सार :
IPL 2024 के सातवें मैच में महेंद्रसिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस का आमना सामना हुआ। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के मैच नंबर-7 में 26 मार्च को मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टीमों का आमना सामना हुआ और मैच शानदार रहा। इस दौरान दो नए कप्तान शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ की नेतृत्व क्षमता का परीक्षण किया गया। गिल की टीम धोनी की सीएसके से पिछले आईपीएल फाइनल का बदला लेने की भरपूर कोशिश की। लेकिन वह धोनी के किंग्स के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए।
विस्तार :
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के सातवें मैच में गुजरात टाइटंस को 63 रन से मात दे दि है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर ही 206 रन बनाए थे। जवाबी कार्यवाही में गुजरात की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन ही बना पाए। इस जीत के साथ ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में चेन्नई की टीम अंक तालिका में चार अंक प्राप्त कर शीर्ष पर पहुंच गई है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब धोनी के किंग्स सीएसके का अगला मुक़ाबला 31 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के साथ विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। वहीं, गुजरात टाइटंस का अगला मुक़ाबला 31 मार्च को ही सनराइजर्स हैदराबाद के साथ अहमदाबाद में खेला जाएगा।
ऋतुराज की कप्तानी में टीम ने जीते 2 मुकाबले :
डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने रनरअप गुजरात टाइटंस टीम को 207 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। बता दे की कल के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। जिसमें उन्होंने 206 रन बनाए और गुजरात टाइटंस को 207 रनों का लक्ष्य दिया। घरेलू मैदान पर शिवम दुबे ने अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा ओपनर रचिन रविंद्र और कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 46 46 रन बनाए और वह अपने अर्धशतक से चूक गए। निचले क्रम के बल्लेबाजों की बात करें तो डेब्यू करने उतरे समीर रिजवी ने 6 गेंद में दो छक्के की मदद से 14 रन बनाए रचिन, शिवम और समीर का स्ट्राइक रेट 200 के पार रहा। चेन्नई सुपर किंग की टीम ने शानदार पारी खेलते हुए 206 रन बना लिए।
बता दे की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने 206 रनों में से 130 रन केवल बाउंड्री से प्राप्त किए। इनमे से न्यूज़ीलैंड के रचिन ने चेन्नई सुपर किंग्स को तेज शुरुआत दिलाई। रचिन ने 20 गेंद में 46 रन बना लिए थे उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और तीन छक्के लगाए। उनकी धुआंधार पारी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स टीम के पावर प्ले के पहले 6 ओवर में ही 69 रन के स्कोर तक पहुंच गए। गुजरात टाइटंस के रशीद को सबसे ज्यादा दो विकेट मिले। वहीं अगर हम चेन्नई के कप्तान की बात करें तो ऋतुराज बतौर कप्तान अपने पहले अर्धशतक से चूक गए। वह 36 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शिवम दुबे का तूफान आया। उन्होंने आते ही आर साई किशोर की गेंद पर छक्का जड़ा और अपनी शानदार पारी खेली।
गुजरात टाइटंस ने खेली चेसिंग पारी ;
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने 206 रनों की पारी खेली और गुजरात को 207 रनो का लक्ष्य दिया। जवाबी कार्रवाई में विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम कभी भी इसे चेज करने के नजदीक नहीं दिखी। टीम की शुरुआत ही खराब हुई। दीपक चाहर ने शुभमन गिल (8) और ऋद्धिमान साहा (21) को पवेलियन भेजकर गुजरात को दो बड़े झटके दिए। टीम इससे उबर नहीं सकी थी कि विकेट के पीछ धोनी के शानदार कैच ने विजय शंकर को पवेलियन भेज दिया। इस तरह गुजरात की टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। इसके बाद डेविड मिलर (21) का शानदार कैच रहाणे ने पकड़ा। अजमतुल्लाह ओमरजई 11 रन, राहुल तेवतिया छह रन और राशिद खान एक रन बनाकर आउट हुए। उमेश यादव 11 गेंद में 10 रन और स्पेंसर जॉनसन पांच रन बनाकर नाबाद रहे। दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, डेरिल मिचेल और मथीशा पथिराना को एक-एक विकेट मिला।
चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी जीत, अंक तालिका में शीर्ष पर :
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के सातवें मैच में गुजरात टाइटंस को 63 रन से मात दे दि है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर ही 206 रन बनाए थे। जवाबी कार्यवाही में गुजरात की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 143 रन ही बना पाए। इस जीत के साथ ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में चेन्नई की टीम अंक तालिका में चार अंक प्राप्त कर शीर्ष पर पहुंच गई है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने ipl के ओपनिंग मैच में कोहली की टीम को धूल चटाई थी। अभी तक वह 2 मैच जीत चुके हैं और टॉप पर हैं।
अब तक कितने चौके छक्के लगे :
बता दें कि चेन्नई ने कल के मैच में टॉस हार लिया था ऐसा कहा जाता है कि जो टीम टॉस जीतती है, उसके लिए + पॉइंट होता है लेकिन इस बार आईपीएल में अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं देखा जा रहा है। शाम के समय मैच का नतीजा टॉस से नहीं निकल रहा। 6 में से तीन मैच पहले बैटिंग और तीन मैच चेज करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। यानी अभी रेशों बराबरी का है टॉस जीतने वाली टीम ने तीन मेंच जीते और टॉस हारने वाली टीम ने भी तीन मैच जीते हैं, इसीलिए टॉस जीतना इस बार जीत का निर्णय नहीं कर पा रहा। कल की मैच में खिलाड़ीयों ने खूब चौके , छक्के की बरसात की। आईपीएल 2024 के पहले 6 मैचों की बात करें तो इनमें अभी तक चौकों की संख्या 100 के पार हो गई है पिछली बार भी 6 मैचों में 110 छक्के लग चुके थे। वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने का सीजन बन गया था। सीजन के पहले 6 मैच में 169 चौके लग चुके हैं शुरुआती सभी 6 मैचों में मेजबान टीम जीती है। इस बार इस बीच पंजाब ने पावरप्ले में 106 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है जो की टूर्नामेंट में सबसे धीमी स्ट्राइक रेट है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स में पावर प्ले में 166 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है जो सर्वाधिक है।
