बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन नए साल में अपने फैंस के लिए काफी अच्छे प्रोजेक्ट्स ला रहे हैं पिछले काफी समय से वह अपनी फिल्म सिंघम अगेन को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं और फैंस उनकी इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार भी कर रहे हैं लेकिन बता दें कि अजय देवगन सिंघम अगेन से पहले एक और बेजोड़ यूनिक और सुपरनैचुरल फिल्म में नजर आने वाले हैं।

अजय देवगन जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म “शैतान” में लीड रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं इस फिल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन अहम भूमिका में नजर आएंगे वहीं फीमेल लीड रोल में ज्योतिका अहम किरदार निभाती दिखेंगे हाल ही में मेकर्स ने फिल्म शैतान का टीजर रिलीज कर दिया है जो बड़ा ही खतरनाक और डरावना लग रहा।

अजय देवगन की अगली फिल्म “शैतान” का बेहद डरावना ट्रेलर हुआ रिलीज रोंगटे खड़े कर देगा:-

साल 2024 में अजय देवगन जल्द ही अपनी अगली फिल्म शैतान में नजर आने वाले हैं इस फिल्म में सुपरनैचुरल पावर्स और शैतानी शक्तियां नजर आने वाली है बता दे की फिल्म में आर माधवन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री की शानदार अभिनेत्री ज्योतिका भी फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली है। जैसा कि हमें फिल्म के नाम से ही पता चलता है की फिल्म एक सुपर नेचुरल पावर के पर बेस्ड होने वाली है वैसा ही कुछ इसकी कहानी में भी दिखाई देगा।

फिल्म शैतान के मेकर्स ने हाल ही में 1 मिनट 29 सेकंड का टीजर रिलीज किया है जिसमें फिल्म के बारे में काफी सारी चीज क्लियर हो गई है। अजय देवगन के साथ-साथ इस सुपरनैचुरल थ्रिलर में पहली बार आर माधवन और साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका की जोड़ी फैंस को देखने को मिलने वाली है शैतान का यह टीजर बाद ही डरावना और रोंगटे खड़े करने वाला है लेकिन इसे देखने के बाद निश्चित तौर से आप अपनी कुर्सी पर कसकर बैठ जायेंगे।

बता दें की फिल्म के टीज़र की शुरुआत और माधवन की आवाज में टीजर शुरू होता है जिसमें एक शैतान की मूर्ति दिखाई जाती है जिसमें पीछे से वॉइस ओवर चलता है जिसमें शैतान कहता है कि “कहते हैं यह पूरी दुनिया बेहरी है लेकिन सुनती सिर्फ सुनती मेरी है काला से भी काला में बहकने का प्याला में तंत्र से लेकर श्लोक का मालिक हूं मैं 9 लोक का” इस डायलॉग के साथ कुछ शानदार चीज दिखाई गई है इसी के साथ टीजर आगे बढ़ता है और आर माधवन द्वारा पढ़ी गई तंत्र क्रिया किस तरह से अजय देवगन और एक धार्मिक परिवार की जिंदगी में भूचाल ले आती है यह दर्शाया जाता है यह एक छोटा सा टीजर निश्चित तौर पर आपको इस फिल्म में को थिएटर की तरफ जरूर खींचकर लाएगा।

अजय देवगन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स:-

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता अजय देवगन 2024 में अपने दर्शकों को एंटरटेनमेंट एंटरटेन करने के लिए काफी सारे प्रोजेक्ट्स लाने वाले हैं सिंघम अगेन से लेकर रेड 2 तक और मैदान जैसी उनकी कई बड़ी फिल्मों का फैंस काफी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस लिस्ट में उनकी एक और फिल्म शामिल हो गई है जिसका टाइटल शैतान है जो कि मार्च में रिलीज होने वाली है यह फिल्म 8 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है जो दर्शकों को डराने के लिए पूरी तरह तैयार है। बड़े पर्दे पर अपना दमदार एक्शन और कॉमेडी के साथ लोगों को हंसा चुके बॉलीवुड के सुपरस्टार अब एक शैतानी शक्ति से लड़ते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि इस फिल्म में लीड रोल में अजय देवगन और आर माधवन है आर माधवन भी पहली बार इस तरह के रोल में नजर आने वाले हैं वह इस फिल्म में निगेटिव रोल करने जा रहे हैं। जो उनके फैंस के लिए बड़ा ही अलग अनुभव होगा फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है अब देखना यह होगा कि अजय देवगन की यह डरावनी फिल्म दर्शकों को कितना दर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *