अगले साल 2024 में T20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा इसके लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं भारतीय टीम भी तैयारी के चलते अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर निकल पड़ी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी ने आगामी T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के संकेत दे दिए हैं। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान डुप्लेसी ने अपनी टीम के लिए आखिरी मैच 2020 में खेला था आईपीएल फ्रेंचाइजी में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के तरफ से कप्तानी करने वाले डुप्लेसी ने उसके बाद दुनिया भर के T20 क्रिकेट लीग में खेलते हुए नजर आए हैं लेकिन टीम की ओर से नहीं खेला है।
डुप्लेसी ने अपने एक बयान में वापसी का दिया संकेत:-
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 2021 में ट्रॉफी जीतने के बाद आईपीएल 2022 नीलामी में बेंगलुरु ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया और विराट कोहली की जगह टीम का कप्तान बना दिया गया था। टी 20 विश्व कप 2024 अगले साल वेस्टइंडीज और यूएस में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल होने के बाद डुप्लेसी ने दो सीजन में कुल 1198 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैच खेले थे जिनमें टोटल 730 रन बनाए थे और 8 अर्धशतक लगाए थे। दक्षिण अफ्रीका के कोच रोब वॉल्टर ने बताया है कि डुप्लेसी के लिए टीम में वापसी के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं और वह अगर टीम में आना चाहते हैं तो आ सकते हैं और अब पूर्व कप्तान ने खुद भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी संभावित वापसी पर से पर्दाफाश कर दिया है।
फाफ डू प्लेसिस ने अबू धाबी t10 लीग में कहां की उनका विश्वास है कि वह दक्षिण अफ्रीका के लिए वापसी कर सकते हैं और इस बारे में पिछले कुछ साल से बात भी कर रहे हैं 39 वर्षीय खिलाड़ी डुप्लेसी ने बताया कि उन्होंने कोच वॉल्टर के साथ चर्चा भी की है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने शरीर पर काफी मेहनत कर रहा हूं जिससे मैं इस गेम में खेल सकूं जिससे सब प्यार करते हैं जब आप थोड़ा उम्र दराज हो जाते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप काम में लग रहे अन्यथा हैमस्ट्रिंग और शरीर के अन्य अंग उतनी अच्छी तरह से काम नहीं करते।
कब से शुरू होगा T20 वर्ल्ड कप 2024:-
साल 2024 के आगाज़ के साथ ही क्रिकेट टीमों ने वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है अगले साल यानी 2024 में जून के महीने से t20 वर्ल्ड कप शुरू हो जाएंगे। इसके लिए टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस विश्व कप का आगाज 4 जून से होगा जबकि टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा। T20 वर्ल्ड कप 2024 के मुकाबले इस बार अमेरिका शहर के फ्लोरिडा , डल्लास और न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे।
ऐसा पहली बार हो रहा है जब क्रिकेट मैच अमेरिका में होने जा रहा है और वह भी विश्व कप। इसके लिए भारतीय टीम ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है और भारत बुधवार सुबह अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर निकल चुका है। यहां भारत तीनों फॉर्मेट के मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। जिसमें पहले फॉर्मेट T20 मैच सीरीज होगा उसके बाद वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो चुकी है और इसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने T20 के लिए 17 खिलाड़ियों को फाइनल भी कर लिया है जिसमें ज्यादातर नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं क्योंकि टीम इन्हें आजमाना चाहेगी और वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों के चयन में आसानी होगी।
अफ्रीका से शुरू हुआ भारत का T20 करियर:-
भारतीय टीम का T20 कैरियर अफ्रीकी मैदान से ही शुरू हुआ था उसमें साल 2006 में पहला t20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सवर्ग में खेला गया था। वह मैच सहवाग की कप्तानी में भारत 6 विकेट से जीता था। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के करियर का वह एकमात्र इंटरनेशनल T20 मैच था उसके अगले साल भारत ने दक्षिण अफ्रीका में ही पहले T20 वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमाया था। अब साल 2023 में भारतीय टीम यहां फॉर्मेट की सबसे सफल टीम के रूप में जा रही है हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न सीरीज में भारत में चार एक से सीरीज जीतकर भारत ने फॉर्मेट में सर्वाधिक 137 जीत का रिकॉर्ड बना लिया है।
मेजबान दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड भारत के सामने अपने घर में अच्छा नहीं है टीम को सात में से पांच मुकाबले में हार मिली है। भारत उसे वर्ल्ड कप के अलावा द्विपक्षीय सीरीज में भी मात दे चुका है। अफ्रीका ने किसी भी मैदान पर भारत से आखरी द्विपक्षी T20 सीरीज में साल 2015 में ही जीत हासिल की थी।
