सबसे ज्यादा पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का यह सीजन 17 अब अपने अंतिम चरणों में पहुंच चुका है तीन दिन बाद बिग बॉस 17 का फाइनल का दिन है तब बिग बॉस 17 को अपना फाइनलिस्ट मिल जाएगा फिनाले से पहले विक्की जैन बिग बॉस हाउस से बाहर हो चुके हैं। फैन क्लब पर उनके एलिमिनेशन की चर्चा है विक्की के एलिमिनेशन की खबर ने फैंस को शॉक कर दिया है। हालांकि, अब तक इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट आना बाकी है।

फाइनल से पहले घर से आउट हुए विक्की जैन:-

बिज़नेसमैन विक्की जैन ने जब बिग बॉस हाउस में अपनी धर्मपत्नी अंकिता लोखंडे के साथ कदम रखा, तो लोग उन्हें अंकिता लोखंडे के हसबैंड के तौर पर जानते थे। पर विक्की ने अपने गेम से ऑडियंस के साथ-साथ बिग बॉस को भी हैरान कर दिया। विक्की ने जोरदार और दिमाग से बिग बॉस खेल, विक्की ने पॉपुलर यूट्यूबर्स और एक्टर्स के बीच खुद को साबित किया।जनता हो या सेलेब्स हर कोई उनका फैन बन गया।

सभी को यह पक्का अंदाजा था कि विक्की शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक होंगे, पर ऐसा नहीं हुआ। मेकर्स ने विक्की को फिनाले की रेस से बाहर कर दिया है। इस हफ्ते बिग बॉस के घर में डबल एलिमिनेशन हुआ। आएशा खान के बाद ईशा मालवीय शो से बाहर हो गईं। इसके बाद अरुण, मुनव्वर, अंकिता, मनारा, विक्की और अभिषेक फिनाले के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में शामिल हो गये। पर बिग बॉस को फिनाले से पहले शो में ट्विस्ट लाना था इसलिए उन्होंने मिड वीक एक इवेक्शन रखा। इस एलिमिनेशन के दौरान विक्की को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

बिग बॉस घर से बाहर आते ही विक्की ने जमकर की पार्टी :-

हाल ही में बिग बॉस हाउस से बाहर अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन घर से बेघर हो चुके हैं, बिग बॉस घर से बेघर होकर विक्की जैन तो बेहद खुश हैं। रियेलिटी शो से बाहर आते ही विक्की जैन जमकर पार्टी करते नजर आए। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हैं, जिनमें उनके साथ बिग बॉस की अन्य बालाएं भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में विक्की जैन के साथ बिग बॉस की उनकी को कंटेस्टेंट्स आयशा खान और सना नजर आईं, वहीं ईशा मालवीय भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं।

सोशल मीडिया पर विक्की जैन की पार्टी की तस्वीरें छाई हैं। अंकिता लोखंडे के फैन पेज से भी विक्की की ये तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें उन्हें सना सईद, आयशा खान और ईशा मालवीय के साथ पोज देते देखा जा सकता है। इनके साथ कुछ और भी लड़कियां नजर आ रही हैं जिनसे विक्की जैन चिपककर तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘ये फोटोज अंकिता लोखंडे को दिखा दो, 2 करोड़ देकर वो शो छोड़ देगी’।

एक और यूजर ने लिखा- ‘इसकी पार्टी में वैसे सिर्फ लड़कियां दी दिख रही हैं, इसीलिए इसकी वाइफ डरती है। उसको पता होगा ये कैसा है।’ एक अन्य ने लिखा- ‘अंकिता विक्की के इविक्शन के लिए नहीं, इसीलिए रो रही थी।’

प्रिडिक्शन के मुताबिक कौन है बिग बॉस बिनर:

बिग बॉस में प्रेडिक्शन के मुताबिक लोगों ने बिग बॉस 17 के फाइनल से पहले ही बिग बॉस 17 के विनर का नाम अनाउंस कर दिया है कई लोगों ने बिग बॉस 17 के विनर का नाम अनाउंस करते हुए अंकिता लोखंडे को बिग बॉस 17 का विनर बता दिया है। तो किसी का कहना है कि बिग बॉस 17 का विनर मुनव्वर और मनारा में से कोई एक हो सकता है। लेकिन अगर ऑडियंस पोल के मुताबिक बात की जाए तो सभी लोग अंकिता लोखंडे को बिग बॉस 17 का विनर मान रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *