बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में माने जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है जी हां यह जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। हाल ही में एक अपडेट के चलते यह पता चला है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन लंबे समय बाद एक बार फिर से एक शानदार प्रोजेक्ट में यानी शानदार फिल्म में दिखाई देने वाले हैं।

देसी बॉयज 2 से आया बड़ा अपडेट :

बॉलीवुड में इस साल कई शानदार फिल्मों के सकल आने वाले हैं बीते दिनों अक्षय कुमार और जॉन इब्राहिम की फिल्म देसी बॉयज के सीक्वल से जुड़ी खबरें सामने आ रही थी कहां जा रहा था की फिल्म नए कलाकारों के साथ बनने के लिए तैयार है। बता दें कि इस फिल्म के पहले पाठ में अक्षय कुमार और जॉन इब्राहिम ने धमाल मचाया था जो कि लोगों को काफी पसंद आई थी, फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। जिसने फैंस को काफी हसाया था अब फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ी खबर यह आई है कि कल फिल्म नए कलाकारों के साथ बनने जा रही है।

पहले कहां जा रहा था की फिल्म नए कलाकारों टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन के साथ सिख बनने जा रही है हालांकि अब टाइगर का फिल्म से पत्ता कट हो चुका है और वरुण वरुण इसमें बरकरार है रिपोर्टर्स के अनुसार देसी बॉयज टू के लिए वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ से संपर्क किया गया था लेकिन आप सिद्धार्थ मल्होत्रा ने टाइगर की जगह ले ली है हालांकि टाइगर के फिल्म छोड़ने की वजह सामने नहीं आई है इसके अलावा पहला भाग का निर्देशन रोहित धवन ने किया था तो अब सीक्वल की कमान लक्ष्य आनंद के पास है यानी इस इक्वल का निर्देशन लक्ष्य आनंद करेंगे।

नई कहानी के साथ पेश की जाएगी “देसी बॉयज 2” :

बता दे के देसी बॉयज टू की कहानी का पहला भाग से कोई लेना-देना नहीं होगा और यह एकदम अलग होने वाली है। इस फिल्म के पहले पार्ट मैं अक्षय कुमार और जॉन इब्राहिम ने काफी धमाल मचाया था यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म के साथ-साथ लोगों को काफी एंटरटेन करने में सफल रही थी। अब इस फिल्म का सीक्वल सिद्धार्थ और वरुण के साथ बनाए जाने वाला है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए अनन्या पांडे का नाम भी सामने आ रहा है कहा जा रहा है कि आनंद पंडित मोशन पिक्चर हीरोज इंटरनेशनल और पराग संघवी ने फिल्म के सहनिर्माता के रूप में हाथ में लाया है।

सिद्धार्थ और वरुण की जोड़ी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर करेंगी वापसी :

सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन ने “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” फिल्म से अपना डेब्यू किया था। यह फिल्म लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आई थी इस फिल्म में उनके साथ फीमेल लीड रोल में आलिया भट्ट नजर आई थी उन्होंने भी इस फिल्म के जरिए अपना फीमेल डेब्यू किया था। बता दें की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2012 में रिलीज की गई थी फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिला था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

इस फिल्म में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी काफी ज्यादा चर्चा में बनी रही इस फिल्म के जरिए सिद्धार्थ वरुण और आलिया ने अपने-अपने बॉलीवुड डेब्यू किया और वह सक्सेस रहे अब लगभग 11 साल बाद वरुण और सिद्धार्थ की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी करने जा रही है देसी बॉयज 2 के जरिए अब यह जोड़ी फिर से एक बार लोगों को एंटरटेन करने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *