राज्य सरकार ने सतपुड़ा भवन में लगी आग की जांच के लिए एक जांच कमेटी का गठन किया था और उससे जल्दी ही रिपोर्ट तैयार करने को कहा था।

जांच कमेटी की रिपोर्ट आ गई है जिसमें किसी को भी दोषी नहीं पाया गया है।

12 जून को सतपुड़ा भवन में लगी आग की जांच कमेटी की रिपोर्ट 7 दिन में सोमवार को आ गई है इसमें खास यह है कि सतपुड़ा भवन में लगी आग बुझाने के लिए फायर सेफ्टी का कोई इंतजाम नहीं था।

भवन के नीचे 50,000 लीटर पानी स्टोरेज टंकी है लेकिन पानी निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं है जिससे आग बुझाने में इसका उपयोग नहीं किया जा सका। अतः रिपोर्ट में यह सामने आया है कि भवन में लगी आग में कोई किसी की भी गलती नहीं है सोमवार को भवन की पूर्वी विंग के सभी कार्यालयों को कर्मचारियों के लिए खोल दिया गया है।

सतपुड़ा भवन अग्निकांड जांच कमेटी ने जांच के बाद रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है जांच समिति ने 29 कर्मचारियों के साक्ष एवं तीन कर्मचारियों से बात की। समिति ने 287 पेज का जांच प्रतिवेदन सरकार को सौंपा है, जांच में 24 करोड़ रुपया का नुकसान अनुमानित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *