बिग बॉस एक ऐसा शो है जो लोगों को बड़ा ही पसंद आता है। बिग बॉस हमेशा सुर्खियों में बना रहता है और लोगों के बीच चर्चा का विषय होता है। इस बार भी बिग बॉस 17 सुर्खियों में बना हुआ है और लगातार बिग बॉस की घर से मसालेदार मजेदार खबरें सामने आती है। बिग बॉस 17 लोगों इस बार भी पसंद आ रहा है और शानदार आईटीआई के चलते शो टॉप पर चल रहा है बेस्ट रियलिटी शो के रूप में माने जाने वाला बिग बॉस 17 का शुरुआती दौर खत्म हो चुका है और अब घर वाले फ्रंट फुट पर खेलने लगे हैं। लेकिन इस बार टास्क कम होने की वजह से लोग खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं जिससे कि दर्शकों को थोड़ी नाराजगी भी बनी हुई है।

इम्यूनिटी टास्क में हुई जमकर लड़ाइयां:-

बिग बॉस 17 का लेटेस्ट एपिसोड अभिषेक कुमार के नाम रहा, बीते दिन अभिषेक कुमार की घर वालों से जबरदस्त लड़ाई हुई। शुरुआत में वह जहां ऐश्वर्या शर्मा से भिड़ते दिखे तो इसके बाद उनकी लड़ाई इशा मालवीय से हो गई जो काफी निचले स्तर तक चली गई और वह पर्सनल होते दिखाई दिए। टीवी सीरियल स्टार अभिषेक कुमार ने इस दौरान ईशा मालवीय के कैरेक्टर पर उंगलियां उठा डाली। इधर बिग बॉस में हुए एक टास्क के दौरान भी अभिषेक कुमार और ऐश्वर्या शर्मा भिड़ते नजर आए इसके बाद अभिषेक हैरान कर देने वाला कारनामा कर डाला टास्क के दौरान अभिषेक कुमार इस कार्य का संचालन कर रही खांजादी को इंप्रेस करते भी नजर आए।

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 सीजन भी शानदार चल रहा है इसमें आए दिन कुछ ना कुछ देखने को मिलता रहता है रोजाना किसी न किसी का झगड़ा जरूर होता है और कंटेस्टेंट खुद को दिखाने के लिए पूरा जोर लगाते नजर आते हैं। इस सीजन में कंटेस्टेंट दोस्त से ज्यादा दुश्मन बना रहे हैं लेकिन तब भी किसी कंटेस्टेंट का खेल फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। इसी वजह से मेकर्स ने बिग बॉस 17 में टास्क करवाने शुरू कर दिए हैं शो में पहली बार इम्यूनिटी टास्क हुआ जिसके बर्बाद करने का काम कंटेस्टेंट ने कुछ ही देर में कर दिया। इसी टास्क में ऐश्वर्या शर्मा ने समर्थ पर छूने का आरोप लगाया लेकिन इस दौरान खानजादी ने समर्थ जूरैल का पूरा साथ दिया।

दरअसल बिग बॉस 17 में इस हफ्ते नील भट्ट और अरुण श्रीकांत माशेट्टी में से किसी एक को इम्यूनिटी जीतने का मौका मिला था और काफी समय बाद बिग बॉस में शानदार टास्क देखने को मिल रहा था लेकिन इस टास्क में कंटेस्टेंट ने कोई जबरदस्त प्रदर्शन नहीं किया इस टास्क में कुछ कंटेस्टेंट ने अरुण की तरफ से गेम खेल तो कुछ नील की तरफ से मैदान में उतर रहे थे जिसमें कंटेस्टेंट को नील और अरुण के सैनिकों को बचाना था। इस टास्क के दौरान ऐश्वर्या ने समर्थ जरेल पर छूने का आरोप लगा दिया। इस दौरान ऐश्वर्या समर्थ को इज्जत के साथ गेम खेलने की सलाह दे रही थी। जिस वजह से दोनों के बीच बहस हो गई। लेकिन फिर बाद में खानजादी ने यह मामला सुलटाया और इस टास्क को अंत तक पहुंचाया लेकिन टास्क में गर्म गर्मी के चलते फिर से अभिषेक और ईशा के बीच लड़ाई हो गई थी और ईशा ने अभिषेक को जोरदार धक्का मार दिया ।जिसको सुलटाने के लिए समर्थ को बीच में आना पड़ा।

वीकेंड पर अभिषेक पर भड़कते नजर आए सलमान खान:-

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इस वीकेंड का वार कुछ खास होने जा रहा है। इस बार सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट पर भड़कते नजर आ रहे हैं अभी प्रोमो में ही दिखाया गया है कि सलमान खान अभिषेक और मनारा को खरी खोटी सुना रहे हैं। बीते एपिसोड करण जौहर इस शो को होस्ट करते नजर आए थे जिन्होंने आते ही सारे कंटेस्टेंट का बैंड बजा दिया था करण ने एक-एक कंटेस्टेंट का असली चेहरा जनता के सामने लाया था। वही इस हफ्ते सलमान खान भी किसी को माफ करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। प्रोमो में जिस तरह बताया गया कि सलमान ने मनारा और अभिषेक को जोरदार खरी खोटी सुनाई है जिससे कि लोगों का मन बड़ा ही खुश हुआ है और लोग यह एपिसोड जल्दी आने का वेट कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अभी तक सलमान खान अभिषेक कुमार को गुस्से पर काफी कुछ ज्ञान दे चुके हैं लेकिन इस बार वह अभिषेक कुमार पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आएंगे। वह शो में सबसे पहले अभिषेक के निजी जाने का मुद्दा उठाएंगे और कहेंगे कि मैं होता तो निचोड़ देता। सलमान खान का यह गुस्सा देखने के लिए जनता बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही थी और इस वीकेंड वह देखने को भी मिलेगा। वह कई कंटेस्टेंट को भड़कते हुए नजर आने वाले हैं और इस बार का वीकेंड का वार देखना मजेदार होगा।

बता दे कि इस बार सलमान खान एक वाइल्ड कार्ड एंट्री को भी घर में लाने वाले हैं इस बार का वीकेंड का वार शानदार होने वाला है और प्रोमो में नजर आया है कि वीकेंड के बार पर इस बार सलमान खान दूसरे कंटेस्टेंट को मजा चखाते नजर आएंगे यानी मनारा को जो अभी तक बचती नजर आई है और शो में कुछ खास नहीं किया है। उसे सलमान इस बार जोरदार बातें सुनाने जा रहे हैं और वहीं अभिषेक को भी सुधारते नजर आएंगे। सलमान खान की रियलिटी शो बिग बॉस 17 की टीआरपी कुछ खास नहीं आ रही है इस सीजन का आठवां हफ्ता चल रहा है और अभी भी घर वाले कोई खास काम नहीं कर रहे हैं और दर्शकों को खेल पसंद नहीं आ रहा है जिस वजह से मेकर्स ने घर में नई वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाने का फैसला लिया है बीते दिनों कई कलाकारों के नाम वाइल्ड कार्ड के लिए सामने आ रहे हैं थे लेकिन अब मेकर्स ने खुद बिग बॉस 17 के नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का खुलासा कर दिया है जो कोई और नहीं बल्कि मशहूर के पॉप सिंगर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *