सार :
साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार बाहुबली प्रभास की फिल्म “कल्कि 2898 AD” को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। क्या फिल्म के लिए दर्शकों और प्रभास के फैंस को और इंतजार करना होगा। आईए हम यह जानते हैं कि प्रभास स्टारर फिल्म कल्की की रिलीज डेट को लेकर क्या अपडेट किया गया है। प्रभास के साथ-साथ इस फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आने वाले है साथ ही दीपिका पादुकोण भी एक्शन करती नजर आएंगी।
कल्कि रिलीज़ डेट पर बड़ी ख़बर :
प्रभास की अगली फिल्म कल्कि 2898 AD इसी साल संक्रांति पर रिलीज होने वाली थी, हालांकि पोस्ट प्रोडक्शन में देरी की वजह से मई के महीने तक के लिए इसकी रिलीज़ को टाल दिया गया था। अब एक बार फिर से इसकी रिलीज डेट को लेकर संशय पैदा हो रहा है। अब एक बार फिर इसकी रिलीज डेट में बदलाव होने की संभावना नजर आ रही है। इसके पीछे कारण है कि लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है और आचार संहिता लग चुकी है। जिसकी वजह से प्रभास की फिल्म को इस समय रिलीज करने पर कमाई पर असर पड़ेगा और नुकसान होने की संभावना है। पूरे देश में अभी इलेक्शन प्रचार चल रहे हैं। जिसका असर इस फिल्म की रिलीज डेट पर पढ़ सकता है। ऐसे में मेकर्स अपनी फिल्म पर इसका असर नहीं पढ़ने देना चाहते।
सूत्रों की माने तो इसी वजह से कल्कि के मेकर्स ने आनन-फानन में एक मीटिंग बुलाई थी। जिसमें फिल्म की रिलीज डेट को लेकर काफी चर्चाएं हुईं। इतना ही नहीं कुछ रिपोर्टर्स की माने तो कल की 2898 मई के बाद किसी बड़े मौके की तलाश कर रही है। ऐसे में 15 अगस्त एक अच्छा विकल्प नजर आ रहा है लेकिन 15 अगस्त के समय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म “पुष्पा 2” रिलीज होने वाली है। साथ ही अजय देवगन की साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म “सिंघम अगेन” भी इसी वक्त रिलीज होगी इसीलिए अगर इस समय मेकर्स फिल्म को रिलीज करने का सोच रहे हैं तो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
क्या है फिल्म “कल्की 2898 AD” की कहानी :
बता दे के कल्कि 2898 ad साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म बताई जा रही है। यह एक ग्रैंड बजट फिल्म है। इस फिल्म का बजट लगभग 600 करोड रुपए बताया जा रहा है। प्रभाष की यह फिल्म एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण का शानदार एक्शन देखने को मिलने वाला है दीपिका एक योद्धा की भूमिका निभा रही है इसीलिए जाहिर सी बात है कि दीपिका इस फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन करती हुई नजर आने वाली है।फिल्म में प्रभास का किरदार भगवान विष्णु के दसवे अवतार कलकी से प्रेरित बताया जा रहा है, तो वहीं दीपिका एक योद्धा की भूमिका में नजर आने वाली है। इस तरह इन सुपरस्टार्स के एक्शन और एक्टिंग को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है। फिल्म की कहानी भी अलग समझ आ रही है इसलिए लोग इस कहानी और इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब से फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है तब से प्रभास दीपिका और सभी स्टार्स के फैंस उन्हें इस ग्रैंड फिल्म में देखने के लिए उत्साहित है।
प्रभास के साथ फिल्म में कौन कौन आयेगा नज़र :
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाने वाले प्रभास अपनी फिल्म कल्कि को लेकर इन दिनों काफ़ी चर्चा में चल रहे हैं। उनकी फिल्म कलकी 2898 AD साल 2024 की सबसे ज्यादा लोकप्रिय और मोस्ट अवेटेड फिल्म बताई जा रही है। फिल्म अभी अपने शूटिंग स्टेज में चल रही है। फिल्म से आए दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार निर्देशक नाग अश्विन की निर्देशन में बन रही फिल्म कलकी 2898 AD पिछले लंबे समय से चर्चा में चल रही है इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता प्रभास लीड रोल में नजर आने वाले हैं वही फिल्म में बॉलीवुड की बाला दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं कुछ समय पहले ही एक अपडेट से फिल्म में मृणाल ठाकुर के शामिल होने की ख़बर भी सामने आई थी। वही फिल्म में जूनियर एनटीआर परशुराम का किरदार निभा सकते हैं। जबकि कहा जा रहा है की नानी फिल्म के क्लाइमेक्स से पहले कृपाचार्य की भूमिका निभाएंगे।

कल्कि 2898 AD कब होगी रिलीज :
साल 2024 की बहुचर्चित और मल्टी स्टारर फिल्म जिसमे बॉलिवुड के साथ साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार भी शामिल हैं। प्रभास ,दीपिका ,अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म “कल्की 2898 AD” साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म बताई जा रही है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है इस फिल्म में शानदार एक्शन देखने को मिलने वाला है, यानी जाहिर सी बात है की फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म अभी अपने शूटिंग स्टेज में चल रही है लेकिन मेकर्स पहले ही फिल्म की रिलीज डेट को लोगों के सामने उजागर कर चुके हैं कि फिल्म इसी साल 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसका इंतजार दर्शन काफी बेसब्री से कर रहे थे। एक बार फिर से इसकी रिलीज डेट को लेकर संशय पैदा हो रहा है। अब एक बार फिर इसकी रिलीज डेट में बदलाव होने की संभावना नजर आ रही है। इसके पीछे कारण है कि लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है और आचार संहिता लग चुकी है। जिसकी वजह से प्रभास की फिल्म को इस समय रिलीज करने पर कमाई पर असर पड़ेगा और नुकसान होने की संभावना है। पूरे देश में अभी इलेक्शन प्रचार चल रहे हैं। जिसका असर इस फिल्म की रिलीज डेट पर पढ़ सकता है। ऐसे में मेकर्स अपनी फिल्म पर इसका असर नहीं पढ़ने देना चाहते।
फिल्म को तमिल, तेलुगू ,हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। लाइका प्रोडक्शन के सुबास्करन ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत जल्द ही थलाइवा 170 में भी नजर आएंगे इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे तकरीबन 32 साल बाद दोनों सुपरस्टार्स एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।प्रभास और दीपिका पादुकोण नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898- एडी में पहली बार साथ काम कर रहे हैं। दर्शक इस शानदार जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखेंगे। इन दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को साई-फाई फिल्म में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं
