सार :
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता और अपनी अदाकारी से सबके दिलों को जीतने वाले रणदीप हुडा की फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी स्वतंत्र वीर सावरकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म की कहानी को रणदीप हुड्डा ने बहुत अच्छे से पेश किया है। फिल्म की कहानी में रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर का रोल निभाया है। जिसके लिए उन्होंने काफ़ी मेहनत की है जो फिल्म में साफ नजर आ रहा है। फिल्म का दारोमदार रणदीप के कंधों पर ही है।
विस्तार :
बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से लोहा मनवाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा 22 मार्च को अपनी फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर लेके आ चुके हैं। फिल्म में लीड रोल में उन्होंने वीर सावरकर की भूमिका निभाई है।फिल्म में अंकिता लोखंडे ने वीर सावरकर की पत्नी का किरदार निभाया है जमुनाबाई के रोल में अंकिता काफी जची हैं। उन्होंने यह किरदार बखूबी निभाया है। मणिकर्णिका में भी काम किया था जिसमे उनका किरदार बहुत अच्छा था, उसमे भी उन्होंने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे सावरकर ने अखंड भारत की लड़ाई लड़ी। भारत को आजाद करने के लिए उन्होंने किस तरह अपनी फौज खड़ी की और अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए उन्होंने एड़ी चोटी का दम लगा दिया था।
क्या है फिल्म “स्वतंत्र वीर सावरकर” की कहानी :
रणदीप हुडा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ हाल ही में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी दिल छूने वाली है। फिल्म की शुरुआत दुनिया भर में फैली प्लेग महामारी से शुरू होती है। वीर सावरकर के पिता को भी प्लेग की बीमारी हो जाती है और अंग्रेजी पुलिस इस बीमारी से सभी संक्रमित लोगों को जिंदा जला देती है। बचपन से ही सावरकर को अपने जीवन में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह फिल्म आपको एक इमोशनल जर्नी पर ले जाती है जो सच्चाई है। फिर कहानी आगे बढ़ती है जैसे-जैसे सावरकर बड़े होते गए, देश को ब्रिटिश शासन से आज़ाद कराने का उनका सपना और भी दृढ़ होता जाता है। फिल्म में आगे उनकी लाइफ जर्नी को दिखाया गया है जिसमे वह देश को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने लंदन जाकर कानून की पढ़ाई भी की। कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ती है उनके जीवन के संघर्ष और बढ़ते जाते हैं। वे आजादी के लिए बनाए गए संगठन को मजबूत करते हैं तो उन्हें कालापानी की सजा सुना दी जाती है। जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां से कोई लौटकर नहीं आता। इसके पीछे की कहानी जानने के लिए आपको फिल्म देखना चाहिए।
अन्य किरदारों ने भी किया जोरदार काम :
फिल्म में काफी एलिमेंट्स ऐसे हैं जो आपको इतिहास केबारे में जानकारी देते हैं। अपने किरदार में रणदीप हुड्डा ने काफी मेहनत की है। रणदीप ने एक बार फिर अपने दृढ़ विश्वास से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। अलग-अलग उम्र में रणदीप के शारीरिक परिवर्तन को शानदार ढंग से डिज़ाइन किया गया है। उन्होंने खुद को वीर सावरकर जैसा दिखने के लिए काफ़ी मेहनत की। अमित सियाल भी अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ देने की कोशिश की हैं। वीर सावरकर की पत्नी यमुना बाई का किरदार निभाने वाली अंकिता लोखंडे के किरदार को ज्यादा स्क्रीन स्पेस नहीं मिला है लेकिन अंकिता ने अपनी अदाकारी से कुछ टाइम में ही सबको इंप्रेस कर दिया है। राजेश खेड़ा ने महात्मा गांधी के किरदार को न्याय देने की भी पूरी कोशिश की है।
अभिनय में दिखा दम, रणदीप पर दिखी फिल्म को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी :
फिल्म देखकर लौट रहे दर्शकों ने अपने अपने रिव्यू दिए हैं। किसी को फिल्म की कहानी रेंगती नज़र आई तो किसी को फिल्म के वन लाइनर्स और डायलॉग्स ताली बजाने पर मजबूर कर देंने वाले लगे। महात्मा गांधी और सावरकर के बीच के संवाद काफी मजेदार हैं। दोनों के बीच गजब के वैचारिक मतभेद दिखाए गए हैं। कुछ सीन्स ऐसे हैं, जो आपको इमोशनल कर सकते हैं। सिनेमैटोग्राफी की भी तारीफ करना बनती है। आजादी के पहले का भारत कैसा होगा, उसे बखूबी दिखाया गया है और सिनेमैटोग्राफर अरविंद कृष्णा ने इसे काफी बेहतरीन ढंग से दिखाने की कोशिश की है। फिल्म का कलर टोन डॉर्क ही रखा गया है। ताकि पहले के समय का अहसास हो सके। अगर आपको सावरकर के त्याग और समर्पण को जानना हो, तो इस फिल्म को देखना चाहिए। फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर को रिलीज हुए एक दिन हो गया है। वीर सावरकर की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म 2 घंटे 58 मिनट की है।
पहले दिन कमाई के मामले में कैसी रही वीर सावरकर :
बॉलीवुड के शानदार अभिनेता रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर 22 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिल रहा है। जिस तरह की उम्मीद लगाई गई थी फिल्म को वैसा रिस्पांस नहीं मिला है। फिल्म की कहानी स्वतन्त्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका अदा की है। इसके अलावा फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी भी उन्होंने निभाई है। इस फिल्म के लिए रणदीप ने जीतोड़ मेहनत करते हुए गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया था। फिल्म देखने पहुंचे दर्शक उनके अभिनय के मुरीद हो गए हैं। कमाई की बात करें तो आंकड़ों के मुताबिक ओपनिंग डे पर ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ ने 1.15 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पहला दिन सुस्त रही। 22 मार्च को कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी ‘मडगांव एक्सप्रेस’ भी रिलीज हुई। दिव्येंदु , प्रतीक गांधी , अविनाश तिवारी , नोरा फतेही , उपेंद्र लिमये और छाया कदम जैसे सितारों ने काम किया है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ती नजर नहीं आई। बता दें कि कुणाल ने इस फिल्म के जरिए निर्देशन में डेब्यू किया है। इस फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो आंकड़ों के मुताबिक इसने 1.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। दो फिल्मों के क्लेश होने से दोनों की कमाई पर असर पड़ा है।
