डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म “द वैक्सीन वॉर” कोरोना के समय की याद दिलाती है। यह फिल्म कुछ समय पहले सिनेमाघरो में रिलीज की गई थी। अब सिनेमाघर से उतरने के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज से रिलीज हो चुकी है जो दर्शक फिल्म को सिनेमाघर में नहीं देख सके थे वह इसका आनंद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ले सकते हैं। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म के रिलीज होने के मौके पर फिल्म में अभिनय कर चुके अभिनेताओं ने कई बातें कही है और लोगों से इस फिल्म को देखने के लिए कहा है। यह फिल्म 28 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी।

फिल्म में विवेक ने भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा कम समय में कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन बनाने के संघर्ष को दिखाया है हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है कि यह फिल्म आज यानी 24 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर सरिता हो रही है। इस बात की जानकारी विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है कि “उस दुनिया में कदम रखे, जहां साइन, साहस संकट का सामना करता है, द वैक्सीन वार को 24 नवंबर से केवल डिजनी प्लस hotstar पर देखें।

फिल्म में भारतीय वैज्ञानिकों के साहस को बखूबी दिखाया गया:-

यह फिल्म द वैक्सीन वॉर कोरोना काल मैं हमारे देश के डॉक्टर और वैज्ञानिकों द्वारा किए गए साहस और प्रयासों का नतीजा है। कोरोना काल में किस तरह हमारे वैज्ञानिकों और डॉक्टरो ने कम समय में कोरोना की वैक्सीन बनाई उनके पूरे संघर्ष को फिल्म में बखूबी दिखाया गया है। वही यह फिल्म कुछ अनदेखे और अनसुने पहलुओं को भी दिखाती नजर आई है। फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी ,राइमा सेन और सप्तमी गौड़ जैसे स्टार्स ने अहम भूमिका निभाई थी। 10 करोड रुपए की लागत में बनी इस फिल्म ने 6 करोड रुपए से अधिक का कारोबार किया था लेकिन फिल्म अपने बजट के अंदर ही सिमट गई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने में असफल रही।

फिल्म के असफल होने के कई कारण हो सकते हैं क्योंकि यह फिल्म बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की धांसू फिल्मों के साथ रिलीज की गई थी इसलिए इसे ज्यादा स्क्रीन नहीं मिली और दर्शकों की ज्यादा अटेंशन नहीं ले पाई। जल्द ही फिल्म बॉक्स ऑफिस से उतर गई फिल्म अपने बजट के मुताबिक भी कमाई नहीं कर पाई और 6 करोड़ के अंदर ही सिमट गई। यह फिल्म एक बार फिर आपको कोरोना काल की ओर ले जाएगी और वह समय जीने के लिए मजबूर कर देती है।

नाना पाटेकर ने कहीं फिल्म के बारे में भावुक बात:-

फिल्म के बारे में नाना पाटेकर ने कहा द वैक्सीन वॉर एक ऐसी कहानी है जिसे निश्चित रूप से बताया जाना चाहिए। यह उन लोगों के बारे में है जिन्होंने एक घातक महामारी का समाधान खोजने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। जब विवेक इस फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर मेरे पास आए तो कोई सवाल ही नहीं था पलक झपकते ही मेरा जवाब हां था। मेरे लिए इन डॉक्टरों की कहानी बताना बहुत जरूरी था क्योंकि कोई भी नहीं जानता था कि वह लगभग 2 वर्षों से क्या कर रहे थे। हमारे पास घर पर रहने का विकल्प था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया उन्हें बाहर जाना पड़ा उनको अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी।

ताकि इस महामारी को रोका जा सके disney+ हॉटस्टार पर इस फिल्म की स्ट्रीमिंग के साथ दुनिया भर में कई और लोग अब भारत की चिकित्सा प्रतिभाओं की खोज करेंगे और जानेंगे कि कैसे वे वैक्सीन खोजने के लिए महामारी के खिलाफ मजबूती से खड़े रहे। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म की रिलीज होने से पूरी दुनिया के लोग यह जान सकेंगे कि भारत के वैज्ञानिकों ने किस तरह वैक्सीन बनाने के लिए अपने आप को और अपने परिवार को ट्रबल में डाला और पूरी तरह इसमें लग गए और उनकी मेहनत रंग लाई जिससे कि भारत के वैज्ञानिकों ने शानदार वैक्सीनों की खोज की।

वही फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले अनुपम खेर ने कहा कि द वैक्सीन वॉर दुनिया के सामने भारत की ताकत दिखाती है जब हर कोई अपनी दैनिक दिनचर्या से जूझ रहा था तभी भारतीय बायोटेक इंजीनियरों की शानदार टीम हमें हमें कोविड 19 से सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन खोजने में व्यस्त थी और वह ऐसा करने में सफल भी रहे जल्द ही उन्होंने दुनिया की शानदार वैक्सीन खोजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *