भारतीय क्रिकेट टीम लंबे समय के लिए दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। वह यहां पर तीनों फॉर्मेट के मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे वाले हैं। जिसमें से दो फॉर्मेट में T20 और odi मैच सीरीज हो चुके हैं। वही अभी टेस्ट सीरीज जारी है जिसमें केएल राहुल ने नया इतिहास रच दिया है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा रहे हैं। केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में दूसरा शतक लगा दिया है और इतिहास रच दिया है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 256/5 है। अफ्रीकी टीम भारत के स्कोर से 11 रन आगे है यानी भारत ने 245 रन का स्कोर किया और दक्षिण पांच विकेट बचे हुए हैं। डीन एल्गर 140 रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत की पहली पारी 245 रन पर खत्म हो गई। जिसमें केएल राहुल ने शानदार शतक की पारी खेली और वह सेंचुरियन के मैदान पर शतक बनाने वाले पहले भारतीय और पहले विदेशी बन गए हैं।

टेस्ट सीरीज के पहले सेशन का दूसरा दिन हुआ ख़त्म:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचूरियन में दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 256/5 है। भारत की पहली पारी 245 रन पर सिमटी थी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के पास 11 रन की बढ़त है। अभी भी अफ्रीकी टीम के पांच विकेट बचे हुए हैं। डीन एल्गर 140 रन बनाकर खेल रहे हैं और मार्को यानसेन तीन रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। अब भारत को तीसरे दिन जल्द से जल्द दक्षिण अफ्रीका को समेटना होगा और पहली पारी में बड़ी बढ़त करने से पहले ही आउट करना होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 50 रन से ज्यादा की बढ़त लेती है तो भारत के लिए मैच में वापसी करना मुश्किल होगा।

पहले दिन कैसा रहा मुक़ाबला:
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कप्तान रोहित पांच रन बनाकर रबाडा का पहला शिकार बने। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 17 रन और शुभमन गिल दो रन बनाकर चलते बने। 24 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। विराट 38 और श्रेयस 31 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने आठ और शार्दुल ठाकुर ने 24 रन का योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दूसरे दिन कैसा रहा मुक़ाबला:
लोकेश राहुल ने 70 रन के अपने निजी स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और अपना शतक पूरा किया। वह 101 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने अपना शानदार शतक पूरा करते हुए वह सेंचुरियन में सेंचुरी मारने वाले पहले भारतीय बने। वहीं, मोहम्मद सिराज ने 22 गेंद में पांच रन बनाए और राहुल का अच्छा साथ दिया। प्रसिद्ध कृष्णा नाबाद रहे और भारत की पारी 245 रन पर सिमटी। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने पांच, नांद्रे बर्गर ने दो और यानसेन-कोइत्जे ने एक-एक विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। एडेन मार्करम पांच रन बनाकर सिराज का पहला शिकार बने। इससे पहले, केएल राहुल ने अपना 8वां टेस्ट शतक जड़कर भारत को 245 रन तक पहुंचाया। दिन की शुरुआत 208/8 से करते हुए, राहुल ने सिराज और प्रसिद्ध के साथ बहुमूल्य रन जोड़कर भारत को सम्मानजनक कुल तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने पांच विकेट लिए, जबकि डेब्यूटेंट नांद्रे बर्गर ने तीन विकेट लिए।

इसके बाद एल्गर और टोनी डीजॉर्जी ने शानदार साझेदारी कर अफ्रीकी पारी को आगे बढ़ाया। जॉर्जी 28 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। अगले ओवर में बुमराह ने पीटरसन को भी दो रन के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद डेविड बेडिंगहम ने 56 रन की पारी खेली और एल्गर के साथ बेहतरीन साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को मैच में आगे कर दिया। वेरेने चार रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए बुमराह-सिराज ने दो-दो विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *