सार :

बॉलीवुड की एक धमाकेदार फुल एंटरटेन और धांसू कॉमेडी फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड की तीन दिग्गज अभिनेत्रीयों का जलवा देखने को मिलेगा। इस फिल्म के गानों ने रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है और जबसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जी हां इस फिल्म में कृति सेनन, करीना कपूर और तब्बू अपने एक्टिंग के जलवों से लोगों का दिल जीतने वाली हैं। फिल्म में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं।

विस्तार :

कॉमेडी , ग्लैमर से भरपूर और इंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल तड़का : बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म “क्रू” राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी और बालाजी मोशन पिक्चर्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बनी इस फिल्म में सभी एलिमेंट्स भरपूर तरीके से नजर आने वाले हैं। यह फिल्म जल्द ही बड़े पर रिलीज होने वाली है। जिसका इंतजार दर्शक बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं क्योंकि इस फिल्म की कास्ट और कहानी धमाकेदार है। जिसमें लोगों को ग्लैमर, कॉमेडी , एंटरटेनमेंट का फुल तड़का मिलेगा। इस फिल्म में कॉमेडी भर भर के देखी जाएगी। साथ ही जब बॉलीवुड की तीन मशहूर अदाकारा साथ हो तो ग्लैमर पीछे कैसे छूट सकता है इसीलिए फिल्म में ग्लैमर भी खूब देखने को मिलेगा। अगर इस फिल्म के गानों की बात करें तो फिल्म के गानो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। आइए जानें ये तीन एलिमेंट्स मचाएंगे धमाल।

  • ग्लैमर का तड़का : कृति सनोन ,करीना कपूर और तब्बू फिल्म में लीड रोल निभाने वाली है इन तीनों की यह फिल्म ग्लैमर से भरपूर होगी। इन तीनों ही एक्ट्रेस ने फिल्म में खूब ग्लैमर पेश किया है। डिजाइनर ड्रेसस से लेकर, मेकअप ,ज्वेलरी सभी एकदम जबरदस्त नजर आ रहे हैं।
  • कॉमेडी का ट्रिपल अटैक : फिल्म में कृति सेनन, करीना कपूर और तब्बू के साथ कई अहम किरदार भी नजर आने वाले हैं, जिसमें मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अहम किरदार में नजर आएंगे और अपने कॉमेडी अंदाज से लोगों को खूब एंटरटेन करेंगे। वही फिल्म में दिलजीत भी अपनी कॉमेडी का तड़का लगाएंगे और कुलभूषण खरबंदा अहम किरदार में नजर आएंगे।
  • फुल एंटरटेनमेंट और सस्पेंस : फिल्म के ट्रेलर में साफ नजर आ रहा था की फिल्म भरपूर एंटरटेनमेंट देने वाली है। फिल्म में कुछ ऐसे एलिमेंट्स जोड़े गए हैं जो दर्शकों को फुल टाइम फिल्म से बांधे रखेगी।

वूमेन सेंट्रिक फिल्म है “क्रू :

एकता कपूर डायरेक्शन में बन रही फीमेल सेंट्रिक फिल्म क्रू से मेकर्स ने हाल ही में एक्ट्रेस के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किए थे और अब आज यानी 24 फरवरी को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। बॉलीवुड में वूमेन सेंट्रिक फिल्में जब भी बनी है बॉक्स ऑफिस पर ऐसी मूवीस में कमाल कर दिया है और धमाल मचाते हुए अच्छा कलेक्शन किया है इस तरह इन वूमेन सेंट्रिक फिल्मों में करीना कपूर खान ने हमेशा एक्टिंग की है और वह पॉवरफुल वूमेन के कैरेक्टर में नजर आई है।इसी तरह वह अब एकता कपूर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म क्रू में भी एक पॉवरफुल वूमेन के किरदार में नजर आने वाली है। जिसमें वह एक एयर होस्टेस की भूमिका निभाएंगी। इस तरह उनके साथ तब्बू और कृति सेनन भी एयर होस्टेस के रूप में ही एक्टिंग करती दिखेंगे। कुछ दिनों पहले ही फिल्म की रिलीज डेट को रिवील कर दिया गया था।

फिल्म क्रू की स्टार कास्ट और कब होगी रिलीज :

बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म “क्रू” राजेश कृष्णन के निर्देशन में और बालाजी मोशन पिक्चर्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बनी है। यह फिल्म एक मल्टी स्टारर फिल्म है। इस फिल्म में करीना कपूर खान , तब्बू और कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगे वहीं कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए फिल्म में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का अभी कमियों होने वाला है। फिल्म में कॉमेडी और ग्लैमर का तड़का तो लगेगा ही साथ में दर्शकों को फुल टू एंटरटेनमेंट भी देखने को मिलेगा यानी फिल्म फुल टू पैसा वसूल होने वाली है।फिल्म में दिलजीत और कुलभूषण खरबंदा ने भी अहम भूमिका निभाई है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स की तरफ से फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा गया है की कुर्सी की पेटी बांध लीजिए क्योंकि तापमान गर्म होने वाला है क्रू का टीजर अब आ गया है। यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है इसमें बालाजी टेली फिल्म और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए यह तीनों एक्ट्रेस पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। जब से फिल्म “crew” का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जी हां इस फिल्म में कृति सेनन, करीना कपूर और तब्बू अपने एक्टिंग के जलवों से लोगों का दिल जीतने वाली हैं।

क्या है फिल्म क्रू की कहानी :

बता दे कि ऐसा पहली बार होगा जब तीनों हसीनाएं एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है। यह हाइली एंटीसिपेटेड फिल्म है जो एक दमदार कमर्शियल फैमिली एंटरटेनर भी होने वाली है। फिल्म में कृति सेनन तब्बू और करीना कपूर खान एयर होस्टेस की भूमिका में नजर आने वाली है। इस फिल्म की कहानी एयरलाइन इंडस्ट्री पर बेस्ड होगी। इसमें एयरलाइंस से संबंधित कठिनाई और संघर्ष को दिखाया जाएगा। फिल्म को राजेश कृष्णन ने डायरेक्ट किया है। साथ ही इस फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म गुरु के रिलीज होने में केवल एक सप्ताह बाकी है फिल्म के क्रेज को देखकर लग रहा है की फिल्म बॉक्स पर धमाल मचाने में सफल रहेगी।

बता दे कि करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आगे सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही एक थ्रिलर फिल्म में भी नजर आने वाली है जो ‘डी डिवोशन आफ सस्पेक्ट’ एक किताब पर बेस्ड है इसमें विजय वर्मा भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। वही तब्बू की अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में अजय देवगन के साथ अपोजिट रोल में नजर आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *