IND Vs ENG Test Series : भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मातु की टेस्ट सीरीज में भारत ने तीन मैच जीत कर टेस्ट सीरीज को जीत लिया है जहां इंग्लैंड ने केवल एक मैच ही जीता है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज के चौथे मुकाबले में ही भारत ने इंग्लैंड का बेसबॉल धराशाही कर दिया रांची में चार दिन में समाप्त हुआ मुकाबला पांच विकेट से जीत कर भारत ने सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है और साथ ही सीरीज को भी जीत लिया है।

दरअसल इंग्लैंड के सामने भारत के बल्लेबाज और भारत के गेंदबाज शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे और कम रनों पर ही इंग्लैंड की टीम को ढेर करने में हमारे गेंदबाजों ने कमी नहीं छोड़ी। जहां भारत रांची में अभी तक एक भी टेस्ट नहीं हारा था और भारत में अपना यह फार्म जारी रखा। रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली।

IND Vs ENG IV Test Day 4 :

23 फरवरी से शुरू हुआ चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला गया सोमवार को इस मैच का चौथा दिन रहा जिसमें 192 रन का लक्ष्य भारतीय टीम ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़ने के बाद भारत ने 120 के स्कोर तक पांच विकेट गवा दिए थे लेकिन फिर शुभमन गिल ने 52 रन बनाकर और प्लेयर ऑफ द मैच रहे ध्रुव चुड़ैल ने 39 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा और नाबाद रहे। वही टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 55 रन बनाए और यशस्वी जायसवाल ने 37 रन की महत्वपूर्ण परिया खेली इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने तीन विकेट लिए।

लेकिन उनके गेंदबाज टीम की हर को टाल नहीं सके इंग्लैंड ने दौरे पर लगातार तीसरा टेस्ट गंवाकर सीरीज भी गवा दी है और भारत में लगातार तीन टेस्ट जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है इंग्लैंड के कप्तान बन स्टॉक और कोच ब्रैंडन मैक्कुलम के बेसबॉल नेतृत्व में इंग्लैंड की यह पहली सीरीज की हर है इसमें पहले ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड , पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका उसे हराने में सफल नहीं हो पाए थे। लेकिन भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर यह चेन तोड़ दी। साथी इंग्लैंड की टीम बेजबोल दौरे में पहली बार लगातार तीन टेस्ट हारी है।

कप्तानों की प्रतिक्रिया :

सीरीज के जीतने पर और चौथा मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि “सीरीज बहुत संघर्षपूर्ण रही है और अजेय बढ़त हासिल करना काफी सुखद है, मेरा काम युवाओं को अच्छा खेलने का माहौल देना है। जिन खिलाड़ियों में टेस्ट की भूख नहीं है वह देखकर पता चल जाता है उन खिलाड़ियों को खिलाने का क्या फायदा”?

वहीं चौथे टेस्ट के हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का भी बयान आया है उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “शानदार टेस्ट मैच था, स्कोर बोर्ड पर दिखेगा की भारत पांच विकेट से जीत गया लेकिन यह पूरी कहानी नहीं है। हमारे स्पिनर्स के पास कम अनुभव था हमने संघर्ष किया और यह सुखद है, उन्होंने भारत में खेले गए टेस्ट के मैदान की पिचों के बारे में कहा कि पिचे सभी टेस्ट मैचों में अच्छी रही है”।

IND Vs ENG Test Series V Test :

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इस बार भारत में आयोजित की गई है जिसमें से चार मैच खेले जा चुके हैं और भारत ने इन चारों माचो में से तीन मैच जीत कर सीरीज को अपने नाम कर लिया है जिसमें इंग्लैंड ने केवल एक ही मैच में जीत हासिल की है अब इस सीरीज का केवल एक मुकाबला बाकी है जिसमें सीरियस की जीत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि भारत पहले ही सीरीज जीत चुका है यह पांचवा मैच 7 मार्च से 11 मार्च तक खेला जाएगा जो कि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में अपने सभी मैचों के लिए टीम पहले ही घोषित कर दी है इसीलिए भारत की प्लेइंग 11 संभावित वही टीम होगी जो पहले के मैचेस में खेल चुकी है।

पांचवे टेस्ट के लिए भारतीय टीम :

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, केएस भरत, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा , अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप, देवदत्त पडीक्कल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *