भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या कब तक वापसी कर पाएंगे? क्या IPL 2024 सीजन में हार्दिक पांड्या खेल पाएंगे? यह सवाल सभी क्रिकेट प्रेमियों के मन में और पिछले कुछ दिनों से हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर सवाल बना हुआ है, लेकिन अब भारतीय क्रिकेट फैंस के अलावा मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, हार्दिक पांड्या जल्द मैदान पर वापसी करने वाले हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज होने जा रही है। इस सीरीज का पहला मुक़ाबला 11 जनवरी को खेला जाना है। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या मैदान में एक बार फिर नज़र आ सकते हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या की वापसी तय!
पिछले दिनों ऐसा माना जा रहा था कि आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या संभवतः नहीं खेल पाएंगे, लेकिन अब मुंबई इंडियंस के लिए राहत भरी खबर है.।आईपीएल 2024 सीजन में हार्दिक पांड्या का खेलना तय है। हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप में चोटिल हुए थे रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या अपनी एंकल इंजरी से पूरी तरह रिकवर कर चुके हैं। वह लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं। और अब अफगानिस्तान के खिलाफ़ होने वाली सीरीज में हार्दिक पांड्या की वापसी तय हो चुकी है।
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल:
बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज जनवरी माह में होने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा। इसके बाद इस सीरीज का दूसरा मुक़ाबला 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है। वहीं, इस सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच 17 जनवरी को बैंगलोर में खेला जाएगा। भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम इंडिया में बापसी करेंगे। हालांकि, भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे, लेकिन हार्दिक पांड्या की वापसी फैंस के लिए अच्छी खबर जरूर है। फैंस लंबे समय बाद हार्दिक को मैदान में खेलता देखेंगे।
हार्दिक पांड्या लैटेस्ट न्यूज: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज खेल रही है। अभी पहला मुकाबला जारी है, इसके बाद दूसरा मुकाबला अगले साल यानी जनवरी में 3 तारीख से खेला जाएगा। नए साल में साउथ अफ्रीका से दूसरा टेस्ट खेलने के बाद भारतीय टीम का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में तीनों फॉर्मेट के मैचेस खेलने वाले हैं। जिसमे से यह तीसरा फॉर्मेट है। वहीं अगले साल यानी जनवरी में अफगानिस्तान की टीम भारत में तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए आएगी। इसके लिए अभी टीम का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि पहले टेस्ट मुकाबले के बाद बीसीसीआई की ओर से टीम की घोषणा कर दी जाएगी।
हार्दिक पांड्या को वर्ल्ड कप में आई थी चोट:

हार्दिक पांड्या आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया के मैंबर थे और प्रदर्शन भी अच्छा कर रहे थे। लेकिन बीच में ही वे चोटिल हो गए। पहले उम्मीद की जा रही थी कि सेमीफाइनल और फाइनल तक उनकी वापसी हो जाएगी, लेकिन पता चला कि चोट गंभीर है, इसलिए वे वापसी नहीं कर पाएंगे। वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से पांच टी20 मुकाबले खेले थे, लेकिन इसमें हार्दिक पांड्या नहीं थे और टीम की कमान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव को दी गई। इसके बाद भारतीय टीम ने सीधे साउथ अफ्रीका के लिए कूच किया। वहा भी हार्दिक नहीं जा पाए।
टी20 सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ कौन होगा कप्तान:
बता दें कि साउथ अफ्रीका सीरीज में चोटिल हुए सूर्यकुमार यादव भी अगली सीरीज तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाएंगे। ऐसे में देखना ये दिलचस्प होगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान कौन संभालेगा। अगर बीसीसीआई के सेलेक्टर्स अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए रोहित शर्मा के बारे में सोच रहे हैं तो फिर हो सकता है कि रोहित शर्मा की कप्तान के तौर पर टी20 में एक बार फिर से वापसी हो जाए। हालांकि अभी तक तो ये सारी अटकलबाजी है और देखना होगा कि हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा के बारे में बीसीसीआई आगे क्या फैसला करती है। बता दें कि रिपोर्टर्स के अनुसार हार्दिक पांड्या अफ़गानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज के कप्तान होगें।
