बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री यामी गौतम आजकल बड़ी चर्चा में चल रही है हाल ही में 23 फरवरी को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म “आर्टिकल 370” रिलीज हुई है। रिलीज के दिन से ही यामी की फिल्म आर्टिकल 370 काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है इसी दशकों से काफी अच्छा पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है और लोग इसे देखने सिनेमा घरों में काफी संख्या में जा रहे हैं। फिल्म की कहानी भी काफी दिलचस्प है क्योंकि यह एक सच्ची घटना पर आधारित है जो कि इसके नाम से ही पता चलता है।

यामी की फिल्म ने शाहिद और कृति की फिल्म को छोड़ा पीछे :

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 का ट्रेलर आने के बाद से ही इसके लिए सॉलिड माहौल बनता नजर आ रहा था यह ऐतिहासिक राजनीतिक फैसले को बेहतरीन सिनेमैटिक अंदाज में पर्दे पर पेश किया गया। आर्टिकल 370 शुक्रवार को थिएटर में रिलीज तो हुई लेकिन इसकी कमाई में उछाल वीकेंड पर आया इसे जितने अच्छे रिव्यू मिले हैं जनता ने भी इसकी इतनी तारीफ की है आर्टिकल 370 ने पहले वीकेंड में शहीद की फिल्म की बराबरी कर ली है।

फाइनल कलेक्शन सामने आने पर दोनों फिल्मों का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन ऑलमोस्ट बराबर ही रहा है फाइटर के बाद यह दोनों फिल्में बॉलीवुड के लिए बॉक्स ऑफिस पर दमदार वीकेंड लेकर आई हैं। बता दे की आर्टिकल 370 को करीब 2000 स्क्रीन्स मिली है पहले दिन दो ढाई करोड रुपए के करीब ओपनिंग लेने की उम्मीद की जा रही थी मगर इस फिल्म ने पहले ही दिन से सभी अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है।

पहले वीकेंड पर की शानदार कमाई :

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 ने पहले दिन से ही शानदार कमाई करना शुरू कर दिया है आर्टिकल 370 की यह रफ्तार अगले दो दिन भी जारी रही और अब रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले वीकेंड में भी धुआंधार कमाई कर ली है। शुक्रवार को यामी की फिल्म ने “सिनेमा लवर्स डे” का पूरा फायदा उठाया है और 99 रुपए के टिकट की वजह से इसे खूब सारी ऑडियंस मिली इससे पहले फिल्म को जनता की जमकर तारीफ मिली। और जब वीकेंड आया तो फिल्म का हर तरफ बोलबाला रहा।

आर्टिकल 370 को बॉक्स ऑफिस पर 35% का जंप मिला दूसरे दिन फिल्म ने 9.50 करोड रुपए का कलेक्शन किया अब संडे की ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार बता दें की फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन कर लिया है और संडे को फिल्म ने 10.50 करोड़ से लेकर 11 करोड़ के बीच का कलेक्शन किया है यानी फाइनल आंकड़े के अनुसार 370 ने अभी तक 26 करोड रुपए का कारोबार कर लिया है। और शाहिद की फिल्म के बराबरी पर ही पहुंच गई है।

कोई बड़ी फिल्म ना होने का मिला फायदा :

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 , 23 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज की गई इस फिल्म को दशकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई करने में जुटी हुई है। फिल्म में लोगों को यामी गौतम की अदाकारी बहुत ही भा रही है लोग उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। बता दें कि यामी की आर्टिकल 370 सही समय पर रिलीज हुई है क्योंकि इसके आगे पीछे कोई भी बॉलीवुड स्टार की बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है जिससे इसको काफी फायदा हुआ है और इसके कलेक्शन को काटने के लिए कोई बड़ी फिल्म नहीं है।

बता दें कि आदित्य जांभले के डायरेक्शन में बनी आर्टिकल 370 को आदित्या धर ने प्रोड्यूस किया है जो खुद उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर भी रह चुके हैं पूरी की तरह ही आर्टिकल 370 भी फिल्म मेकिंग भी जनता को बहुत इंप्रेस कर रही है अब यह देखना दिलचस्प भूख की पहले सोमवार से यामी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी मजबूती के साथ खड़ी रहती है। फिल्म अभी बॉक्स ऑफिस पर कोई दूसरी बड़ी बजट फिल्म और बड़ी फिल्म ना होने का पूरा फायदा उठा रही है क्योंकि दर्शक इसकी और खींच रहे हैं और यह फिल्म काफी अच्छा रिस्पांस भी पा रही है।

आर्टिकल 370″ की स्टार कास्ट :

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “आर्टिकल 370” में बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम ने लीड रोल निभाया है। उनके साथ ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री की शानदार अभिनेत्री प्रियामणि ने पीएमओ अधिकारी की भूमिका में नजर आई है। वही रामायण सीरियल में राम बने अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई है जबकि किरण करमाकर ने गृह मंत्री अमित शाह का किरदार निभाया है। सभी कलाकारों ने फिल्म में शानदार अभिनय किया है। जिससे पब्लिक से काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है इसीलिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस में पॉजिटिव रिस्पांस के मिलते फर्स्ट डे अच्छा कलेक्शन भी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *