Bigg Boss season 17:

भारत का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ने इस बार भी काफी अच्छी टीआरपी पाई है लोगों ने हमेशा इस शो को पसंद किया है और इस बार बिग बॉस का सीजन 17 रहा जो लोगों ने काफी पसंद किया और सपोर्ट किया। हमेशा की तरह इस बार भी बिग बॉस में टीवी के जाने-माने चेहरे कंटेस्टेंट्स बनकर आए जिन्होंने लोगों को खूब एंटरटेन किया। 28 जनवरी को बिग बॉस सीजन 17 का फिनाले एपिसोड आया जिसमे बिग बॉस को अपना विनर मिल गया।

इस बार सीजन 17 में टॉप 5 कंटेस्टेंट में टीवी की जानी मानी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे, स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वार फारुकी, मानारा चोपडा, अभिषेक,और यूट्यूबर अरूण मशेट्टी रहे। इन पांचो में से टॉप टू व्हीलर अप तक पहुंचते पहुंचते सभी एक-एक कर कर अभी अव्यक्त होते गए जिसमें अरुण मशेट्टी ,अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा टॉप 2 की रेस से बाहर हो चुके थे। उसके बाद फाइनल के मंच पर अभिषेक और मुनव्वर जो शो में काफी अच्छे दोस्त भी रहे हैं टॉप 2 में पहुंचे।

Bigg Boss season 17 Winner:

बिग बॉस के 17वें सीजन का फिनाले जोरशोर से हुआ। टॉप-2 में मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार पहुंचे। लेकिन जीत स्टैंड-अप कॉमेडियन मुन्नवर की हुई। सलमान खान ने मुनव्वर के हाथ को उठा कर उनका नाम लिया यानि बिग बॉस सीजन 17 के विनर का नाम लिया। ये पल देखने लायक था, इसके साथ ही देखने लायक रही उनकी शो की शानदार जर्नी।

दिमाग से खेले मुनव्वर मुनव्वर ने बिग बॉस 17 के जीत की ट्रॉफी अपने नाम की। उन्हें 50 लाख की प्राइज मनी, बिग बॉस 17 की थीम (दिल, दिमाग और दम) पर बेस्ड एक शानदार ट्रॉफी और एक चमचमाती Hyundai Creta कार दी गई। मुनव्वर ने घर के अंदर सही मायने में अपना दिल, दिमाग और दम सब लगा दिया। उनका शुरुआती सफर बेहतरीन रहा जो शो के बीच में लड़खड़ाए। उनकी मनारा चोपड़ा, अंकिता, रिंकू और जिग्ना से दोस्ती काफी चर्चे में रही। उतना ही इस दोस्ती के वजह से हुए झगड़े भी रहे। मनारा से उनकी दोस्ती पर सवाल भी उठे।

पहले रनरअप रहे शो में मुन्नवर के खास दोस्त रहे अभिषेक:

बिग बॉस 17 : बिग बॉस 17 में खास दोस्त रहे मुनव्वर फारूकी और अभिषेक की दोस्ती सीजन के फाइनल में भी नजर आई। बता दे की सीजन 17 में मुनव्वर फारूकी ने बिग बॉस का खिताब अपने नाम कर लिया है लेकिन उनके खास दोस्त बिग बॉस 17 के पहले रनर अप रहे हैं। बता दें कि टॉप 2 में मुनव्वर फारूकी और अभिषेक दोनों ही पहुंचे यह दोनों शो में काफी अच्छे दोस्त रहे हैं और एक दूसरे के लिए हमेशा शो में खड़े रहे। वही बिग बॉस 17 के फाइनल के मंच पर भी इन दोनों को खड़ा पाया गया और मुन्नवर फारूकी ने अभिषेक को पीछे छोड़ बिग बॉस 17 का खिताब अपने नाम किया।

अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा के बीच फिनाले में भी था कंपटीशन :

Bigg Boss season 17 मैं अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा की काफी फाइट देखी गई है यह दोनों हमेशा एक दूसरे से बहस करती और लड़की नजर आई है बता दे कि बिग बॉस शो के फाइनल में भी कुछ ऐसा ही देखा गया इन दोनों के बीच फाइनल में भी एक जंग सी देखी गई। शो में अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा के बीच में काफी लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला था, अब फिनाले एपिसोड में दोनों के बीच में फेस ऑफ भी देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *