RPF Sub Inspector and Constable Recruitment 2024 : लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवक और युवतियों के लिए एक शानदार मौका आ चुका है रेलवे में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होने वाली है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में कुल 4660 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इनके लिए नोटिफिकेशन सरकार द्वारा जारी कर दिया गया है एवं इसके लिए आवेदन अगले महीने से शुरू हो जायेंगे। अतः जो भी उम्मीदवार पुलिस फोर्स में जाने के लिए तैयारी कर रहे थे वह कमर कस लें।

RPF यानी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में सब इंस्पेक्टर(SI) और कांस्टेबल के 4660 रिक्त पदों पर भर्तियां होने जा रही है। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2024 से शुरू हो जाएगी। जो कि पूरा 1 महीने चलेगी और 15 मई 2024 तक इसकी अन्तिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी जाएगी। जिसके लिए आवेदक को विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा और अपना आवेदन करना होगा।

Railway protection force recruitments 2024 notification details :

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में लंबे समय बाद सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की भर्ती होने जा रही है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल माह से शुरू हो जाएगी। इसके लिए जानकारी इस प्रकार है।

  • संस्था का नाम : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स
  • पद का नाम : सब इंस्पेक्टर(SI) एवं कांस्टेबल
  • पदों की संख्या : कुल पदों की संख्या 4660 रखी गई है। जिसमें से सब इंस्पेक्टर के पद 452 है, और कॉन्स्टेबल के 4208 पद।
  • महत्वपूर्ण तारीखे : आवेदन की प्रारंभिक तिथि 15 अप्रैल 2024 और आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2024 रखी गई है।
  • योग्यता : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन उत्त्रीण किया होना चाहिए। कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं मैट्रिक्स उत्त्रीन किया होना चाहिए।
  • आयु सीमा : कांस्टेबल के पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है एवं SI के पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष रखी गई है। अधिकतम आयु सीमा दोनों के लिए 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु सीमा में छूट नियम अनुसार दी जाएगी। आयु सीमा की गणना के लिए आपको संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा और अपनी आयु की गणना करें।
  • आवेदन शुल्क : Gen/OBC/ EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क₹500 तय किया गया है। SC/ST/PH/female उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र में गलती होने पर उसमें त्रुटि सुधार के लिए ₹250 का भुगतान करना होगा।

Note : जो भी उम्मीदवार सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह 15 अप्रैल 2024 से आवेदन कर सकते हैं एवं अंतिम तिथि निकलने के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभी आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है इसीलिए आवेदन करने से पूर्व विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर संबंधित अधिसूचना को ध्यान पूर्वक पढ़ें एवं पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन करें।

Official website : रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। जिसके लिए ऑफिशल वेबसाइट इस प्रकार है rpf.indianrailways.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *