भारत में आयोजित किए गए वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच शानदार तरीके से पूर्ण हुए। वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच दो सबसे बेहतरीन टीमों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम की जीत हुई मैच में दो बेहतर टीमों के बीच मुकाबला हुआ जिसमें छठी बार ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप चैंपियन बनी और भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। भारत में वर्ल्ड कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए फाइनल में जगह बनाई।वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम गिरते पड़ते फाइनल में पहुंची और फाइनल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के चलते वह वर्ल्ड कप जीत गए। अब वर्ल्ड कप के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच t20 सीरीज शुरू होने जा रही है।
इंडिया Vs ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज:-
वर्ल्ड कप 2023 की सर्वश्रेष्ठ दो टीमों के बीच कल से यानी 23 नवंबर से भारत में T20 सीरीज शुरू होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज कल से शाम 7:00 बजे से शुरू होने वाली है यानी पहला मैच 23 नवंबर को शाम 7:00 बजे आंध्र प्रदेश के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस T20 सीरीज में दोनों ही टीमों में से वर्ल्ड कप में खेले गए खिलाड़ियों को आराम दिया गया है और ज्यादातर खिलाड़ी नए चुने गए हैं। दोनों ही टीमों ने अपने ज्यादातर खिलाड़ियों का खुलासा कर दिया है जो इस T20 सीरीज में खेलने वाले हैं वहीं भारत ने अपने सभी नए खिलाड़ियों को T20 खेलने के लिए चुना है वर्ल्ड कप खेल में खेले खिलाड़ियों को इस खेल से आराम दिया गया है लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो वर्ल्ड कप में भी खेल चुके हैं और इस T20 सीरीज में भी खेलेंगे। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव को कप्तान घोषित किया गया है जिन्होंने हाल ही में हुए वर्ल्ड कप में भी अपना योगदान दिया था। वहीं ईशान किशन, श्रेयस अय्यर भी होंगे जो इस T20 सीरीज में खेलेंगे।
वहीं अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्क्वायड की बात करें तो मैथ्यू बेड कप्तान की भूमिका निभाएंगे। इस T20 सीरीज में स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल भी मैच का हिस्सा बनने वाले हैं। बता दें कि यह खिलाड़ी वर्ल्ड कप 2023 में भी अपना योगदान दे चुके हैं और ग्लेन मैक्सवेल ने डबल शतक बनाकर रिकॉर्ड भी बनाया है ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप अपने नाम किया है अब वह इस T20 सीरीज के लिए भी तैयार है।
वार्नर ने T20 सीरीज से अपना नाम लिया वापस:-
भारत में वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे ओपनर डेविड वार्नर ने भारत में होने वाले T20 सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है वह पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले आराम करना चाहते थे। पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को 14 दिसंबर से घरेलू टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है यह वॉर्नर की आखिरी टेस्ट सीरीज होगी इसके बाद वह टेस्ट से संन्यास ले लेंगे। वार्नर के अलावा नियमित कप्तान पेंट कमीस भी टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। वॉर्नर की जगह कहां टीम में आरोन हार्ड को जगह दी गई है।
वर्ल्ड कप में खेलने के वजह से अब वार्नर कुछ समय के लिए आराम लेना चाहते हैं क्योंकि उन्हें अब टेस्ट सीरीज भी खेलनी है जिसमें वह चाहेंगे कि संन्यास लेने से पहले वह इसमें शानदार प्रदर्शन करें। वही केन रिचर्डसन को हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे स्पेंसर जॉनसन की जगह टीम में शामिल किया गया है वर्ल्ड कप खत्म होने के चार दिन बाद 23 नवंबर से शुरू होने वाली यह T20 सीरीज अगले साल होने वाली T20 वर्ल्ड कप की तैयारी की नींव रखेगी।
वर्ल्ड कप के क्लोजिंग मेगा इवेंट में उभरती टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन:-
वर्ल्ड कप 2023 का रविवार को यानी 19 नवंबर को मेगा इवेंट हुआ जो वर्ल्ड कप का क्लोजिंग डे था। इस दिन अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स जैसी छोटी टीमों ने मेगा इवेंट में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। लंबे टूर्नामेंट की वजह से टीमों के पास उठकर संभालने का मौका था। नई नवेली खिलाड़ी स्टार बन सकते थे दिग्गज ढेर हो सकते थे। इस लंबे टूर्नामेंट ने टीमों को विश्व क्रिकेट में उनके स्तर का आइना दिखा दिया है और छोटी उभरती हुई टीमों को यह एहसास करवा दिया है कि वह क्या पाने के हकदार हैं। अगर हम अफगानिस्तान, नीदरलैंड जैसी टीमों की बात करें तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप की टॉप 10 टीमों की रैंकिंग में 6 स्थान पाया है वहीं नीदरलैंड ने दसवां स्थान और पिछली बार की वर्ल्ड चैंपियन रही इंग्लैंड ने सातवां स्थान पाया है इससे हम बता सकते हैं कि आगे बढ़ आने वाले टूर्नामेंट में यह उभरती हुई टीम में कमाल कर सकती हैं और पिछले दिग्गज टीमों को ढेर करने में सफल हो सकती है।
वहीं लंबे समय से खेल रही श्रीलंकाई टीम वर्ल्ड कप रैंकिंग में नवे स्थान पर रही। पाकिस्तान पांचवें स्थान पर रहकर वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी। वहीं दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम ने वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला और शानदार टक्कर का मुकाबला देते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौती खड़ी कर दी हालांकि वह यह मैच नहीं जीत पाए लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम के छक्के छुड़ा दिए थे और उनके खिलाड़ियों को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया था। वहीं लंबे समय से क्रिकेट खेल रही बांग्लादेश की टीम भी आठवीं स्थान पर रही टीम कभी अंक तालिका में टॉप 4 के करीब नहीं पहुंची हालांकि मैदान पर ड्रामा भरपूर मिला टीम ने एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट कर इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास बना दिया। इस मैच में श्रीलंका को मात भी दे दी जैसे जैसे नेट रन रेट के भरोसे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई किया था।
वहीं पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रही इंग्लैंड की टीम ने केवल तीन मैच जीते और छह माचो में हर हासिल की इंग्लैंड की टीम ने केवल नीदरलैंड्स बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ ही जीत हासिल की और टीम पहले ही बाहर हो चुकी थी लेकिन टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुन्नी और पाक की उम्मीद भी तबाह कर दी। वहीं श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन औसत भी नहीं रहा 7 मैच हार कर टीम चैंपियन ट्रॉफी तक भी नहीं पहुंच पाई।
