Valentine’s Day special :
14 फरवरी के दिन दुनिया भर में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है इस दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ताकि वह अपने दिल का हाल अपने साथ ही के सामने बयां कर पाए और उनके साथ खूबसूरत वक्त गुजार सके प्यार और रिश्ते में मिठास बढ़ाने के लिए लोग इस दिन अपने पार्टनर को संदेश, मैसेज, गिफ्ट भी देते हैं। प्यार करने वाले लोगों के लिए आज बेहद ही खास दिन तो है ही लोग अपने-अपने तरीके से वैलेंटाइन डे मनाते हैं और मना रहे हैं।
लेकिन इस प्यार के दिन पर गूगल ने भी लोगों को शानदार तोहफा दिया है। इस दिन प्यार करने वाले लोग एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं अपने पार्टनर को गिफ्ट देते हैं उनके दिन को खास बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं इस अवसर पर सर्च इंजन गूगल ने भी खास डूडल बनाकर शेयर किया है। यह डूडल बेहद ही शानदार है। इस पर क्लिक करके आप भी क्विज खेल सकते हैं और शानदार डूडल को एंजॉय कर सकते हैं।
वैलेंटाइंस डे पर गूगल ने शेयर किया स्पेशल डूडल :
गूगल ने साइंस के ट्वीट के साथ वैलेंटाइन डे के दिन पर शानदार डूडल को शेयर किया है डूडल पर क्लिक करते ही आपके सामने क्विज खेलने और खुद का केमिकल बॉन्ड चुनने की ऑप्शन आ जाते हैं इस डूडल के जरिए आपको पता चलेगा कि आप केमिस्ट्री के कौन से केमिकल है और आपका किस केमिकल के साथ बंद बन सकता है। इस डूडल पर क्लिक कर कर आप भी क्विज खेल सकते हैं और इस गूगल के डूडल का इंजॉय कर सकते हैं।
क्यों मनाते हैं लोग वैलेंटाइंस डे ?
वैलेंटाइंस डे वैसे तो भारतीय पाव नहीं है लेकिन प्रेमी मजाक के लोग इस पर्व को अपने पार्टनर के साथ बड़े ही शानदार अंदाज से मनाते हैं माना जाता है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत प्राचीन रोम में हुई थी। सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने संत वैलेंटाइन को फांसी देने का आदेश दिया था यहां का राजा प्यार के खिलाफ था संत वैलेंटाइन एक पादरी थे जिन्होंने इसी जोड़ों को शादी करने की में मदद की थी सम्राट क्लॉडियस द्वितीय पुरुषों के विवाह के खिलाफ था और आदेश दिया कि संत वैलेंटाइन का सिर कलम कर दिया जाना चाहिए।
उन्हें 14 फरवरी को फांसी दी गई है यह भी कहा जाता है कि जब सेंट वेलेंटाइन जेल में थे उन्होंने जेलर की अंधी बहु की देखभाल की और उसे एक कार्ड भी लिखा जिस पर लिखा था फ्रॉम योर वेलेंटाइन। कहा जाता है कि वैलेंटाइन संत के नाम पर ही इस दिन का नाम सेंड वैलेंटाइन डे पड़ा और इस दिन को लोग प्यार के दिवस के रूप में मनाते हैं।
वैलेंटाइंस डे पर पार्टनर को देखा तोहफा छोड़ें अपनी बुरी आदतें:
14 फरवरी यानी आज लोग वैलेंटाइंस डे मना रहे हैं या नहीं प्यार कर देना आज के दिन लोग अपने प्रेमी प्रेमिकाओं को अपने दिल का हाल बताते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं साथ ही जो लोग शादीशुदा है वह इस दिन को शानदार तरीके से एंजॉय करते हैं और घूमने फिरने जाते हैं, तोहफ़े देते हैं। आप भी आपके पार्टनर को तोहफा दे सकते हैं लेकिन वह कुछ खास होना चाहिए चीजों वाले तो फिर तो सभी देते हैं लेकिन अगर आप आपके पार्टनर को कुछ ऐसा दे जिससे वह बेहद ही खुश हो जाए तो वह होगा कि आप आपकी बुरी आदतों को छोड़ें जो आपके पार्टनर को पसंद नहीं है।यकीनन इस तोहफे से आपके पार्टनर बहुत ही खुश होंगे
