अंडर-19 , अमर्जिंग एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश को 31 रन से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार इमर्जिंग एशिया कप चैंपियन बन गई है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को फाइनल में 31 रनों से हराकर इमर्जिंग एशिया कप खिताब अपने नाम कर लिया है। युवा ब्रिगेड इंडिया ए ने टूर्नामेंट जीतने को अपनी आदत में शुमार कर लिया है।
जनवरी में भारतीय टीम ने पहली बार आयोजित अंडर 19 विमेन T20 वर्ल्ड कप को जीता था। अब उन्होंने पहली बार ही आयोजित इमर्जिंग एशिया कप को भी अपने ट्रॉफी कैबिनेट में शामिल कर लिया है।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल 127 /7 का स्कोर बनाया भारत की ओर से दिनेश बृंदा ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए।
टूर्नामेंट में 9 विकेट लेने वाली श्रेयांका को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
