Bigg Boss season 17 Breaking News: भारत का पॉपुलर रिएलिटी ‘बिग बॉस 17’ फिनाले में बस 2 दिन बाकी है। फिनाले से पहले शो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जैसे-जैसे फिनाले के दिन नजदीक आ रहे है, कंटेस्टेंट के साथ साथ घर के बाहर कंटेस्टेंट के फैंस के बीच भी टेंशन बढ़ती जा रही है। बता दें अब ये रिएलिटी शो अपने ग्रैंड फिनाले की तैयारी में जोरों शोरों से जुटा हुआ है।

बिग बॉस देखने वाले दर्शकों और कंटेस्टेंट्स के फैंस को बस आखिरी पल का इंतजार है, जिसमें यह पता लग जाएगा कि किसके घर बिग बॉस की ट्रॉफी आने वाली है। बता दें कि अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग अपने फाइनलिस्ट की राय दे रहा रहे हैं और जिस ऑडियंस पोल निकाल कर आया है जो बताते हैं की कौन होगा बिग बॉस 17 के टॉप 3 कौन घरवाले। तो चलिए आपको दिखाते हैं कि क्या कहता है, ऑडियंस पोल।

ऑडियंस पोल के मुताबिक कौन होगा “bigg Boss 17” का फाइनलिस्ट:

“बिग बॉस 17″अब अपने अंतिम चरणों में पहुंच चुका है शो का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी 2024 को होने वाला है और शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है। फैंस अपने फेवरेट को जिताने के लिए सोशल मीडिया पर वोट की अपील कर रहे है। इसमें कई सेलेब्स भी है जो अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जिताने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। यह बिग बॉस का सीजन 17 ,कुल 17 लोगों के साथ शुरू हुआ था, लेकिन अब बस 5 कंटेस्टेंट बचे हैं।

बिग बॉस 17 के फिनाले को अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं और घर के अंदर 5 लोग मौजूद है। इसमें अंकिता लोखंडे , मुनव्वर फारूकी , अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा और अरुण महाशेट्टी है। इन पांचों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है और अब देखना होगा कि टॉप 3 में लोग किसे देखना चाहते हैं। इस वीक दो एलिमिनेशन हो गए हैं जिसमें सब के चहीते विक्की भैया घर से बेघर हो गए जो की एक अनएक्सपेक्टेड एलिमिनेशन था लोग कह रहे हैं यह एलिमिनेशन बिग बॉस के द्वारा किया गया है।

अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ऑडियंस पॉल के अनुसार कौन होंगे Bigg Boss 17 के टॉप 3 फाइनलिस्ट? हर अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट पर लोग अपने फेवरेट कंटेस्टेंट का नाम ले रहे हैं और ज्यादातर जिनका नाम निकलकर आया है और जिस तरह के लोगों के जवाब हैं उसने हैरानी में डाल दिया है। चौकाने की बात ये है कि लोगों के जवाब के मुताबिक, मन्नारा चोपड़ा और अरुण महा शेट्टी को लोगों ने टॉप 3 में शामिल ही नहीं किया है। लोग अभिषेक, मुनव्वर और अंकिता लोखंडे को ही बिग बॉस के टॉप 3 फाइनलिस्ट के तौर पर देखते हैं।

कौन हो सकते हैं बिग बॉस 17 के टॉप 2 फाइनलिस्ट :

भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस का यह सीजन 17 रहा है जो टीवी पर आया इससे पहले ओट पर बिग बॉस की कुछ सीजन रिलीज हुए लेकिन सभी को बिग बॉस 17 टीवी का इंतजार था जो इस बार आया और धमाकेदार रहा अब शो अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है शो 2 दिन बाद अपने फाइनलिस्ट का ऐलान कर देगा जिससे कि बिग बॉस 17 का विनर सामने होगा फाइनल से पहले अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट पर दर्शकों और बिग बॉस कंटेंस्टेंट्स के फैंस ने अपने-अपने विनर का नाम अनाउंस कर दिया है ज

टॉप 3 फाइनलिस्ट के अलावा लोगों के पोल में अपने जवाब से एक बात ये भी साफ कर दी है कि वो शो के फिनाले में अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी को टॉप 2 में देखना चाहते हैं। पोल के अनुसार, लोगों ने शो के विनर के तौर पर अभिषेक कुमार का नाम लिया है। अभिषेक के अलावा दूसरे नंबर पर अगर किसी कंटेस्टेंट को विनर के तौर पर लोग देख रहे हैं, तो वो सिर्फ और सिर्फ मुनव्वर फारूकी हैं। अंकिता को लोग तीसरे नंबर पर ही देखना चाहते हैं, अब देखना होगा कि आखिर बिग बॉस की ट्रॉफी किसके घर जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *