बॉलीवुड के शानदार अभिनेता ऋतिक रोशन अगले साल 2024 में अपनी फिल्म “फाइटर” को ला रहे हैं। फिलहाल अभी वह अपनी फिल्म वार 2 को लेकर बड़ी चर्चा में चल रहे हैं साथ ही वह फाइटर पर भी काम कर रहे हैं और आए दिन मेकर्स फिल्म से नए-नए पोस्टर्स रिलीज करते रहते हैं और फिल्म के बारे में दर्शकों को इत्तिला करते रहते हैं। यह फिल्म 2024 में रिलीज की जाएगी। बता दें कि इस फिल्म में रितिक रोशन लीड रोल में नजर आने वाले हैं और उनके का साथ अनिल कपूर भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और फीमेल लीड रोल में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है।

बता दे कि यह फिल्म भारतीय वायु सेना पर बेस्ड होने वाली है। इस फिल्म में अनिल कपूर भी शानदार रोल कर रहे हैं हाल ही में मेकर्स ने अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर फिल्म से जारी करते हुए फिल्म के बारे में जानकारी दी है। अनिल कपूर बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं जो एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस और लुक्स के लिए भी चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों वह बड़ी सफलता का स्वाद चख रहे हैं। फिल्म एनिमल में उनका शानदार प्रदर्शन देखा गया है। वहीं अब जनवरी में उनकी अगली फिल्म “फाइटर” भी रिलीज होगी। फिल्म से मेकर्स ने कुछ दिनों पहले रितिक रोशन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था और अब अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है वह एयर फोर्स की यूनिफॉर्म में शानदार लुक्स में नजर आ रहे हैं।

क्या होगी फिल्म “फाइटर” की कहानी:-

रितिक रोशन की अपकमिंग फिल्म फाइटर सोशल मीडिया पर काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में रितिक रोशन के साथ फीमेल लीड रोल में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है और दर्शकों को इन दोनों की केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाली है। वही उनके साथ अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन दोनों ऐक्टर्स के फर्स्ट लुक रिवील किया जा चुके हैं वहीं अब अनिल कपूर का भी फर्स्ट लुक आउट हो चुका है। इन फर्स्ट लुक पोस्टर्स में सभी सितारे एयरफोर्स की यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं यह फिल्म एयर फोर्स के ऊपर बेस्ड है जिसमें देशभक्ति देखने को मिलने वाली है और साथ में में दर्शकों को रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री भी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

अगर कहानी की बात करें तो जिस तरह फिल्म का टाइटल फाइटर है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म में भारतीय वायु सेना का शौर्य और साहस दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह फिल्म भारत की पहली एरियल एक्ट पर बनाई गई एक शानदार देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म होने वाली है। 15 अगस्त को फिल्म का “स्पिरिट ऑफ फाइटर” नाम से टीजर रिलीज किया गया था, जिससे की फिल्म के जल्द ही आने के बारे में मेकर्स ने दर्शकों को जानकारी दी थी। बता दे की फाइटर की शूटिंग अक्टूबर में खत्म हुई थी और फिलहाल इसकी एडिटिंग और साउंड एडिटिंग का काम चल रहा है। फिल्म का संगीत विशाल शेखर की जोड़ी ने तैयार किया है। फिल्म वायु सेना की पृष्ठभूमि पर है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी। डायरेक्टर सिद्धार्थ ने 2021 में इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी फिल्म में पहली बार रितिक और दीपिका साथ में नजर आने वाले हैं।

फिल्म में अनिल कपूर का किरदार है शानदार:-

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में अनिल कपूर ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी के रोल में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने उनका दमदार और जबरदस्त लुक शेयर किया है जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं खुद अनिल कपूर ने भी फिल्म से अपना फर्स्ट लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। यह तीनों स्टार्स रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जल्द ही नए साल में 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के साथ धमाल मचाने वाले हैं।

मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने के लिए सही समय चुना है 26 जनवरी के मौके पर लोग देशभक्ति की भावना से प्रेरित होते हैं और इस मौके पर देशभक्ति की फिल्म रिलीज करना एक शानदार निर्णय है इस मौके पर रिलीज करने से फिल्म को काफी फायदा हो सकता है और फिल्म अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब हो सकती है।

वहीं अगर रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण के फैंस की बात करें तो इन दोनों के फैंस ही इन दोनों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है। रितिक और दीपिका पहली बार बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आने वाले हैं और उनके फैंस को अब फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार रहेगा। फिल्म 26 जनवरी के मौके पर 25 जनवरी को 2024 में रिलीज की जाएगी। बता दें की फिल्म “फाइटर” इंडिया की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। और जाहिर है की फिल्म में एक्शन भी देखने को मिलेगा एक्शन लवर के लिए यह फिल्म शानदार होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *