कॉफी विद करण सीजन 8 का नया एपिसोड टेलीकास्ट हो चुका है इस बार शो में कपूर सिस्टर नजर आने वाली है यानी श्रीदेवी की दोनों बेटियां जानवी कपूर और खुशी कपूर इस बार करण के साथ काफी सारे खुलासे करती नजर आने वाली है। करण जौहर के फेमस शो कॉफी विद करण का सीजन 8 का नया टेलीकास्ट होने पर यह शो का एपिसोड काफी वायरल हो रहा है क्योंकि इसमें दोनों कपूर सिस्टर अपने जीवन के बारे में काफी सारे खुलासे करते नजर आई हैं।

एपिसोड में काफी सारी चीज देखने को मिली है इस बीच एक पल ऐसा भी आया जब करण ने सालों बाद खुशी और जानवी की मां श्रीदेवी का जिक्र भी किया श्रीदेवी का निधन साल 2018 में हुआ था सालों बाद जानवी ने शो में उसे दिन का खुलासा किया जब उन्हें अपनी मां के निधन की खबर मिली थी। अब इस बात को करीब 6 साल बीत चुके हैं उसे दिन को याद किया तब उन्हें इसके बारे में पता चला था।

जानवी ने बताया कि मां के निधन के बाद कैसे संभाल बहन ने:-

इस बारे में बात करते हुए जानवी कपूर कहती है कि जब उनके पास मां के निधन की खबर आई तो वह उनके कमरे में थी और दूसरे कमरे में उनकी बहन खुशी के रोने की आवाज में आ रही थी जब वह खुशी के पास गई तो उन्होंने रोना बंद कर दिया और वह उनके पास आकर उन्हें समझने लगी। जानवी कपूर ने खुशी और श्रीदेवी के बीच समानताओं के बारे में भी बताया उन्होंने कहा वह बहुत शांत स्वभाव की इंसान है और मुझे लगता है कि उनमें और मम्मी में यही एक सामान्य है लेकिन कैमरे के सामने फूट-फूट कर रोने लगती है।

अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रेंड की बात करें तो हाल ही में वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में नजर आने वाली है आप जल्द ही वह फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही और देवर में भी नजर आने वाली है तो वहीं बीते साल खुशी कपूर भी अपना डेब्यू द आर्टिस से कर चुकी है अब खबर है कि वह जल्दी इब्राहिम अली खान के साथ नजर आने वाली है।

बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के बारे में खुलकर बात की जानवी कपूर ने:-

आज के समय में स्टार्स अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा बटोरते हैं। इन्हीं में से एक स्टार जाह्नवी कपूर भी हैं, जिनकी लव लाइफ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 में खास मेहमान बनकर पहुंची हैं।इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की। ‘बवाल’ एक्ट्रेस ने इस बातचीत में ये भी बताया कि आखिरकार वो शिखर पहाड़िया से एक बार ब्रेकअप करने के बाद दोबारा उन्हें किस वजह से डेट कर रही हैं।

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर का कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें जब करण जौहर उनसे पूछते हैं कि उनके फोन में स्पीड डायल पर किस-किसका नंबर है, तो जाह्नवी कपूर कहती हैं कि पापा-खुशु और शिखू। इसके बाद करण जौहर ने गेम खेलते हुए उनसे अचानक ही पूछा कि तुम पहले शिखर को डेट कर रही थी, फिर दोनों का ब्रेकअप हुआ और दोबारा तुम दोनों ने डेट करना शुरू किया, ये सच है या झूठ।इस सवाल को सुनने के बाद जाह्नवी कपूर पहले तो थोड़ा हिचकिचाई, लेकिन बाद में उन्होंने अपने दिल की बात कहते हुए शिखर पहाड़िया की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा, “मैं ये नहीं कहती, लेकिन मैं कहूंगी कि वह सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि खुशी, डैड और हमारे परिवार के जितने भी लोग हैं, सबके साथ ही शुरुआत से एक फ्रेंड की तरह खड़े रहे हैं”।

सनी देओल के बारे में कह दी इतनी बड़ी बात:-

दरअसल, करण ने दोनों बहनों को एक टास्क दिया था और पूछा कि इस तस्वीर में कौन सी चीज मिसिंग है। दोनों बहने जवाब में एक टेडी बियर मिसिंग बताती है, लेकिन इसी दौरान टेडी बियर से जोड़ते हुए जाह्नवी कपूर सनी पाजी की बात करती हैं। इस पर करण कहते है कि उन्होंने (सनी) ने बताया कि उन्हें टेडी बियर बहुत पसंद हैं।

तो इस पर खुशी ने बताया कि जाह्नवी को सनी देओल टेडी बियर की तरह लगते हैं और मेरा मन करता है कि उन्हें हग कर लूं। इस पर जब करण ने कहा कि सच में आप ऐसा करना चाहती हैं तो एक्ट्रेस ने अपने जवाब में कहा, मुझे नहीं पता कि सनी को ये कैसा लगेगा, लेकिन मेरा ऐसा मन करता है। इस पर करण हंसते हुए जोक मारते हैं कि आप उनकी हैंडपंप बन जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *