Poonam Pandey Death News :
आज 2 फरवरी को के दिन बॉलीवुड न्यूज़ केवल एक ही न्यूज़ से भरी पड़ी है सुबह से जब मॉडल पूनम पांडे के इंस्टाग्राम से यह मैसेज सामने आया है कि पूनम पांडे का निधन हो गया है तब से सभी सदमे में है बता दें कि 32 साल की मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन हो गया है। उनकी मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई जा रही है। इस खबर की पुष्टि पूनम की बहन ने की है। इससे पहले मैनेजर निकिता शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर निधन की जानकारी दी थी।
विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है। दो फरवरी को पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की मौत की खबर शेयर की गई। पूनम की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पहले तो लोगों को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा था और लोग इस बात को पब्लिसिटी स्टंट कह रहे थे। पूनम पांडे महज 32 साल की थीं हालांकि एक्ट्रेस की मौत कब और कहां हुई है, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।
पूनम के इंस्टाग्राम पर मौत की ख़बर हुई शेयर :
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमर वर्ल्ड की जानी-मानी मॉडल पूनम पांडे की मौत की खबर सामने आई है। बता दे कि यह खबर उनके पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेर की गई है बताया जा रहा है कि यह खबर उनके मैनेजर ने शेयर करी है। पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, “यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। उनके कॉन्टेक्ट में आने वाला हर इंसान उनसे प्यार से मिला. दुःख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करेंगे। हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्रेम पूर्वक याद करेंगे।”
पूनम पांडे की मौत की खबर सुन फैंस का रिएक्शन :
पूनम पांडे की मौत की खबर को उनकी पीआर टीम ने एबीपी न्यूज से कंफर्म किया है। हालांकि ये इंस्टा पोस्ट चार दिन पुरानी है। फैंस एक्ट्रेस की मौत की खबर के बाद से गहरे सदमे में है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जाहिर कर रहे हैं। बता दे कि जब पूनम पांडे की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था लेकिन जब धीरे-धीरे यह बात फैलती गई तब लोगों को सच्चाई का सामना करना मुश्किल हो रहा था।
सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे- ये पब्लिसिटी स्टंट लोग पूनम की मौत की खबर सुनकर शॉक में हैं। उनके फैंस इस बात को सच मानने को तैयार नहीं हैं। वहीं, कुछ को लग रहा है कि पूनम का अकाउंट हैक हो सकता है। पूनम की मौत की खबर वाली पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- पूनम तुम्हें आज ही देखा था, प्रैंक मत करो।एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या पूनम का अकाउंट हैक हो गया है? एक और यूजर ने लिखा- ऐसा कैसे हो सकता है? कोई कैंसर से अचानक कैसे मर सकता है? ये मार्केटिंग गिमिक है।
आखिर कौन थी पूनम पांडे ?
पूनम पांडे एक बेहद फेमस भारतीय मॉडल थीं। उनकी लोकप्रियता तब आसमान छू गई जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो मैसेज में वादा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी। अपने इस दावे के साथ, वह पहली बार विवादों में आई थीं। पूनम अपने हॉटनेस और बोल्ड सींस से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती थी बॉलीवुड और ग्लैमर वर्ल्ड में उनका नाम था। वर्क फ्रंट की बात करें तो पूनम पांडे को आखिरी बार कंगना रनौत के रियलिटी शो में देखा गया था।
