दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन की साल 2024 की मच अवेटेड फिल्म फाइटर 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस में झंडे गाड़ दिए। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ ने पहले वीकेंड थिएटर्स में शानदार माहौल जमाया। गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म को शुरुआत थोड़ी धीमी मिली थी, मगर शुक्रवार से फिल्म ने दम दिखाना शुरू किया और अब पांच दिन में सॉलिड टोटल जुटा चुकी है।
5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन :-
25 जनवरी गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म फाइटर को आज छटवा दिन है। फिल्म अपने 5 दिन पूरे कर चुकी है। गुरुवार को थिएटर्स में रिलीज हुई ‘फाइटर’ ने शुरुआत तो उम्मीद से बहुत धीमी की थी, मगर फिल्म को मिले सॉलिड रिव्यूज और जनता का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ पहले दिन से ही इसकी कमाई पर असर दिखाने लगे। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी वाले दिन ‘फाइटर’ ने करीब 70% का जंप लिया। ऐसे बड़े जंप के बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को भी रफ्तार बनाए रखी और सॉलिड वीकेंड कलेक्शन किया।
सिनेमाघर से फिल्म देखकर लौट रहे दर्शकों की रिव्यू काफी अच्छे आ रहे हैं लोगों को फिल्म काफी पसंद आ रही है पॉजिटिव रिस्पांस मिलने के बाद फिल्म से काफी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी देखने को मिली है पर्दे पर भी है जोड़ी शानदार लग रही है।
“Fighter” movie total box office collection day 5 :
पहले वीकेंड में 100 करोड़ पार पहुंची ‘फाइटर’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और शानदार कमाई करने में पीछे नहीं है। गुरुवार को 25 करोड़ रुपये से कम ओपनिंग करने वाली ‘फाइटर’ ने शनिवार को 41.20 करोड़ का कलेक्शन किया। गणतंत्र दिवस के हॉलिडे ने फिल्म को बहुत मदद पहुंचाई। इतने बड़े दिन के बाद शनिवार को फिल्म ने 27.60 करोड़ कमाए और सॉलिड बनी रही। भारत में ऋतिक की फिल्म ने पहले वीकेंड में 120 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है।
गुरुवार को रिलीज हुई ‘फाइटर’ ने पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद, शुक्रवार से दमदार कलेक्शन करना शुरू किया और अब तक बॉक्स ऑफिस पर पांच ठोस कमाई वाले दिन देख चुकी है। सिनेमाघर में लोग इस फिल्म के लिए पॉजिटिव रिव्यूज दे रहे हैं और काफी तारीफ कर रहे हैं। ऋतिक-दीपिका की फिल्म सिर्फ भारत में ही कमाल नहीं कर रही, बल्कि इंटरनेशनल मार्किट में भी फिल्म ने एक बड़ा कमाल किया है।
पठान के डायरेक्टर की दूसरी धांसू फिल्म है “फाइटर” :
बीते वीकेंड, ऋतिक की फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दुनिया की सब्से बड़ी फिल्म भी रही। पठान’ के बाद डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का जलवा एक बार फिर से नजर आ रहा है। सिद्धार्थ की नई फिल्म, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ एक बार फिर से धमाके कर रही है। पहले दिन उम्मीद से धीमी शुरुआत करने वाली ‘फाइटर’ ने दूसरे दिन से ऐसी रफ्तार पकड़ी कि इसका वीकेंड कलेक्शन बहुत दमदार हो गया। और अभी भी फिल्म सिनेमा घरों में दमदार कमाई करने में जुटी हुई है और टिकी हुई है।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘फाइटर’ की धाक ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ ने पहले वीकेंड में हॉलीवुड की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बीते वीकेंड की सबसे बड़ी फिल्म रही।
