UPSC ESIC Nursing Officer Recruitment 2024 : मेडिकल फील्ड के विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छी खबर सामने आई है यूपीएससी ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं लंबे समय से यूपीएससी की तैयारी कर रहे और मेडिकल की फील्ड वाले विद्यार्थी युवक एवं युवतियां दोनों ही इन पदों पर भारती के लिए आवेदन कर सकते हैं। UPSC द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा निगम के लिए नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 का आयोजन कुल 1930 पदों पर किया है। बता देंगे विभाग द्वारा आवेदन के लिए पोर्टल 7 मार्च 2024 से खुल जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नर्सिंग ऑफिसर के इन पदों पर 7 मार्च 2024 से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं और अन्य जानकारी हमारे द्वारा भी निम्नलिखित दी गई है।
UPSC Nursing Officer Recruitment 2024 Notification Details : नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए कुछ जानकारी नीचे दी गई है जिसके द्वारा आप अनुमानित जानकारी लगा सकते हैं।
- संस्था का नाम : यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यूपीएससी)
- पद का नाम : nursing officer
- पदों की संख्या : कुल 1930 पद
- महत्वपूर्ण तारीखे : आवेदन की प्रारंभिक तिथि 7 मार्च 2024, आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च 2024 ! इन पदों पर अभी आवेदन शुरू नहीं हुए हैं कृपया आवेदन करने के लिए 7 मार्च को ऑनलाइन आवेदन पोर्टल ओपन हो जाएगा जिसके द्वारा आप आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन शुल्क : Gen/OBC/EWS – 100₹ , SC/ST/PWD – 0₹ आवेदन का मोड ऑनलाइन रखा गया है।
- योग्यता : यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थी बीएससी नर्सिंग या जीएनएम कोर्स एवं 1 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए। (अभ्यर्थी यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 की शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।)
- आयु सीमा : न्यूनतम आयु 18 वर्ष, अधिकतम आयु 30 वर्ष ; आयु सीमा में छूट नियम अनुसार दी जाएगी आयु सीमा की सही गणना के लिए कृपया विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक देखें।
Selection process : यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा यानी इस परीक्षा में तीन स्टेज पर करने होंगे।
How to apply for UPSC nursing officer recruitment 2024 :
यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको यूपीएससी नर्सिंग ऑफीसर रिक्रूटमेंट 2024 पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है। फिर अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक सही-सही भरनी होगी।
- फिर अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स ,फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं।
- इसके बाद अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और फाइनल सबमिशन करना होगा सबमिट बटन पर जाकर।
- अंत में आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकालकर सुरक्षित रख ले।
Official website : upsc.gov.in
Note : यूपीएससी नर्सिंग ऑफीसर रिक्रूटमेंट 2024 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह सबसे पहले विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पढ़ें और सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन करें। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू नहीं की गई है आवेदन 7 मार्च 2024 से शुरू किए जाएंगे।
