सार :

बॉलीवुड के सिंघम माने जाने वाले अभिनेता अजय देवगन आर माधवन के साथ हाल ही में एक फिल्म ले जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। 8 मार्च 2024 को अजय देवगन,आर माधवन और ज्योतिका स्टारर फिल्म शैतान रिलीज़ हुई। फिल्म शिवरात्रि के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे से ही शानदार कमाई करना शुरू कर दिया था। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। बता दें कि शैतान फिल्म धड़ल्ले से कमाई करने लगी हुई है। जब फिल्म रिलीज हुई तब इसके आसपास कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हुई थी, जिसका फायदा इसे बखूबी मिला और फिल्म ने शानदार कमाई की। अब फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं। आइए देखते हैं फिल्म ने अभी तक कितने पैसे छापे।

फिल्म को रिलीज हुए पूरे 10 दिन फिर भी जलवा कायम :

विकास बहल के निर्देशन में बनी वशीकरण पर आधारित हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान को रिलीज हुए पूरे 10दिन हो चुके हैं। 10वें दिन ₹100 का आकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने दूसरे रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ कमाए है, जिसके चलते फिल्म की टोटल कमाई 103.05 करोड़ की हो गई है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शैतान ने 133 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है इसीलिए यह फिल्म हिट कहलाएगी। अजय और माधवन की ये फिल्म इतनी जल्दी इतना शानदार कमाई करने वाली 2024 की पहली फिल्म बन चुकी है।फिल्म 60 करोड़ के बजट में बनी थी। इस फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन के अलावा एक्ट्रेस ज्योतिका भी नजर आ रही हैं। 

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई शैतान :

अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म शैतान को रिलीज हुए समय हो गया है लेकिन इस फिल्म ने आज भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाई हुई है। हॉरर थ्रिलर फिल्म शैतान को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और इसी वजह से ये हर दिन शानदार कमाई कर रही है। शैतान 10 दिन के साथ अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है और 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। 10वें दिन ₹100 का आकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने दूसरे रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ कमाए है, जिसके चलते फिल्म की टोटल कमाई 103.05 करोड़ की हो गई है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शैतान ने 133 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। शैतान में अजय देवगन और आर माधवन के साथ ज्योतिका लीड रोल में नजर आईं हैं। ये गुजराती फिल्म वश का हिंदी रीमेक है। वश को बहुत ही कम लोगों ने देखा है इस वजह से ही शैतान की कहानी लोगों को नई लग रही है। शैतान ने तभी 10 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

दर्शकों को बहुत पसंद आ रही फिल्म :

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन और माधवन इस बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं, दोनो अपनी फिल्म शैतान को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म हाल ही में शिवरात्रि पर 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज़ की बात तो हम बाद में करेगें। लेकिन अगर हम फिल्म के रिलीज से पहले की बात करें तो यह फिल्म अपने रिलीज़ होने से पहले ही काफ़ी सुर्खियां बटोर चुकी है। जब मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था तब से ही दर्शक फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। फिल्म की कहानी काले जादू पर बेस्ड है। जिसमें एक्टिंग के दिग्गज माधवन ने तांत्रिक का किरदार निभाया है।

अजय देवगन और माधवन की इस फिल्म में कहानी बिलकुल अलग है जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया है। फिल्म में माधवन ने नेगेटिव किरदार निभाया है लेकिन वह इस किरदार को निभाने में सफ़ल रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय से सभी को स्तब्ध कर के रख दिया है। फिल्म की कहानी काला जादू पर बेस्ड है, जिसमें माधवन एक तांत्रिक बने हैं। उन्होंने अपने कैरेक्टर के साथ कनेक्ट किया है। अगर बात फिल्म में अभिनय की हो रही है तब हम साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा ज्योतिका को कैसे भूल सकते हैं।ज्योतिका ने अजय देवगन और माधवन का भरपूर साथ दिया है। उन्होंने अपने एक्टिंग से सबको खुश किया है। ज्योतिका ने फिल्म में अजय देवगन की पत्नी और उस बेटी की मां का किरदार निभाया है जिस पर माधवन काला जादू करते हैं। उन्होंने एक मां के किरदार को बखोबी निभाया है। ज्योतिका की एक्टिंग काबिले तारीफ़ है। फिल्म में एक सीन है जब वह माधवन से लड़ती है उसमें वह छा गई हैं। इन तीनों स्टार्स ने तो फिल्म में झंडे गाड़ ही दिए हैं, साथ ही फिल्म में बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

सस्पेंस, थ्रिलर और डर से भरपूर है फिल्म :

अजय देवगन और माधवन स्टार फिल्म कल सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है यह फिल्म एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जो की सस्पेंस से भरी हुई है अजय देवगन की यह साल 2024 की पहली फिल्म है लंबे वक्त से इस मूवी को लेकर चल चाय हो रही हैं और माधवन और ज्योतिका जैसे कलाकार भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। शैतान फिल्म की रिलीज मैं केवल एक दिन बाकी है। इस फिल्म के जरिए दशक पहली बार माधवन को इस खतरनाक किरदार में देखेंगे।हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई हॉरर फिल्में बन चुकी है जिनमें वीराना, राज और 1920 जैसी कई शानदार फिल्में शामिल हैं। लेकिन डायरेक्टर विकास बहल की “शैतान” इन सबसे एक दम हटके बताई जा रही है। ये एक सुपर नेचुलर हॉरर थ्रिलर मूवी है। इस तरह की डरावनी मूवी बॉलीवुड में बहुत कम देखने को मिलती हैं और बनती भी कम हैं। ऐसे में शैतान के जरिए आपके पास बड़े पर्दे पर नए तरह का हॉरर देखने का स्पेशल मौका है। फिल्म शैतान के जरिए पहली बार अजय और माधवन एक साथ बड़े पर्दे पर काम करते दिखेंगे।

शैतान स्टार कास्ट :

बॉलीवुड के निदेशक विकास बहल के द्वारा निर्देशित फिल्म शैतान का तीसरा रिलीज हो चुका है इस फिल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन और ज्योति का मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं इस मूवी में आर माधवन विलन का किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं ज्योतिका और अजय देवगन पति-पत्नी के रूप में नजर आई है। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म हिट हो चुकी है साथ ही 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *