बिग बॉस 17 में एक बार फिर से गेम पलट चुका है। जिन खिलाड़ियों को फाइनल में पहुंचने की उम्मीद थी, वह नॉमिनेटेड हो चुके हैं और उन पर अब घर से बेघर होने की तलवार लटक रही है। कुछ घरवालों ने घर के नियमों को तोड़कर कुछ ऐसे काम कर दिए जो कि बिग बॉस को ना पसंद रहे और उन्होंने सीधे नॉमिनेटेड होने का फैसला सुनवा डाला।
Bigg Boss season 17 :
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का यह 17 सीजन है। जिसका ग्रैंड फिनाले काफी नजदीक आ गया है। आए दिन बिग बॉस के घर से अजीबोगरीब खबरें सामने आती है। 28 जनवरी की रात फैंस को इस सीजन का विनर मिल जाएगा, लेकिन उससे पहले घर में कंटेस्टेंस के बीच टॉर्चर टास्क हुआ। इस टास्क में पहले दिन टीम ए यानी मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी को टॉर्चर किया गया। जिसके बाद बिग बॉस ने टास्क को अगले डे पर छोड़ दिया।
इसके बाद घर ने मुनव्वर और विक्की जैन के बीच भयंकर लड़ाई हुई है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमे मुनव्वर विक्की की गिरेबान पकड़े दिख रहे हैं।दरअसल, बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नए एपिसोड में होगी विक्की और मुनव्वर की जोरदार लड़ाई :
इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि टॉर्चर टास्क की टीम बी यानी अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, आयशा खान और ईशा मालवीय किचन के सारे मसाले छिपाने में लगी हुई हैं। वे लोग मिलकर लाल मिर्च, गर्म मसाला, नमक से लेकर डिटर्जेंट तक के पैकेट छिपाते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, विक्की जैन टास्क में इस्तेमाल होने वाली बाल्टियां भी छत पर फेंक देते हैं, जिसके बारे में मुनव्वर को पता चल जाता है।

इसी वजह से वह अभिषेक और मन्नारा के साथ मिलकर बाल्टियां उतारने की कोशिश करते हैं, लेकिन विक्की जैन उन्हें ऐसा करने नहीं देते, जिस वजह से मुनव्वर पेड़ पर लड़खड़ा जाते हैं। विक्की की ये हरकत देखकर मुनव्वर का पारा काफी ज्यादा हाई हो जाता है। इसी वजह से मुनव्वर सीधा विक्की की गिरेबान पकड़ लेते हैं। इस दौरान सभी लोग विक्की को बचाने आगे आ जाते हैं, लेकिन मुनव्वर अपना हाथ पीछे नहीं करते
यह चार सदस्य हुए नॉमिनेट:-
बिग बॉस सीजन 17 का नया प्रोमो सामने आया है, जो काफी धमाकेदार है। लेटेस्ट एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि विक्की जैन और उनकी टीम ने मुनव्वर को अच्छी तरह टॉर्चर करने के बाद घर का सारा सामान छुपाना शुरू कर दिया। विक्की, अंकिता, आयशा और ईशा मिर्चा मसाले से लेकर डिटरजेंट पाउडर तक छुपाते हुए नजर आए, लेकिन बिग बॉस ने अब इसी चीज को उनके खिलाफ इस्तेमाल कर लिया।
प्रोमो में देखने के लिए मिल रहा है कि बिग बॉस मुनव्वर फारूकी की टीम को आरकाइव रूप में बुलाते हैं और विक्की जैन की पूरी टीम की इस हरकत के बारे में बताते हैं। इस दौरान उन्हें एक वीडियो भी दिखाया जाता है, जिसमें पता चलता है कि विक्की और बाकी घरवालों ने टास्क का सामान कहां छुपाया है। इसके बाद मुनव्वर की टीम को एक मजेदार मौका दिया जाता है। इसके मुताबिक, वे लोग टीम बी को सीधा नॉमिनेशन में डाल दे या फिर उन्हें 30 मिनट में टास्क में हराए। दावा है कि मुनव्वर की टीम विक्की की टीम को सीधा नॉमिनेट कर देगी।
