NTPC Deputy Manager Recruitment 2024 : सरकारी नौकरी करने के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे युवक और युवतियों के लिए एक शानदार मौका आ गया है। अगर आप भी एनटीपीसी में कार्य करने की इच्छुक हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है एनटीपीसी ने डिप्टी मैनेजर के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एनटीपीसी विभाग ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी करते हुए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन भी मांगे हैं। आवेदन का मोड ऑनलाइन रखा गया है। तो बिना देरी किए जल्दी से आप भी आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं और पूर्ण जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करना शुरू हो चुका है। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट हमने आपको प्रोवाइड कराई है कृपा निम्नलिखित वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। संबंधित अधिसूचना से जुड़ी हुई कुछ जानकारियां हमारे द्वारा आपको उपलब्ध कराई गई है जो निम्नलिखित है।

NTPC RECRUITMENT 2024 NOTIFICATION DETAILS :

एनटीपीसी विभाग द्वारा डिप्टी मैनेजर के पदों पर निकाली गई वैकेंसी में आवेदन करने के लिए आपको नोटिफिकेशन की कुछ जानकारी यहां प्रोवाइड कराई गई है जो निम्नलिखित है।

  • संस्था का नाम : नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC)
  • पद का नाम : Deputy manager
  • पदों की संख्या : कुल 110 पद
  • महत्वपूर्ण तारीखे : आवेदन की प्रारंभिक तिथि 23 फरवरी 2024 ,आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2024
  • योग्यता : उम्मीदवार को B.E/B.TECH संबंधित ट्रेड में किया होना चाहिए। योग्यता की और अधिक गणना के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • आयु सीमा : डिप्टी मैनेजर की पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है, आयु सीमा में छूट नियम अनुसार दी जाएगी। आयु सीमा के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और गणना के लिए संबंधित नोटिफिकेशन को ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ध्यान पूर्वक पढे और आयु सीमा की सही गणना कर सकते हैं।
  • आवेदन शुल्क : GEN/ OBC/EWS category के लिए 300₹ आवेदन शुल्क। SC/ST/female/xsm/pwbd category के लिए 0 शुल्क।

How to apply for NTPC recruitment 2024 :

एनटीपीसी रिक्रूटमेंट 2024 में आई डेप्युटी मैनेजर की वैकेंसी के लिए आवेदन इस तरह करें।

  • सबसे पहले विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें और पूर्ण जानकारी प्राप्त करें।
  • यहां आपको करियर टैब के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • परियोजना निर्माण/निर्माण के क्षेत्र में (E4 स्तर ) विज्ञापन में उप प्रबंधक के रूप में अनुभवी पेशवारों की भर्ती के लिए आने वाले आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म फिल कर सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन शुल्क का ऑप्शन आ जाएगा , जिसके द्वारा अपनी कैटेगरी के अनुसार शुल्क जमा करें।
  • उसके बाद फॉर्म पूरा भर जाने पर और शुल्क जमा हो जाने पर सबमिट बटन पर जाकर फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • अब फॉर्म की एक हार्ड कॉपी अपने पास भविष्य के लिए संभाल कर रख ले।

Official website : www.ntpc.co.in पर जाकर विजिट कर सकते हैं और सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Note : NTPC recruitment 2024 में डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकल गई है, जिसके लिए आवेदन 23 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कृपा विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें और संबंधित अधिसूचना को ध्यान पूर्वक पढ़ें, अपनी योग्यता की पूर्ण जांच करने के बाद ही आवेदन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *