आज 25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। बता दे कि यह टेस्ट सीरीज काफी लंबे समय चलने वाली है। पांच मातु की इस टेस्ट सीरीज के पहले दो माचो के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर रजत पाटीदार को पहले दो माचो के लिए टीम में शामिल किया है वह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिवसीय मुकाबले खेलने वाले थे लेकिन उनको बीसीसीआई अहमदाबाद से हैदराबाद बुला लिया वे अब आधिकारिक रूप से टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

IND Vs ENG test series first match :-

इंडिया वर्सिस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है बता दे कि टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम 246 रनों पर ढेर हो गई है। इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स ने 70 रनों की शानदार पारी खेली उसके अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा भी पर नहीं कर सका और वापस पवेलियन लौट गया वहीं भारत के दिग्गज बॉलर की बात करें तो उन्होंने शानदार बोलिंग की जिसमें रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

इसके अलावा अगर दूसरे बॉलर्स की बात की जाए तो जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट ली और खाता खोलें। इसके चलते चारों बॉलर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की टीम को जल्द ही पवेलियन वापस लौटा दिया। अब भारत के सामने 246 रनों का लक्ष्य है देखना यह होगा कि भारत पहले ने सेशन में क्या करता है।

इंग्लैंड के बाद जवाबी कार्यवाही में अब भारत की टीम मैदान में उतर चुकी है जिसके लिए पहले वाले ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल की है। भारत ने अभी तक चार ओवर खेल लिए हैं जिसमें उसने 35 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं यह तो इंग्लैंड का बेसबॉल गेम भारत खेल रहा है भारत का रन रेट 8.75 का है यशस्वी 27 तो रोहित शर्मा 5 रन बनाकर क्रिस पर डटे हुए हैं।

इंग्लैंड को 246 रनों पर किया ढेर, आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास:-

बता दे कि इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जाने वाला टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है जिसमें इंग्लैंड ऑल आउट हो चुका है और भारत की बैटिंग चल रही है बता दें कि भारत के गेंदबाजों ने आज शानदार प्रदर्शन किया है रविंद्र जडेजा और आर अश्विन की जोड़ी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारत की सबसे सफल जोड़ी बन गई है उनके नाम अब 502 विकेट हो गए हैं पहले यह रिकॉर्ड कुम्बले और भज्जी के नाम था।

बता दें कि कुंबले और भज्जी की जोड़ी ने एक साथ मिलकर भारत के लिए एक 501 विकेट चटकाए थे मगर अब अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने 502 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी ने इंडिया वर्सेस इंग्लैंड के पहले मुकाबले में तीन विकेट चटका कर इतिहास रच दिया है यह स्पिन दो अब टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे सफल जोड़ी बन गई है उन्होंने एक जोड़ी के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने के मामले में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक जोड़ी के रूप में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली जोड़ी वर्ल्ड रिकॉर्ड के मामले में जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम है। बता दे कि इन दोनों की जोड़ी ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 1039 विकेट लिए हैं। और इन दोनों की जोड़ी को पीछे छोड़ने के लिए अश्विन और जडेजा को काफी मेहनत करनी होगी और काफी समय भी लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *