Indian 2 Big Update: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा चाहिए थे और शानदार सुपरस्टार कमल हसन जल्द ही अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। कमल हसन की यह फिल्म साल 2024 की सबसे ज्यादा मोस्ट अवेटेड फिल्म बताई जा रही है यह फिल्म अपने अनाउंसमेंट के दिनों से ही चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कमल हसन जल्द ही फिल्म “इंडियन टू” में नजर आने वाले हैं। आप फिल्म को लेकर बाद अपडेट सामने आ गया है।
27 साल बाद आ रही है कमल हसन की फिल्म “इंडियन 2” :
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है फिल्म का पहला पाठ 1996 में रिलीज किया गया था वहीं कमल 27 साल बाद इसका दूसरा पाठ लेकर आ रहे हैं इसीलिए दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं क्योंकि इस फिल्म में कमल हसन सबसे अलग रोल में और एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक मेकर्स ने कोई भी जानकारी पेश नहीं की है जिसका इंतजार दर्शक कर रहे हैं।
27 साल पहले आई फिल्म इंडियन में जो कहानी दिखाई गई थी बेशक उसे कहानी से कुछ हटके और अलग ही कमल हसन इंडियन टू में दर्शकों को दिखाएंगे लेकिन फिर भी इसकी स्टोरी को जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से कमल हसन के लुक्स को कई बार रिवील कर दिया गया है जिससे कि इसकी बेसब्री और ज्यादा बढ़ गई है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म से नया पोस्टर रिलीज कर दर्शकों को फिल्म की जानकारी दी गई थी।
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर आई कौन सी खबर :
पूरे 27 साल बाद आ रही कमल हसन की फिल्म “इंडियन 2” की रिलीज डेट को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है मेकर्स ने कोई भी आधिकारिक बयान देकर अभी फिल्म की रिलीज डेट के बारे में नहीं बताया है लेकिन रिपोर्टर्स की माने तो मेकर्स ने फिल्म के एडिटिंग को लॉक कर दिया है और बैकग्राउंड स्कोरिंग ,बीएफएक्स सहित पोस्ट प्रोडक्शन पर जोरों शोरों से काम जारी है। मेकर्स अब फिल्म की रिलीज डेट पर चर्चा कर रहे हैं हालांकि उन्होंने ऑफिशल अनाउंसमेंट तो नहीं की है लेकिन बातचीत से संकेत मिल रहे हैं कि वह इस फिल्म को में में रिलीज करना चाहेंगे।
पिछले साल शॉर्ट वीडियो में रिवील की गई थी कुछ खास बातें :
फिल्म मेकर्स ने नवंबर 2023 में फिल्म का एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया था जिसमें फिल्म में कमल हसन के अलावा काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह ,सिद्धार्थ ,बॉबी सिंह ,विवेक, नेदूमोदी वेणु समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं। इस शॉर्ट वीडियो के सामने आने पर इस बात की तो पुष्टि हो गई थी कि यह सब कलाकार फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले हैं और यह सभी फिल्म में नजर आएंगे। वही फिल्म के गानों को अनिरुद्ध रविचंद्र ने तैयार किया है। अब फिल्म की रिलीज डेट के सामने आने का इंतजार है।
कमल हसन के अन्य प्रोजेक्ट :
साउथ सुपरस्टार कमल हसन के अन्य प्रोजेक्ट और वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह जल्द ही कल की 2898 एड में दिखाई देने वाले हैं इस फिल्म में उनके साथ कई बॉलीवुड कलाकार और साउथ इंडियन कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म में कमल हसन के साथ में लीड रोल में प्रभास है और उनके साथ दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।
