इंडोनेशिया ओपन सीरीज चल रही है जिसमें सात्विक और चिराग की जोड़ी ने फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन को हराया और मेडल अपने नाम किया यह पहली भारतीय जोड़ी है जिसने बैडमिंटन टूर्नामेंट में इंडोनेशिया ओपन में जीत हासिल की।
भारतीय खिलाड़ी सात्विक साईंराज रेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।
यह खिताब जीतने वाली भारत की पहली जोड़ी बन गई है, साथ ही पहली बार किसी भारतीय जोड़ी ने सुपर 1000 स्तर की प्रतियोगिता जीती।
वर्ल्ड रैंकिंग में अब यह जोड़ी छठे नंबर पर आ गई है, इस जोड़ी ने 43 मिनट चले फाइनल में मलेशिया के ओरोन चीया और बूई यिक की जोड़ी को 12 17, 21 18 से हराया।
मलेशियाई जोड़ी वर्ल्ड चैंपियन है और भारतीय चैंपियंस ने उन्हें मात देकर यह खिताब अपने नाम किया है ।यह दोनों जोड़ियों के बीच आठवां मुकाबला था सात्विक चिराग को पहली बार जीत मिली।
