बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के भाईजान के नाम से जाने माने जाने वाले अभिनेता सलमान खान आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं सलमान खान पिछली बार फिल्म टाइगर 3 में देखे गए थे बैक टू बैक दो फ्लॉप फिल्में देने के बाद भाईजान सलमान खान ने इस साल ईद पर थिएटर से दूरी बना ली है वैसे सलमान खान की फिल्में ईद पर धमाल मचाती थी लेकिन इस बार वह ईद पर कोई फिल्म नहीं ला रहे हैं। लेकिन सलमान खान के फैंस के लिए इस बीच एक खबर आई है कि सलमान खान ने शाजिद नाडीयावाला से हाथ मिलाया है।

टाइगर 3 के बाद बने थिएटर से दूरी :

सलमान खान को पिछली बार फिल्म “टाइगर 3” में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए थे जहां सलमान खान ने पुलिस अफसर का रोल निभाया था तो वही इमरान हाशमी ने विलन का रोल निभाया था। लेकिन उसके बाद सलमान को किसी फिल्म में नहीं देखा गया बताया जा रहा है कि सलमान खान इस साल ईद पर कोई भी प्रोजेक्ट नहीं लाने वाले हैं। अब सलमान को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है कि अब उन्होंने साजिद नदिया वाला के साथ हाथ मिलाया है रिपोर्टर की माने तो साजिद और सलमान की जोड़ी एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म के साथ आने वाली है।

इस साउथ निर्देशक ने संभाली निर्देशन की कमान :

यानी एक बार फिर साजिद और सलमान की जोड़ी बड़े पर्दे पर दर्शकों को एक्शन के साथ मनोरंजन करने भी लौट रही है। साजिद ने सलमान की इस एक्शन फिल्म के लिए निर्देशन के रूप में ए आर मुरुगदास को चुना है। सबसे जब से साजिद और मुरुगादास ने फिल्म के बारे में चर्चा शुरू की है तभी से उनके दिमाग में सिर्फ और सिर्फ सलमान का नाम घूम रहा था। जब सलमान को फिल्म की पेशकश की गई तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हामी भर दी। यह एक ग्लोबल एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने वाली है जिसे कई देशों में शूट किया जाएगा।

10 साल बाद साजिद और सलमान की जोड़ी करेगी काम :

बॉलीवुड की शानदार निर्माता साजिद नाडियावाला और सलमान खान का साथ काफी पुराना है दोनों ने मिलकर जीत जुड़वा हर दिल जो प्यार करेगा मुझसे शादी करोगी और की जैसी कई शानदार फिल्में दी है यह सभी फिल्में दर्शकों को काफी पसंद आई है और आज भी इन फिल्मों का नाम चलता है आखिरी बार साजिद और सलमान को साथ में साल 2014 में आई फिल्म किक में काम करते देखा गया था उसके बाद दोनों ने साथ में काम नहीं किया लेकिन अब रिपोर्टर्स के अनुसार 10 साल बाद दोनों ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है जो की एक दमदार एक्शन फिल्म होने वाली है और बिग बजट फिल्म है यह साल 2025 में रिलीज होगी।

विशाल बजट में बनेगी फिल्म :

सलमान खान और साजिद नाडियावाला की यह फिल्म भारी भरकम बजट के साथ आने वाली है रिपोर्टर की माने तो फिल्म को पुर्तगाल और यूरोप की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया जाएगा यानी विदेश में अलग-अलग जगह पर फिल्म की शूटिंग की जाएगी फिल्म का बजट लगभग 400 करोड रुपए बताई जा रहा है, जोकि काफी ज्यादा है सलमान खान अपने इस नए प्रोजेक्ट की शूटिंग इस साल शुरू कर सकते हैं और ईद 2025 पर फिल्म रिलीज हो जाएगी, हालांकि अभी इस बात की जानकारी ऑफीशियली नहीं दी गई है लेकिन सभी को इसका इंतजार है।

क्या होगी स्टार कास्ट और कौन होगी सलमान की हीरोइन :

जब से भाईजान सलमान खान और साजिद ने हाथ मिलाया है नए प्रोजेक्ट के लिए, तब से वह चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग अपने-अपने कयास लगाए जा रहे हैं की फिल्म की हीरोइन कौन होगी और इस बार क्या सलमान किसी नई हीरोइन को लॉन्च करेंगे या कोई पुरानी हीरोइन ही उनके साथ इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएगी। बता दे कि अभी इसको लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है के फिल्म में सलमान की हीरोइन का किरदार कौन करेगी। न ही फिल्म की कहानी और कास्ट की खबरें सामने आई है लेकिन फिल्म से जुड़ी खबरों के आधिकारिक घोषणा की इंतजार सलमान के फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *