दूसरे प्लेयर को जगा देगी। वही केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और जडेजा मिडिल ऑर्डर में बेहतर खेल खेलने के लिए जाने जाते हैं उनकी जगह भी शायद ही किसी को मिल सकती है। वही बॉलर्स की बात करें तो गेंदबाजों में शिराज, शमी, कुलदीप यादव ,बुमराह अभी सबसे ज्यादा बेहतर खेल रहे हैं और फुल फॉर्म में चल रहे हैं। इसके अलावा 11वे नंबर के प्लेयर में टीम शार्दुल ठाकुर और ईशान किशन में से किसी एक को खिला सकती है। मौजूदा टीम के इन खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े भी हैं इसीलिए रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट अपने प्लेइंग इलेवन में इन्हीं को खिलाएगी शायद ही वह किसी बदलाव की उम्मीद रखें।
क्या प्लेइंग इलेवन में सूर्य कुमार की जगह मिलेगी अश्विन को?
मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव हार्दिक पांड्या की जगह टीम की प्लेइंग इलेवन में खेल रहे हैं हालांकि नंबर सिक्स पर खेलते हुए उन्हें अब तक कुछ खास मौके नहीं मिले हैं क्योंकि टॉप और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शानदार फार्म में है ऐसे में टीम उनकी जगह अश्विन को शामिल कर सकती है न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के दौरान भारत को छठे गेंदबाज की कमी खली थी और चुकी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों बहुत मजबूत बल्लेबाजी वाली टीम में है इसीलिए भारत एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प शामिल करने पर विचार कर सकता है अश्विन के अलावा शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा दो और विकल्प हैं जिन पर भारत गौर कर सकता है।
