SSC SI In Delhi Police & CAPFs Recruitment 2024 : लंबे समय से पुलिस फोर्स में जाने के लिए तैयारी कर रहे युवक और व्यक्तियों के लिए एक शानदार मौका आ गया है। स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के विभिन्न पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है विभाग ने इसके लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही विभाग ने आवेदन मांगे हैं। यानि इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरूहो चुकी है।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस में BSF, CRPF, CISF, ITBP और SSB पर सब इंस्पेक्टर के कुल 4187 पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वह विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं और पूर्ण जानकारी प्राप्त कर इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख निकालने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इन पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि 28 मार्च रखी गई है।

SSC SI vacancy notification details :

दिल्ली पुलिस में स्टाफ सिलेक्शन कमिशन के द्वारा सब इंस्पेक्टर के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन डिटेल हैं।

  • संस्था का नाम : दिल्ली पुलिस फ़ोर्स
  • पद का नाम : सब इंस्पेक्टर विभिन्न पद
  • पदों की संख्या : कुल 4187 पद
  • योग्यता : उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा पास की होनी चाहिए। योग्यता की अधिक जानकारी हेतु विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • महत्त्वपूर्ण तारीख : आवेदन की प्रारंभिक तिथि 4 मार्च 2024, आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2024, वही उनके एप्लीकेशन में कलेक्शन के लिए 30 और 31 मार्च 2024 को एप्लीकेशन विंडो खुलेगी तब आप करेक्शन कर सकते हैं।
  • आयु सीमा : न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा की सही गणना के लिए विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर संबंधित अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आयु सीमा की सही गणना करें। आयु सीमा में छूट नियम अनुसार दी गई है।
  • आवदेन प्रक्रिया : आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पोर्टल पर जाकर पंजीयन करना होगा। उसके बाद पंजीकृत विवरण से लॉगिन करके उम्मीद अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
  • आवेदन शुल्क : Gen/OBC/EWS उम्मीदवारों को 100₹ आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और महिला कैंडीडेट्स समेत एक्स सर्विस मैन को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा।

Official website : एसएससी के द्वारा दिल्ली पुलिस में SI के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट इस प्रकार है ssc.gov.in

How to apply for SSC Delhi police SI vacancy :

एसएससी दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करनेके लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीयन करना होगा उससे आपको एक लॉगिन आईडी मिलेगी।
  • अब लॉगिन आईडी के द्वारा एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसके द्वारा आपको इन पद पर आवेदन करना है।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म खुलने के बाद पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरना होगा एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे अगर पूछे गए हैं तो।
  • इसके बाद आपको फीस सबमिट करनी होगी अपनी कैटेगरी के अनुसार।
  • सबमिट बटन पर जाकर फॉर्म को सब सबमिट कर दें। भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित कर रख ले।

नोट : जो भी उम्मीदवार एसएससी के द्वारा दिल्ली पुलिस में सी के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह पहले विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें और पूरी जानकारी प्राप्त करें जैसे आयु सीमा की गणना, शैक्षणिक योग्यता आदि के बाद SI के पदों पर आवेदन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *