भारतीय क्रिकेट टीम अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में अपने तीनों फॉर्मेट के लिए मैच खेलेगी। जिसमें T20 फॉर्मेट ,वनडे फॉर्मेट और टेस्ट सीरीज भी शामिल है। उनके लिए बीसीसीआई ने शानदार टीम तैयार करके दक्षिण अफ्रीका भेजा है। T20 फॉर्मेट के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम को चयनित किया गया है जिसमें सभी फ्रेशर्स यानी नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। जिससे कि आगे आने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों का चयन करना आसान हो सके और खिलाड़ियों की प्रैक्टिस भी अच्छी हो सके यानी हम कह सकते हैं कि भारत ने अपने अगले आने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया है। भारतीय टीम एक महीने के दौरे पर दक्षिण अफ्रीका रवाना हुई है यहां वह सभी फॉर्मेट के लिए खुद को तैयार करेंगे और दक्षिण अफ्रीका के सामने चुनौती खड़ी करेंगे।
दक्षिण अफ्रीका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम:-
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सूर्यकुमार को टीम का कप्तान बनकर बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने यह साफ कर दिया है कि वह टीम के भविष्य के कप्तान है। अगले वर्ष t20 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा का T20 के साथ बने रहना मुश्किल होगा। भारतीय क्रिकेट टीम का दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। भारत को अपने अभियान की शुरुआत 10 दिसंबर से करनी है। बता दें कि T20 मुकाबले के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में पहली बार अपना T20 मैच खेलने जा रहे हैं। किसी को भी यहां की पिच का अंदाजा नहीं है और कोई भी यहां पर T20 खेलने के लिए वाकिफ नहीं है इसीलिए सभी खिलाड़ियों के लिए एक नया अनुभव होगा और चुनौती भी होगी कि वह किस तरह टीम को जीत तक ले जाए और सीरीज अपने नाम करें।
दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिच हमेशा भारतीय खिलाड़ियों की परीक्षा लेती हैं यही कारण है कि टेस्ट और वनडे में 8-8 सीरीज खेलने के बावजूद भारत को सिर्फ 2017 और 18 की एक वनडे सीरीज में 5-1 से सफलता मिली थी। इसके विपरीत T20 में भारत का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी अच्छा रहा है लेकिन सभी खिलाड़ी अभी दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर खेलने के लिए अनुकूल नहीं है क्योंकि वह यहां के पिच को अच्छी तरह नहीं जानते हैं लेकिन यह दौरा भारत के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। क्योंकि इससे सभी खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए तैयार होंगे।
दक्षिण अफ्रीका में एक भी T20 सीरीज नहीं हारा भारत: –
भारतीय टीम अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंच चुकी है। यहां वह तीनों फॉर्मेट में मैच खेलने जा रहे हैं। जिसकी शुरुआत T20 सीरीज से होने जा रही है यह T20 सीरीज 3 मैचों की होने वाली है जिसका पहला मैच 10 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मैच दक्षिण अफ्रीका के डरबन में होगा। इसके बाद इस सीरीज का दूसरा मैच 12 दिसंबर को गकेबरहा में खेला जाएगा। और इस T20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच जोहनीस्वर्ग में खेला जाएगा। T20 में तीन मैचों की एकमात्र सीरीज पर भारत ने कब्जा जमाया है सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में यह ऐसी टीम है जिसने जिसकी किसी भी क्रिकेटर ने दक्षिण अफ्रीका में उसके खिलाफ एक भी T20 मैच नहीं खेल है।
सूर्यकुमार यादव T20 में 360 डिग्री क्रिकेटर की पदवी का चुके हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की गैर मौजूदगी में उन्हें टीम की कमांड्स भी सौंप गई है। जिस पर वह खरे उतरे दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम का कप्तान बनकर बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने यह साफ कर दिया है कि वह टीम के भविष्य के कप्तान हो सकते हैं आगे आने वाले साल t20 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा का T20 के साथ बने रहना मुश्किल होगा ,हार्दिक लगातार चोट की समस्याओं से जुड़ने रहे हैं जिसके चलते उन्हें लगातार टीम के अंदर बाहर करना पड़ता है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव को विकल्प के तौर पर आजमाया गया है।
अगले साल विश्व कप के लिए टीम को मजबूत करने की तैयारी:-
विश्व कप की तैयारी को भी ध्यान में रखते हुए यह सीरीज महत्वपूर्ण है। तिलक वर्मा ,रिंकू सिंह विकेटकीपर बल्लेबाज रितेश शर्मा ,रवि बिश्नोई और मुकेश कुमार इस सीरीज के जरिए T20 विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत करने की पूरी कोशिश करेंगे। बिश्नोई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों में 9 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं। अगर वह इस सीरीज में भी मारक रहे तो विश्व कप के लिए तीसरे स्पिनर के रूप में उनका दावा बेहद मजबूत हो जाएगा।
वहीं दूसरे प्लेयर तिलक वर्मा और जितेश को मौका मिला और वह सफल हुए तो चयन कर्तायो को विश्व कप के लिए और ज्यादा विकल्प मिल जाएंगे। रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर 6 पर फिनिशर की भूमिका को बखूबी अंजाम दिया है। अब दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर उनकी परीक्षा होने जा रही है। लेकिन यहां की पिचों से सभी प्लेयर्स अनजान है देखना यह बड़ा ही रोमांचक हो जाएगा कि भारतीय प्लेयर्स इन पिचों पर किस तरह खुद को जाहिर करते हैं और अपना गेम खेलते हैं।
