साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता ऋषभ शेट्टी की साल 2022 में आई फिल्म कांतारा ने सभी को अपना दीवाना बना दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और शानदार कलेक्शन करने में सफल रही थी। महज 16 करोड़ के बजट में बनी फिल्म कांतारा ने तमाम भाषाओं में वर्ल्डवाइड 400 करोड रुपए का कारोबार किया था। इस फिल्म ने सभी सुपरस्टार्स की धांसू फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया था। यह फिल्म अपने बजट के हिसाब से कई गुना ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बनने में पीछे नहीं रही। पहले इस फिल्म को कन्नड़ में रिलीज किया गया था लेकिन इस फिल्म की पापुलैरिटी देखते हुए मेकर्स ने इसे हिंदी में भी रिलीज किया। तब फिल्म ने चारों तरफ अपनी कामयाबी के झंडे गाढ़ दिए थे और लोगों को यह फिल्म बहुत ही ज्यादा पसंद आई थी।

कांतारा में ऋषभ शेट्टी ने लीड रोल निभाया था। उसके बाद से उन्हें देशभर में लोग जानने लगे हैं। कांतारा की सक्सेस को देखते हुए कांतारा फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का फैसला किया और जब इसके दूसरे भाग का ऐलान किया, तबसे लोग फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और फिल्म के फर्स्ट लुक के सामने आने का वेट कर रहे थे। हाल ही में मेकर्स ने कांतारा 2 जिसे कांतारा चैप्टर 1 के नाम से रिलीज किया गया है। उसका फर्स्ट लुक पोस्टर ,टीज़र के रूप में रिलीज किया गया है। जैसे ही यह टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया वैसे ही चंद घंटे में इसे मिलियंस में व्यूज भी मिल गए और लोगों ने इसे बहुत ही ज्यादा पसंद भी किया। अब इसके फर्स्ट लुक पोस्टर और टीज़र के रिलीज होने के बाद लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

कांतारा चैप्टर 1 पब्लिक रिव्यू:-

फिल्म कांतारा को लोगों ने काफी पसंद किया था यह फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल रही थी और शानदार कलेक्शन किया था। कांतारा के सिनेमाघर में रिलीज होने के साथ-साथ इसने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी शानदार कमाई की थी। अब मेकर्स ने फिल्म कांतारा की प्रीक्वेल कांतारा चैप्टर वन का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है जिसमें ऋषभ शेट्टी बडे है खतरनाक रोल में नजर आ रहे हैं। कांतारा चैप्टर 1 के फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर तारीफों की झड़ी ही लग गई। लोग तारीफों के पुल बांधते नजर आए और अब फिल्म का आने का वेट कर रहे हैं। इसके रिलीज होने के चंद मिनट में ही लाखों में व्यूज आ गए और लगातार कमेंट्स की झड़ी लग गई। लोगों ने अपने रिव्यू देते हुए फिल्म के जल्द से जल्द रिलीज करने की बात भी कही है और लोगों ने फिल्म में ऋषभ शेट्टी के लुक को काफी पसंद किया है।

पब्लिक रिव्यू की बात करें तो लोगों ने इसे बड़ा ही इंटरेस्टिंग बताया है और फिल्म की स्टोरी के बारे में भी कई सारी बातें हुई हैं। कांतारा चैप्टर 1 का यह पोस्टर रोंगटे खड़े करने वाला है और यह वीडियो बहुत ही शानदार तरीके से पेश किया गया है। लोगों को अपनी और आकर्षित करने में इसने कोई भी कसर नहीं छोड़ी है लोगों ने इसे काफी पसंद किया है। इस वीडियो में ऋषभ शेट्टी बहुत ही भयानक रूप में नजर आ रहे हैं और बिल्कुल एंग्री यंग मैन के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। ऋषभ शेट्टी के इस खूंखार रूप को लोगों ने फाइव स्टार रेटिंग देते हुए फिल्म के जल्दी आने का की बात कही है।

क्या होगी कांतारा चैप्टर 1 की स्टोरी:-

कांतारा चैप्टर 1 एक प्रीक्वेल है यानी कांतारा में जो कहानी दिखाई गई थी कांतारा 2 में उसके पहले वाली कहानी दिखाई जाएगी। मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार मेकर्स ने कर्नाटक के कुंदापूरा के एक प्राचीन मंदिर में कांतारा चैप्टर 1 का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया है। फिल्म का पोस्टर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इसमें ऋषभ शेट्टी दहाड़ते हुए नजर आ रहे हैं उनके एक हाथ में त्रिशूल दिखाई देता है जबकि दूसरे हाथ में गड़ासा है जिस पर खून लगा हुआ है। फर्स्ट लुक यह संकेत देता है की फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर यह फर्स्ट लुक सुर्खियां बटोर रहा है।

यह कहानी 2022 में आई फिल्म कहानी की पहले की घटना को बयां करेगी। जिसे इसके टीजर में दिखाया गया है। फिल्म की कहानी 300 ई पर केंद्रित बताई जाती है जिसमें वह अर्थ देवता पंजुर्ली के बारे में जानकारी जुटाते हुए नजर आए हैं। मेकर्स ने 1 मिनट 20 सेकंड का टीजर वीडियो रिलीज किया है इसमें ऋषभ शेट्टी नजर आते हैं उन्हें सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम दिया गया है बैकग्राउंड में कांतारा का शानदार म्यूजिक सुनाई देता है जो पिछले साल आई फिल्म की याद दिलाता है।

बताया जा रहा है कि कांतारा चैप्टर वन की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी फिल्म को बड़े स्केल पर बनाने की तैयारी की जा रही है और इस फिल्म का बजट पहले की फिल्म से काफी ज्यादा है जिसमें बड़े-बड़े सेट्स होंगे और यह फिल्म पिछली फिल्म से ज्यादा एक्शन और इंटरेस्टिंग होने वाली है। तीन चरणों में शूटिंग होने की बात कही जा रही है जो 2024 तक पूरी हो जाएगी। इस बार भी निर्देशन की जिम्मेदारी शीर्षक शेट्टी के हाथों में ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *