भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने शुरुआती दो मैच जीते हैं लेकिन तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली थी। चौथे और पांचवें मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी घर लौट गए हैं। ऐसे में भारतीय टीम उनकी कमजोरी का फायदा उठाना चाहेगा और भारत आज का मैच जीतना चाहेगी क्योंकि अगर आज का मैच भारत जीत जाता है तो यह सीरीज भारत के नाम हो जाएगी और भारत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहला t20 सीरीज जीत जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच t20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। आज के मैच पर सभी की नजर रहेगी और लोग यह देखना चाहेंगे कि आज भारत सीरीज जीत पाएगा या नहीं क्रिकेट के फैंस आज के मैच के लिए भारत के हक में फैसला चाहेंगे और दुआ करेंगे।

आज के मैच में श्रेयस अय्यर की होगी वापसी:-

बता दें कि तीसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। भारत के दूसरे दर्जे के गेंदबाज आखिरी दो ओवरों में 43 रन बनाने से भी ऑस्ट्रेलिया को रोक नहीं सके। ऑस्ट्रेलिया ने 223 रन का विशाल लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया चौथे मैच में श्रेयस अय्यर वापसी करेंगे। जो वनडे विश्व कप के बाद ब्रेक पर थे वह तिलक वर्मा के साथ के स्थान पर टीम में आएंगे जो की यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड ,ईशान किशन ,कप्तान सूर्यकुमार यादव और फिनिशर रिंकू सिंह का चयन तो हो ही चुका है आज उनके साथ श्रेयस अय्यर भी क्रीज पर उतरेंगे।

श्रेयस अय्यर ने हाल ही में हुए वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था और उन्होंने कुछ मैच में अच्छा भी प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें इस सीरीज में कुछ मैचों के लिए रिलैक्स दिया गया था और आराम दिया गया था लेकिन इस T20 सीरीज के आज के चौथे मैच में उनकी वापसी होगी। बता दे कि इस T20 सीरीज में वर्ल्ड कप में खेले गए कुछ ही खिलाड़ी खेल रहे हैं बाकी सभी को टीम मैनेजमेंट के द्वारा आराम दिया गया है। साथ ही टीम इस सीरीज के द्वारा अपने अन्य खिलाड़ियों को भी आजमा रही है ताकि वह आने वाली T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए अपने खिलाड़ियों का चयन कर सके।

आज के मैच में दोनों टीमों ने खिलाड़ियों में किया बदलाव:-

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप से पहले कार्यभार प्रबंधन और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए। अपने कई शीर्ष खिलाड़ियों को इस श्रृंखला से आराम देने का फैसला किया है। रायपुर में भी ओस की भूमिका अहम होगी और टॉस जीतने वाला कप्तान लक्ष्य का पीछा करना चाहेगा। इससे पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दूसरी पारी में गीली गेंद से जूझना होगा। भारतीय बल्लेबाजों ने तीनों मैच में 200 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया है ऐसे में इस मैच में भी युवा बल्लेबाजों पर सबकी नज़रें रहेगी।

साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने अभी तक खेल रहे खिलाड़ियों को वापस भेज दिया है जिनकी जगह नई खिलाड़ियों को टीम में लिया है। वहीं भारत ने भी श्रेयस अय्यर को आज के मैच में वापसी कराई है भारत पांच मैचों की सीरीज में दो एक से आगे है। इस मैच को जीतने पर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के अलावा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लेगी। भारतीय टीम पाकिस्तान को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी। भारत ने अब तक 211 T20 इंटरनेशनल मुकाबले में से 135 में जीत हासिल की है उसे 66 में हार मिली है। चार मैच टाई रहे हैं और 6 मैच बेनतीजा रहे हैं। वहीं पाकिस्तान ने 226 T20 इंटरनेशनल में से 135 जीते हैं उसे 82 में हर का सामना करना पड़ा है और तीन मैच टाई हुए हैं पाकिस्तान के 6 मैच बी नतीजा रहे हैं एक और जीत के साथ भारतीय टीम पाकिस्तान से आगे निकल जाएगी अभी दोनों टीमें बराबरी पर है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड:-

भारत ने 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में खेले गए पहले मैच में मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट और 26 नवंबर को दूसरे T20 मुकाबले में 44 रन से हरा दिया वहीं तीसरे मैच में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। मेजबान भारत और कंगारू टीम के बीच अब तक T20 फॉर्मेट में कुल 10 सीरीज खेली गई है इसमें पांच भारत ने जीती है और दो में ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल हुई है। भारत के ओपनर ऋतुराज गायकवाड भारत की ओर से इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं उन्होंने सीरीज की शुरुआती 3 मैच में एक में शतक और एक में अर्धशतक लगाया है वही टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में कप्तान नहीं कर रहे सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर अपना स्थान कायम कर लिया है वह तीन माचो में 138 रन बना चुके हैं इस साल टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी सूर्य टॉप पर हैं वहीं गेंदबाजी में रवि बिश्नोई पर परफॉर्म का परफॉर्मेंस शानदार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *