बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने धूमधाम से की बेटी इरा की शादी:-

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान और नूपुर शिखरे हमेशा-हमेशा के लिए पति-पत्नी के बंधन में बंध चुके हैं। 3 जनवरी को कपल ने मुंबई के ताज लैंड्स एंड में रजिस्टर्ड मैरिज की। लंबे समय से आमिर खान की बेटी आइरा खान की शादी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में 3 जनवरी 2024 को आइरा ने अपने मंगेतर नूपुर शिखरे के साथ शादी रचा ली है। इस मौके पर परिवार के सभी सदस्य मिल-जुल कर मस्ती करते और शादी में शरीफ होते नजर आए।

मुंबई में नूपुर शिखरे और आइरा खान ने मैरिज रजिस्ट्री कर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें ये दोनों पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही न्यूली बेड कपल मस्त लुक में भी नजर आ रहे हैं अपनी फैमिली के साथ शानदार फोटोस खिंचवाकर शादी में एंजॉय करते नजर आए।

जरा हटके लुक में नजर आए दूल्हा और दुल्हन:-

इरा खान की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। फैंस को उनकी शादी देखने का बड़ा ही उत्साह था जो की 3 जनवरी को पूरा हो गया। बीते साल आमिर खान ने खुद अपनी बेटी शादी की डेट को लेकर बड़ा एलान किया है। आमिर के तय समयानुसार अब आइरा और नूपुर शिखरे की शादी हो गई है। मैरिज रजिस्ट्री के तुरंत बाद नूपुर शिखरे और आइरा खान पैपराजी के सामने स्पॉट हुए।

इन फोटो में आप देख सकते हैं कि मराठी ट्रेडिशनल दुल्हन के लिबास में आमिर खान की बेटी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जबकि ब्लू कलर की शेरवानी में नूपुर शिखरे का लुक भी काफी शानदार लग रहा है। आलम ये है कि आइरा और नूपुर की वेडिंग की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें आप हीरा खान के पिता और बॉलीवुड के दिग्गज ऐक्टर आमिर खान को भी देख सकते हैं वह पिक पगड़ी और क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही फैंस इस न्यूली वेड कपल को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

न्यूली वेड कपल ने पहले की कोर्ट मैरिज:-

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आइरा खान और नूपुर शिखरे अपनी शादी के लिए कोर्ट मैरिज के कागजातों पर साइन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान दुल्हन के लिबास में आइरा खान बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि जिम आउटफिट में उनके दूल्हे राजा यानी नूपुर शिखरे बेहद अलग दिखाई दे रहे हैं। इस तरह खूब धूमधाम से और मजा मस्ती के साथ हीरा और नूपुर ने कोर्ट मैरिज की उसके बाद उन्होंने वेडिंग रिसेप्शन में पेप्रसिस को पोज देते हुए फोटोग्राफी करवाइ।

वीडियो में इन दोनों की शादी को अटेंड करने वाले मेहमान भी काफी भारी तादाद में नजर आ रहे हैं। आलम ये है कि नूपुर शिखरे और आइरा खान की शादी का ये पहला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

बेटी ईरा की शादी में नजर आई आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव:-

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आमिर खान अपनी दोनों एक्स पत्नी रीना दत्त और किरण राव के साथ नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि आइरा खान रीना और आमिर की बेटी हैं। ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि आमिर ने अपनी बेटी को दोनों एक्स वाइफ के साथ मिलकर आशीर्वाद दिया है। बता दें कि शादी के बाद 13 तारीख को आइरा खान और नूपुर शिखरे का ग्रैंड वेडिंग रिस्पेशन मुंबई में रखा जा सकता है। इस मौके पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर आमिर खान अपनी दूसरी पत्नी किरण राव को किस करते नजर आ रहे हैं।

बेटी इरा की शादी में मस्ती करते नजर आए आमिर खान:-

आमिर खान की बेटी की शादी को और एक्टर कोई धूम-धड़ाका न करे ऐसा हो नहीं सकता। एक्टर की बहन निखत ने अपने एक इंटरव्व्यू में पहले की खुलासा किया था कि आइरा की शादी में सभी लोग ढोल और गानों पर डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बीच अब आमिर खान का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव दोनों इरा की वेडिंग में डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आमिर खान अपनी बीवियों के साथ बेटी की शादी को फुल इंजॉय कर रहे हैं।

वीडियो में देख सकते हैं कि आमिर के आस-पास कुछ लेडिज नजर आ रही है और वह ‘मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया’ गाना गा रही है। इस पर आमिर और किरण डांस करते दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी अलग ही नजर आ रही है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, ये इरा की मेहंदी सेरेमनी का है। आमिर खान की बेटी इरा की शादी की काफी तस्वीर अभी वायरल हो रही है और वीडियो भी जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *