साथ फिल्म इंडस्ट्री की अपकमिंग फिल्म “कांगुवा” अपनी अनाउनमेंट के समय से ही बड़ी चर्चा में चल रही है| कांगुवा में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता सूर्या लीड रोल निभा रहे है| सूर्य के फैंस इस फिल्म का बहुत उत्सुकता से इंतजार कर रहे है| बता दे की फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म बढ़ी वायरल हो रही है| सब ही इसकी कहानी को जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे है|और अब फिल्म मेकर्स ने एक बहुत बड़ा खुलासा कर दिया है जो अप आगे पढ़ेंगे|
कांगुवा के विलेन बॉबी देओल फर्स्ट लुक रिलीज़ :
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कंगुवा’ के निर्माताओं ने एक बड़ा खुलासा किया है। ‘कंगुवा’ में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल जो आज कल एनिमल मूवी से जाने जा रहे है, विलेन का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल के 55वें जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म से उनका पहला लुक शेयर किया गया है। इस लुक ने फैंस को बेसब्र कर दिया है। फैंस अब बड़ी बेसब्री से फिल्म के आने का इंतजार करने लगे हैं| बता दे की बॉबी देओल को दर्शक अब विलेन के रोल में बहुत पसंद करने लगे है|बॉबी देओल ने आश्रम वेब सीरीज में नेगेटिव रोल किया जो काफी अच्छा किया था और अब हाल ही आई फिल्म एनिमल में बोबी ने अपनी एक्टिंग से बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए|
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अपकमिंग और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कंगुवा’ में बॉबी उधिरन नाम के विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं। उनका लुक काफी जबरदस्त है। इस लुक में बॉबी देओल बड़े ही खूखांर दिखाई दे रहे हैं। जब बॉबी देओल का यह फर्स्ट लोक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब से यह चर्चा का विषय बना हुआ है और अब आपको बता पाना बहुत मुश्किल है की फैंस बॉबी को इस अवतार में देखने के लिए कितने उत्सुक है| और फिल्म की कहानी को जानने के लिए एक्साइटेड है|
बॉबी देओल का यह खूंखार लुक है उत्सुकता बढ़ा देने वाला :
साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली पैन इंडिया फिल्म ‘कंगुवा’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में बॉबी देओल के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता का पहला लुक जारी किया था, जिसमें खलनायक बने बॉबी का खतरनाक अंदाज देखने को मिला था। बॉबी के इस लुक को देख कर फिल्म की स्टोरी के लिए काफी उत्सुकता बढ़ गई है| और लोग अब फिल्म के जल्द ही सिनेमाघरों में आने का इंतजार कर रहे हैं ,बॉबी देओल के किरदार ‘उधिरन’ की पहली झलक सामने आने के साथ ‘कंगुवा’ थोड़ा और रोमांचक हो गया है।
साउथ की अपकमिंग फिल्म कंगुवा से लुक की पहली झलक सामने आ गई है, जिसे देखकर फैंस की बोलती बंद हो गई है. वहीं फैंस का कहना है कि यह फिल्म देखने का इंतजार रहेगा| सूर्या की फिल्म कंगुवा से बॉबी देओल के किरदार उधिरन की पहली झलक शेयर किया गया है, जिसमें लंबे बाल, लोगों के बीच घिरे बॉबी देओल को फैंस देखकर हैरान रह गए हैं. एक यूजर ने लिखा, रूथलेस, पॉवरफुल, और कभी ना भूलने वाला, दूसरे यूजर ने लिखा, पिछले पोस्टर्स से बहुत अच्छा है| तीसरे यूजर ने लिखा, एनिमल भी इसके आगे फीका लग रहा है|
बॉबी देओल ने सूर्य के साथ काम करने का अनुभव किया सांझा :
बॉबी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म में सूर्य के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया है, अभिनेता ने सूर्या के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘वे बहुत विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान हैं। वह एक अद्भुत अभिनेता भी हैं, जो अपने सभी स्टंट खुद ही करते हैं।’ फिल्म के निर्देशक शिवा के बारे में बात करते बॉबी ने कहा कि वह एक अद्भुत इंसान हैं और एक महान निर्देशक भी हैं। इसके बाद बॉबी ने फिल्म से जुड़ी कुछ बातें बताईं और कहा कि ‘कंगुवा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह इसी साल रिलीज होगी।
