बॉलीवुड के शानदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी अपकमिंग फिल्म “मैं अटल हूं” को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं जब से उनकी फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ था तब से यह खबर बड़ी वायरल हो रही थी और अब उनकी फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को देखने के लिए लोगों की बेसब्री और बढ़ गई है फिल्म कल्याणी शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला है यह फिल्म भाजपा के दिग्गज राजनेता अटल बिहारी वाजपेई के ऊपर और उनके जीवन पर आधारित है साथ ही उनके राजनीतिक पहलुओं को भी एक के बाद एक उजागर करती है इस फिल्म में उनके सभी खास मोमेंट्स को दिखाया गया है जिन्हें लोगों को देखना चाहिए।
Main Atal hoon:- पंकज त्रिपाठी की फिल्म “मैं अटल हूं” शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीतिक कहानी पर आधारित मैं अटल हूं में उनके समय के बहुत सारे राजनेताओं को भी दिखाया गया है कई जगह रियल क्लिप भी दिखाई गई है। इस फिल्म में पोखरण टेस्ट भी दिखाया गया है साथ ही राजनेताओं इंदिरा गांधी-अरुण जेटली समेत कई राजनेताओं की झलक दिखाई गई है। किस कलाकार ने कौन सी भूमिका निभाई है। देखिए फिल्म की स्टार कास्ट की पूरी लिस्ट।
देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पॉलिटिकल लाइफ को करीब से दिखाने के लिए “मैं अटल हूं” फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। पंकज त्रिपाठी अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी के अटल बिहारी के रूप में लुक को कई लोग सराहना दे रहे हैं तो कहीं लोग कह रहे हैं कि वह रूप में जाम नहीं रहे। अब देखना क्या होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है। पॉलिटिकल ड्रामा बेस्ड इस फिल्म में अटल बिहारी के संघर्ष के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में उनकी सूजबूझ की जर्नी भी दिखाएगी।
स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर आधारित पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म ‘मैं अटल हूं’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। मैं अटल हूं’ के दो ट्रेलर भी जारी हुए, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी के अलावा राजनीति से जुड़े कई हस्तियों की झलक दिखाई गई। आइए, आपको बताते हैं कि फिल्म में किस कलाकार ने कौन सी भूमिका निभाई है।
अटल बिहारी वाजपेई के जीवन के कई राजनीतिक पहलुओं को करेगी उजागर:-
देश के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी की पॉलिटिकल लाइफ पर आधारित पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म में अटल हूं मूवी उनकी जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को दिखाएगी। इसमें उनके राजनीति में शुरुआत करने से लेकर आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी के खिलाफ खड़े होने सहित कई पहलुओं को छुआ जाएगा। इसी के साथ पोखरण टेस्ट भी इस फिल्म में दिखाया जाएगा। फिल्म को रियलिटी से जोड़ने के लिए बीच-बीच में फिल्म के से जुड़े उसे घटना के रियल क्लिप भी दिखाए जाएंगे।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इसमें डिटेल में लिखा था, ‘एक कवि से बढ़कर। एक राजनेता से भी ज्यादा, एक प्रधानमंत्री से भी ज्यादा।’ ‘मैं अटल हूं’ के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया। एक ऐसे राजनेता की जिंदगी इस फिल्म में दिखाई जाएगी, जो न जाने कितनों के रोल मॉडल रहे होंगे। फिल्म की रिलीज को ज्यादा दिनों का वक्त नहीं बचा है। इस बीच इसे लेकर एक अपडेट सामने आई है। फिल्म को मिला ये सर्टिफिकेट रवि जाधव के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई ‘मैं अटल हूं’ को यूए (U/A) सर्टिफिकेट से नवाजा गया है। यानी कि ये मूवी हर उम्र का व्यक्ति देख सकता है।
फिल्म में अटल हूं कि स्टार कास्ट: –
फिल्म 2 घंटा, 19 मिनट, 29 सेकंड की है। ये फिल्म 19 जनवरी को रिलीज हो रही है। अगर मैं अटल हूं’ की कास्ट की बात करें तो पीयूष मिश्रा, कृष्ण बिहारी वाजपेयी (अटल बिहारी वाजपेयी के पिता) के रोल में होंगे। पंकज त्रिपाठी लीड रोल में अटल बिहारी का रोल करेंगे, उनके अलावा दया शंकर पांडे बीजेपी के अग्रदूत राजनीतिक दल जनसंघ के दिवंगत नेता दीनदयाल उपाध्याय, पायल कपूर नायर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में होंगी। वहीं, बीजेपी के नेता रहे प्रमोद महाजन के किरदार में एक्टर हर्षद कुमार होंगे। फिल्म के ट्रेलर में सोनिया गांधी का कैरेक्टर भी दिखाया गया है। इस रोल में पाउला मैकग्लिन नजर आएंगी।
