IND Vs ENG Test Series :
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2 मैच हो चुके हैं। और दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। अब बाकी बचे तीन मुकाबलों के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को टीम इंडिया का एलान किया। जिसका इंतजार क्रिकेट फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। हैरानी की बात ये है कि भारतीय टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली इस सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। बोर्ड की तरफ से बताया गया कि किंग कोहली निजी कारणों के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। हैदराबाद में इंग्लैंड ने पहला मुकाबला जीता था। वहीं, भारत ने विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट जीत लिया था। अब टीमें सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और भारत की नजर अगले मैच में बढ़त लेने पर है। उससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि पूरी सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध है। वैसे BCCI ने टीम का चयन कर लिया है आइए जानें कौन हुआ टीम में शामिल?
तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम :
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।
श्रेयस और विराट हुए टेस्ट से बाहर :
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के बचे हुए तीन मैचों के लिए BCCI ने टीम इंडिया का स्क्वॉड सामने आ चुका है। बड़ी बात यह है कि स्टार प्लेयर विराट कोहली आने वाले तीन मैचों के लिए भी टीम में नहीं हैं। व्यक्तिगत कारणों से वो ये तीन मैच नहीं खेलेंगे। वहीं श्रेयस इंजर्ड होने की वजह से टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। अब टीम को इन दोनो शानदार प्लेयर्स के बिना ही खेलना होगा। वहीं उनका टेस्ट क्रिकेट का फॉर्म भी डांवाडोल रहा है। रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की टीम में फिर वापसी हुई है, लेकिन उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।
फिटनेस मंजूरी के बाद भी उनका टीम में खेलना तय होगा. ऐसे में उनका खेलना तय नहीं है. जडेजा और राहुल को इंजरी के चलते विशाखपत्तनम में दूसरे टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी इसे लेकर कप्तान रोहित शर्मा को एक बार फिर मंथन करना होगा. रोहित किस कॉम्बिनेशन के साथ राजकोट टेस्ट में उतर सकते हैं. वो आपको बताएंगे लेकिन पहले देख लीजिए आने वाले तीन टेस्ट मैचों के लिए भारत का स्क्वॉड कैसा है.
सालों बाद पूरी सिरीज से बाहर हुए विराट :
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले दो टेस्ट में निजी कारणों की वजह से अपना नाम वापिस लिया था। लेकिन अगले 3 टेस्ट में भी उनके ना खेलने की वजह सामने नहीं आई है। वह पर्सनल रीजन की वजह से ही इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम 3 टेस्ट भी नहीं खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोहली के टेस्ट सीरीज से नाम वापसी लेने पर कहा, ‘ विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से बची सीरीज के लिए चयन के लिए अनुपलब्ध रहेंगे।
बोर्ड कोहली के फैसले का पूरा सम्मान और समर्थन करता है। अगर विराट के टेस्ट कैरियर की बात करें तो विराट कोहली ने 2011 से अब तक अपने करियर में कुल 113 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 49 की औसत से 8848 रन बनाए हैं। इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 29 शतक और 50 अर्धशतक देखने को मिले हैं। टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 254 रन है।
