बॉलीवुड के तीन खानों में से एक खान आमिर खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही नाम रखते हैं लोग उन्हें उनकी यूनिक फिल्मों और अदाकारी के लिए काफी पसंद करते हैं अब आमिर खान जल्द ही अपनी एक नई फिल्म लापता लेडीज ला रहे हैं गौर करने वाली बात यह है कि इस फिल्म में वह एक्टिंग करते नजर नहीं आएंगे।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इस बार एक्टिंग नहीं एक निर्माता के रूप में नजर आने वाले हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म “लापता लेडीज” का नाम लंबे समय में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस बीच लापता लेडीज का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बता दे कि इस फिल्म का डायरेक्शन आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने किया है।

फिल्म लापता लेडीज से फिल्म निर्माता के तौर पर वापसी कर रहे आमिर खान:

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता आमिर खान काफी लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर नजर आ रहे हैं वह पिछली बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे उसके बाद उनकी फिल्म बुरी तरह पिट गई थी और बॉलीवुड पर अच्छा रिस्पांस ना मिलने की वजह से फिल्म का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। अब आमिर खान बहुत जल्द फिल्ममेकर के तौर पर वापसी करते हुए नजर आएंगे। लंबे समय से अभिनेता के प्रोडक्शन हाउस में बनी मूवी लापता लेडीज का नाम सुर्खियों में बना हुआ है।

इस बीच आमिर की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। बुधवार को जियो स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म लापता लेडीज का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। स्पर्श श्रीवास्तव स्टारर लापता लेडीज में पत्नी की अदला-बदली की कहानी को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में कंफ्यूजन के साथ-साथ कॉमेडी का भी जोरदार तड़का दिया है फिल्म में रवि किशन ने अहम भूमिका निभाई है।

फिल्म लापता लेडीज का ट्रेलर है शानदार :-

फिल्म लापता लेडीज का ट्रेलर आज यानि बुधवार को दोपहर में रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर देखने से पता चलता है कि दीपक कुमार (स्पर्श श्रीवास्तव) नाम का एक लड़का शादी करके अपनी पत्नी (नीतांशी गोयल) को घर विदा कर के लाता है कि तभी अचानक ट्रेन में रास्ते से उसकी पत्नी खो जाती है और वह किसी और की दुल्हन को अपने साथ गलती से घर लेकर पहुंचता है। कन्फ्यूजन के चलते यह अदला बदली हो जाती है।

घर पहुंच कर बीवी का घुंघट उठाने पर उसको मालूम पड़ता है कि दीपक की पत्नी बदल गई है और वह परेशान हो जाता है। वह थाने में जाकर पुलिस इंस्पेक्टर के सामने मामले की शिकायत दर्ज कराता है। दीपक की बदली हुई पत्नी कोई शातिर दिमाग महिला है, जो ट्रेलर से पता लगता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो लापता लेडीज का 2 मिनट 25 सेकेंड का ये ट्रेलर कॉमेडी और सस्पेंस से भरा हुआ है, जिसे देखने पर आपको मजा आ जाएगा। जिसमें इंस्पेक्टर बने हुए रवि किशन ने कॉमेडी का शानदार तड़का लगाया है और दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया है।

जल्द ही रिलीज होगी आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म लापता लेडीज:-

आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म लापता लेडीज का ये ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस की एक्साइमेंट इस फिल्म के लिए काफी बढ़ गई है। फैंस इस मूवी की रिलीज का जल्द से जल्द इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म “लापता लेडीज” जल्द ही सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है फिल्म निर्माता के द्वारा फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट काफी लंबे समय पहले ही कर दिया गया है फिल्म 1 मार्च 2024 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *