बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की शानदार अदाकारा अदा शर्मा “द केरला स्टोरी” के बाद वर्ल्ड वाइड फेमस हो चुकी है। अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म “बस्तर द नक्सल स्टोरी” को लेकर काफी चर्चा में चल रही है कुछ समय पहले ही फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ था। जब से ही अदा के फैंस इस फिल्म के टीज़र के आने का इंतजार कर रहे हैं और अब मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया है।
Bastar- The Naxal Story teaser out :
बॉलीवुड की अदाकारा अदा शर्मा साल 2023 में आई फिल्म द केरल स्टोरी से बॉलीवुड में धूम मचा दी थी फिल्म में अदा को मेडिकल कॉलेज में चल रही आतंकवादी साजिश का पर्दाफाश करते देखा गया था अब वह आईपीएस बनाकर नक्सलियों का खात्मा करने के लिए तैयार हैं। साल 2023 में केरल में आतंकवादियों का काला सच बताने के बाद अब अदा शर्मा बस्तर में चल रहे नक्सलियों की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए आ रही है।
दरअसल अदा शर्मा की आगामी फिल्म बस्तर का नक्सली स्टोरी का ऐलान पिछले साल किया गया था तब से इस मूवी की बेसब्री से इंतजार हो रहा है फाइनली फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है जिससे कि अदा के फैंस को थोड़ी राहत मिलने वाली है डीजल लगभग 2 मिनट का है जिसमें फिल्म की काफी सारी स्टोरी क्लियर हो चुकी है। अदा शर्मा ने 6 फरवरी यानी आज सोशल मीडिया पर बस्तर धन एक्सेल स्टोरी का टीजर शेयर किया है।
अदानी फिल्म का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर यानी एक पर भी रिवील किया है और कैप्शन में लिखा है कि “निर्दोष लोगों के खून से लाल रंग की कहानी! अनकही कहानी कैद करें। बस्तर द नक्सल स्टोरी का टीजर आउट फिल्म में अदा शर्मा आईपीएस ऑफिसर नीरज माधवन का किरदार निभाती नजर आने वाली है।
अलग अंदाज में नजर आएगी अदा शर्मा :
रिलीज हुए टीजर की शुरुआत अदा शर्मा से होती है 1 मिनट 16 सेकंड के वीडियो में अदा ने कहा पाकिस्तान के साथ हुए चार युद्ध में हमारे 8738 जवान शहीद हुए हैं लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश के अंदर नक्सलियों ने 15000 से ज्यादा जवानों की हत्या की है बस्तर में हमारे 76 जवानों को नक्सलियों ने बड़ी कुर्ता से मारा था और तब इसका जश्न मनाया गया जेएनयू में।
अदा शर्मा ने साफ-साफ जेएनयू पर निशाना साधा है उन्होंने अपने डायलॉग में आगे कहा कि सोचिए हमारे देश की इतनी बड़ी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी हमारे जवानों की शहादत पर जश्न मनाती है कहां से आती है ऐसी सोच बस्तर में भारत के टुकड़े करने की साजिश कर रहे हैं यह नक्सली और इनका साथ दे रहे हैं बड़े शहरों में बैठे लेफ्ट लिबरल इंटेलेक्चुअल। इन वामपंथियों को सड़क पर खड़ा कर सरेआम गोली मार दूंगी, चढ़ा देना फांसी पर।
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन भी सुदीप तो सेंड नहीं किया है जिन्होंने डी केरल स्टोरी का निर्देशन किया था। सुदीप्तोसेन निर्देशित फिल्म बस्तर द नक्सली स्टोरी का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।
सुदीप्तो सेन और अदा की जोड़ी केरला स्टोरी की तरह ही मचाएगी धमाल :
साल 2023 में आई फिल्म “द केरल स्टोरी” ने पूरे देश को हिला कर रख दिया और एक सच्चाई को सबके सामने पेश किया। इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सैन ने किया था और लीड रोल में अदा शर्मा थी। अब एक बार फिर से सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा की जोड़ी एक धांसू फिल्म ला रही है, जो कि “बस्तर द नक्सली स्टोरी” है। इस फिल्म में भी कुछ इसी तरह की रियलिटी पेश की जाने वाली है जो द केरल स्टोरी में बताई गई थी। यह फिल्म नक्सलवाद के काले सच को सामने लाने जा रही है, फिल्म 15 मार्च 2024 को इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
