शाहरुख खान की हैट्रिक मूवी डंकी दिसंबर माह में जल्द ही क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है शाहरुख की फिल्म डंकी के साथ ही सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार भी बड़ी चर्चा में चल रही है। प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार भी डंकी के साथ ही क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। यह दोनों ही फिल्में एक दिन के अंतर से बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किए जाएंगी। जहां शाहरुख खान की डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी तो वही सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी। सालार के साथ ही हॉलीवुड मूवी एक्वामन द लोस्ट किंग्डम भी रिलीज होने जा रही है यह तीनों फिल्में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार तरीके से क्लेश करने वाली है। जो कि उनकी प्री बुकिंग में देखने को मिल सकता है।
कैसे टिकेगी डंकी, सालार और एक्वामन एंड द लोस्ट किंगडम के आगे:-
साल 2023 के जाते-जाते भी बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका होने वाला है। वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर इस साल बैक टू बैक कई फ़िल्मों के क्लेश हुए हैं और कई सुपरस्टार्स की फिल्में एक ही दिन रिलीज हुई है जिससे कि सभी के कमाई पर असर हुआ है। इस साल के लास्ट महीने दिसंबर में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है भारतीय सुपरस्टार्स की फिल्में एक ही दिनांक में रिलीज होने जा रही हैं। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी और बाहुबली स्टार प्रभास की लंबे समय से चर्चा में चल रही फिल्म सालार एक ही साथ क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। वही हॉलीवुड की शानदार फिल्म एक्वामन एंड द लॉस्ट किंगडम भी इसी डेट में रिलीज होने जा रही है। अब बॉक्स ऑफिस पर इन तीनों फिल्मों के बीच जोरदार क्लेश देखने को मिलेगा।
ऐसा पहली बार नहीं है जब बॉक्स ऑफिस पर फिल्में क्लेश हो रही है इससे पहले भी कई फिल्में रिलीज हुई है और फिल्मों में शानदार क्लेश हुआ है लेकिन इससे ऑडियंस का डिस्ट्रीब्यूशन हो जाने के कारण दोनों ही फिल्मों में की कमाई में असर होता है। लेकिन इस बार जिस तरह से फिल्मों को रिस्पांस मिल रहा है उससे लग रहा है कि किसी भी फिल्म का पड़ला भारी हो सकता है और बॉक्स ऑफिस पर कोई भी फिल्म धमाल मचा सकती है जैसे कि शाहरुख खान की फिल्म डंकी का ट्रेलर रिलीज हुए 2 ,3 दिन हो चुके हैं 5 दिसंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसने 24 घंटे के अंदर ही इसे यूट्यूब पर 5 करोड़ 90 लाख व्यूज मिल गए थे इसके साथ ही यह किसी हिंदी फिल्म का 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है।
इस तरह फिल्म डंकी को मिले रिस्पांस से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी पापुलैरिटी कितनी है और लोग इस फिल्म का रिलीज होने के लिए कितना बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक इस ट्रेलर के 6 करोड़ 30 लाख से अधिक व्यूज हो चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार के नाम था। बता दें की सालार और डंकी दोनों ही साथ में रिलीज हो रही है और दोनों में ही कांटे की टक्कर होने वाली है 1 दिसंबर को सालार फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें उसे 24 घंटे में 5 करोड़ 42 लाख व्यूज मिले थे। हालांकि सालार के नाम यह रिकॉर्ड सिर्फ तीन दिन ही रहा और फिर डंकी का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
वही लाइक्स के मामले में एक और इंटरेस्टिंग फैक्ट देखने को मिला है कि डंकी के ट्रेलर ने इस मामले में भी सलार के ट्रेलर को पीछे छोड़ दिया है। जहां सालार के ट्रेलर को 1.1 करोड़ लाइक्स मिले हैं वहीं डंकी के ट्रेलर को 1.3 करोड़ लाइक्स मिले हैं। यह इन दोनों ही स्टार्स की फैन फॉलोइंग के ऊपर भी डिपेंड करता है कि किसकी फैन फॉलोइंग ज्यादा है उसके हिसाब से हम इसे आंक सकते हैं। लेकिन फिल्मों का असली मुकाबला तो बॉक्स ऑफिस पर ही होगा जब यह फिल्में सिनेमाघर में रिलीज होगी तब देखना शानदार होगा कि किस फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं और कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब दोनों ही फिल्मों के लिए काउंट डाउन शुरू हो गया है जल्द ही फिल्में सिनेमाघर में रिलीज होने वाली हैं।
प्री बुकिंग में कौन है आगे:-
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म की एडवांस बुकिंग या प्री बुकिंग विदेशी बाजारों में शुरू हो गया है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म डंकी का वितरण यशराज फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। पठान और जवान के बाद अब शाहरुख खान की फिल्म डंकी पर सब की निगाहें टिकी हुई है और सब इस फिल्म का रिलीज होने का वेट कर रहे हैं यह फिल्म 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरो में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में तापसी पन्नू ,विकी कौशल और अन्य कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म की स्टोरी एक अलग स्टोरी की तरह है यह शाहरुख खान की अभी तक की फिल्मों से जरा हटके फिल्म होने वाली है और एक शानदार कहानी के साथ सिनेमाघरो में पेश की जाएगी।
जैसा कि विदेशी बाजारों में शाहरुख खान की डंकी का प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है लेकिन खबरें आ रही है कि अभी फिल्म की प्री बुकिंग में उतनी ज्यादा लोगों की उतनी ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिख रही है। विदेशी बाजारों में शाहरुख खान की फिल्म डंकी के लिए प्री बुकिंग में उतना उत्साह नहीं नजर आ रहा है। जितना की घरेलू बाजार में और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का इंतजार किया जा रहा है अब देखना यह है कि डंकी किस तरह मार्केट में टिक पाती है और बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।
