सार :
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा पॉपुलर फिल्मों में शुमार और एवरग्रीन हिंदी फिल्म नायक को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आजकल सीक्वल बनाने का ट्रेंड काफी चल रहा है। कई पुरानी फिल्मों के दूसरे पार्ट काफी सालों बाद सामने आए है जैसे कि कुछ महीना पहले ही रिलीज हुई फिल्म ग़दर 2 फिल्म गदर का दूसरा पार्ट है जो 22 साल पहले रिलीज हुआ था और अब अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की फिल्म नायक को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि मार्क्स अब फिल्म नायक का दूसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं “नायक 2″ !
हाल ही में प्राइम वीडियो ने कई फिल्मों के सीक्वल ऐलान किया है वहीं अब अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की फिल्म नायक का भी सीक्वल बनने जा रहा है जिसकी जिम्मेदारी सिद्धार्थ आनंद के कंधों पर है। सीक्वल के बनने पर कई सवाल पैदा होते हैं की फिल्म की स्टोरी क्या होगी और फिल्म में पहले की स्टार कास्ट को लिया जाएगा यानी पहले की जोड़ी दिखाई देगी या फिर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। फिल्म को लेकर बड़ा सवाल उठता है कि क्या एक एक बार फिर दर्शन रानी मुखर्जी और अनिल कपूर की जोड़ी को देखेंगे साथ में।
जल्द बनने जा रही “नायक 2” :
साल 2001 में आई बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर फिल्मों में जानी जाने वाली फिल्म “नायक द रियल हीरो” लोगों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ने में सफल रही थी भले ही इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर रिलीज होने के पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन रिलीज के बाद लोगों ने टीवी पर इसे खूब देखा और आज भी लोग इसे टीवी पर देखना खूब पसंद करते हैं। अब जब बॉलीवुड में सीक्वल बनाने का ट्रेंड खूब जोरो शोरो पर है तब फिल्म नायक का सीक्वल बनना जाहिर सी बात है। साल 2001 में आई फिल्म नायक में रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने सीएम का रोल किया था।
रिपोर्टर्स की माने तो एक्शन फिल्मों के निर्देशकों केनाम से माने जाने वले सिद्धार्थ आनंद फिल्म नायक 2 का निर्देशन करने वाले हैं। एक्शन फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद धमाकेदार फिल्मों के लिए जानें जाते हैं,अगर सिद्धार्थ फिल्म नायक का सीक्वल नायक 2 बना रहे हैं तो निश्चित ही फिल्म नायक 2 एक बड़े स्तर पर बनेगी और स्टार कास्ट भी धांसू होगी। बेशक फिल्म में एक्शन सींस होंगे और काफी एक्शन देखने को मिलेगा। अब देखना यह दिलचस्ब होगा कि फिल्म की स्टार कास्ट क्या होती है? क्या सिद्धार्थ पिछले अभिनेता और अभिनेत्रीयों को मौका देंगे या फिर वह नए चेहरों को मौका देंगे।
क्या फिल्म नायक की कहानी से अलग होगी “नायक 2” की कहानी :
साल 2001 में आई फिल्म नायक में अनिल कपूर, रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में परेश रावल भी नजर आए थे। अनिल कपूर ने एक रिपोर्टर की भूमिका निभाई थी और अमरीश पुरी ने मुख्यमंत्री की भूमिका निभाई थी। कहानी तब शुरू होती है, जब अनिल कपूर एक रिपोर्टर के रूप में मुख्यमंत्री अमरीश पुरी का इंटरव्यू लेते हैं और कुछ बहस के बाद उनको एक दिन का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है। फिल्म में पॉलिटिक्स, करप्शन से लेकर क्राइम तक कई एलिमेंट्स का बैलेंस किया गया था। फिल्म में अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की लव स्टोरी को भी बखूबी शानदार तरीके से पेश किया गया था। अनिल कपूर की नायक एक ऐसी फिल्म बन गई है जो आज भी लोगों को एंटरटेन करने का पूरा दम रखती है।
नायक 2 की कहानी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं की फिल्म की कहानी क्या होगी क्या पहले पार्ट की तरह फिल्म मे सभी एलिमेंट्स को जोड़ा जाएगा या फिर उससे हटकर कहानी होगी। बता दें कि रिपोर्टर्स के अनुसार इस सीक्वल फिल्म को भी राजनीतिक पृष्ठभूमि से जोड़कर बनाया जाएगा और सभी एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे। फिल्म की कहानी लोक कर ली गई है। बता दे कि फिल्म के लेखक रजत अरोड़ा है, रजत ने स्क्रीनप्ले तैयार कर लिया है सिद्धार्थ ने लेखकों की टीम से राजनीति और एक्शन के साथ फिल्म में पहले पार्ट की तरह खूब डायलॉगबाजी रखने के निर्देश दिए हैं।
क्या होगी फिल्म की स्टार कास्ट ?
पठान, जवान जैसी धांसू फिल्मों के लिए पहचाने वाले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने नायक फिल्म कि सीइक्वल बनाने की कमान अपने हाथों में ले ली है। अब वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग पर काम करने वाले हैं लेकिन अभी फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर सबके मन में उत्सुकता बनी हुई है क्योंकि अभी फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। इसीलिए लोग अपने-अपने अंदाजे लगाने में व्यस्त हैं की फिल्म के स्टार कास्ट आखिर क्या होगी। क्या फिल्म मेकर्स पुरानी स्टार कास्ट को ही फिल्म में लेंगे या फिर किसी नई टीम के साथ फिल्म को बनाया जाएगा। सभी के मन में अब यह सवाल उमड़ रहा है बता दें की अभी फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन यह उम्मीद की जा रही है कि फिल्म मेकर्स जल्द ही फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर अनाउंसमेंट कर सकते हैं।
जमकर होगी डायलॉगबाजी :
बता दें कि नायक फिल्म का पूरा नाम ‘नायक द रियल हीरो’ है। यह फिल्म आज से करीब 23 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर आई थी। सिद्धार्थ ने लेखकों की टीम से राजनीति और एक्शन के साथ फिल्म में पहले पार्ट की तरह खूब डायलॉगबाजी रखने के निर्देश दिए हैं। फिल्म में अनिल कपूर लीड रोल में हर किसी का दिल जीत लिया था। अनिल कपूर के साथ अमरीश पुरी ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी की बोलती बंद कर दी थी। फिल्म रानी मुखर्जी अनिल कपूर के अपोजिट आई थीं। इन सभी के अलावा परेश रावल और जॉनी लीवर मुख्य भूमिका में थे। नायक 2 की कहानी को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं की फिल्म की कहानी क्या होगी क्या पहले पार्ट की तरह फिल्म मे सभी एलिमेंट्स को जोड़ा जाएगा या फिर उससे हटकर कहानी होगी। फिल्म में अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की लव स्टोरी को भी बखूबी शानदार तरीके से पेश किया गया था।
