बॉलीवुड के शानदार अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर से इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर टैक्स चोरी करने वालों पर रेड मारने आ रहे हैं, जी हां आप सही समझ रहे हैं अजय देवगन एक बार फिर से फिल्म रेड के पार्ट 2 में नजर आने वाले हैं। साल 2018 में अजय देवगन ने अपनी फिल्म रेड से धमाका कर दिया था। अब उसी को देखते हुए इसके निर्माता जल्द रेड 2 लेकर आ रहे हैं। आज इसके डायरेक्टर प्रोड्यूसर ने फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया है। साथ ही यह भी बता दिया कि रेड 2 सिनेमाघरों में कब दस्तक देने वाली है। अजय देवगन के फैंस ये खबर सुनकर काफी खुश हो गए हैं।
2018 में आई फिल्म रेड का दूसरा पार्ट है फिल्म रेड 2 :
बॉलीवुड के सिंघम माने जाने वाले अभिनेता अजय देवगन साल 2018 में आई फिल्म रेड में लीड रोल करते हुए नजर आए थे इस फिल्म में अजय देवगन ने इनकम टैक्स ऑफिसर अब मैं पटनायक की भूमिका निभाई थी यह फिल्म एक रियल स्टोरी पर बेस्ड थी। साथ ही इस फिल्म ने दर्शकों को कई पिछली बातों का खुलासा भी करवाया था। साल 2018 में अजय देवगन ने फिल्म रेड से उस समय काफी धमाका किया था और लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया था। पॉजिटिव रिस्पांस मिलने के बाद अब फिल्म के मेकर्स इस फिल्म का दूसरा पार्ट ला रहे हैं।
जब फिल्म रेड रिलीज हुई थी तब से ही दर्शकों की डिमांड थी कि इसका दूसरा पार्ट भी आए और मेकर्स इसका सीक्वल बनाएं। अब अजय देवगन के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है, दरअसल रेड टू की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है। और अब हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट पोस्टर भी जारी कर दिया है। बता दे कि आज टी-सीरीज ने फिल्म रेड 2 का फर्स्ट पोस्टर अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर रिवील किया है।
वैसे तो बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन साल 2024 में कई धमाकेदार फिल्में लेकर आने वाले हैं अभी तक अजय के फैंस उनकी फिल्म “सिंघम अगेन” का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब उनकी एक और फिल्म के सीक्वल का ऐलान हो गया है जिससे कि फैंस इस फिल्म के आने का भी बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
2024 में रिलीज होगी फिल्म “रेड 2” :
जब से फिल्म रेड 2 के आने का अनाउंसमेंट हुआ है तब से फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं और अब टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल अकाउंट पर अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 का एक पोस्ट भी शेयर कर दिया है जिससे इसका कंफर्मेशन हो गया है की फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म जल्द ही सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। मार्क्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि इंतजार खत्म हुआ अजय देवगन रेट टू में आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक के रूप में वापस आ रहे हैं।
बात बता दें कि अजय देवगन स्टार फिल्म रेड तो इसी साल 15 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। टी-सीरीज के साथ-साथ प्रोड्यूसर अभय अभिषेक पाठक ने भी इसका पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है पोस्ट में किसी शख्स के पर दिखाई दे रहे हैं इसके साथ ही यह भी बता दे की रेट टू की शूटिंग पहले मुंबई में होगी इसके बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान में भी फिल्म की शूटिंग के सीन शूट किए जाएंगे इस मूवी को राजकुमार गुप्ता डायरेक्टर कर रहे हैं। राजकुमार गुप्ता ने ही इस फिल्म का पहला पाठ भी डायरेक्ट किया था जो काफी पसंद किया गया था और उसे अच्छा रिस्पांस भी मिला था।
फिल्म रेड 2 को टी सीरीज के साथ मिलकर कुमार मंगत पाठक अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं रेड टू से पहले अजय देवगन सिंघम अगेन में नजर आएंगे जिसका इंतजार उनके फैंस में बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं यह फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है और फिल्म 15 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

फिल्म रेड 2 की स्टार कास्ट:-
साल 2018 में आई फिल्म रेड में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था जिसका नाम अमर पटनायक था उनके साथ ही फीमेल लीड रोल में उनके पत्नी का किरदार इलियाना डिक्रूज ने निभाया था। साथ ही कई सह कलाकारों ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई थी अब देखना यह होगा कि फिल्म रेड के सीक्वल रेड 2 में अजय देवगन के साथ कौन सी अभिनेत्री उनके अपोजिट रोल में नजर आएंगे और क्या होगी फिल्म की स्टार कास्ट।
