सार :

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्द ही अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां लेकर आ रहे हैं। काफी लंबे समय से फिल्म को लेकर दोनों स्टार्स बड़ी चर्चा में चल रहे हैं और आजकल हर जगह टाइगर और अक्षय साथ ही नजर आते हैं किसी की शादी पार्टी हो या होली का त्यौहार हो हर जगह दोनों की जोड़ी दिखाई देती है। जब से फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है तब से यह सुर्खियां बटोर रही है अब फिल्म की रिलीज डेट नजदीक है और मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी हाल ही में लॉन्च कर दिया है जो बहुत ही धमाकेदार और एंटरटेनिंग है।

विस्तार :

जब से फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है तब से अक्षय और टाइगर के फैंस बड़ी बेसब्री से फिल्म के आने का इंतजार कर रहे हैं। बड़े मियां चोटे मियां एक साइंस फिक्शन फिल्म है। ऐसे में इस फिल्म की शूटिंग भी डिफरेंट तरीके से हो रही थी। ट्रेलर रिलीज होने के कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था। इस टीजर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को एक्शन करते दिखाया गया है और जिस तरह यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है उससे साफ समझ आता है कि इस फिल्म में दर्शकों को अक्षय और टाइगर का शानदार एक्शन देखने को मिलने वाला है जिसके लिए टाइगर और अक्षय के फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। इन दोनों का किसी फिल्म में साथ आना एक टिपिकल बॉलीवुड एक्शन फैन के लिए फैंटेसी से कम नहीं है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय और टाइगर की कास्टिंग फैन्स के लिए फैंटेसी के सच होने जैसा है। फिल्म के शूट से ही लगातार खबरें आती रहती थीं कि इसका एक्शन बहुत धुआंधार होने वाला है। अब ट्रेलर में इसे साफ साफ देखा जा सकता है।

बड़े मियां छोटे मियां” के ट्रेलर ने उड़ाए सबके होश :

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से जाने जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार और उभरते हुए दिग्गज अभिनेता टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म “बड़े मियां छोटे मियां” के ट्रेलर 26 मार्च को रिलीज हो चुका हैें जल्द ही फिल्म भी रिलीज होने वाली है। अक्षय और टाइगर विदेशी लोकेशंस पर कुछ क्रेजी एक्शन सेट पीस के बीच नजर आ रहे हैं। टाइगर तो अपने करियर की शुरुआत से ही तूफानी एक्शन और स्टंट करते नजर आते रहे हैं। मगर बॉलीवुड के पक्के वाले एक्शन ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में टाइगर से काम नहीं लग रहे हैं उन्होंने अपने एक्शन से लोगों को शोक कर दिया है।

ट्रेलर गोलीबारी और बम धमाके के साथ-साथ दमदार एक्शन से भरपूर है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अलग ही लेवल का स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें दोनों सितारे देश के एक ऐसे दुश्मन का खात्मा करने निकले हैं, जिसके बारे में किसी को कुछ भी पता नहीं है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म में विलन की भूमिका निभाई है। टाइगर और अक्षय ट्रेलर में बोलते नजर आ रहे हैं, कि ‘दिल से सोलजर दिमाग से शैतान हैं हम..बच के रहना हमसे हिंदुस्तान हैं हम।’ अक्षय-टाइगर की जोड़ी अपने अंदाज में दुश्मन को हराने में लग जाती है। मगर ट्रेलर के आखिर में ये एक्शन जोड़ी एक-दूसरे की ही दुश्मन बन जाती है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा भी जरबर्दस्त अभिनय करती दिखाई दी हैं।

पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया खतरनाक विलेन का क़िरदार :

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के शानदार स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन, देश के सबसे दमदार एक्टर्स में गिने जाते हैं।हाल ही में वह सालार मे नज़र आए थे। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में वह एक खतरनाक विलेन का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम कबीर है, जो एक टेक्नोलॉजी जीनियस है। मगर उसके इरादे बहुत खतरनाक हैं और साइंस उसका सबसे बड़ा हथियार है। इस रोल में पृथ्वीराज का लुक बहुत छुपा कर रखा गया था, मगर ट्रेलर देखने के बाद समझ आता है कि मेकर्स उनके किरदार को सबसे बड़ा सरप्राइज फैक्टर बनाकर चल रहे थे। कबीर का किरदार सिर्फ एक विलेन नहीं है बल्कि उसकी पावर्स के हिसाब से उसे सुपर विलेन कहा जाना भी सही होगा। फिल्म में टाइगर और अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ फिल्म में अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में इनके किरदार भी दमदार नजर आ रहे हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट और कब होगी फिल्म रिलीज :

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। और अभी तो उनकी अपकमिंग फिल्म “बड़े मियां छोटे मियां” को लेकर काफी बज बना हुआ है। अलि अब्बास जफर निर्देशित यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। अगर फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो यह फिल्म मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें बॉलिवुड के कई सितारे शामिल हैं। अपनी दमदार अभिनय दक्षता से दर्शकों को खूब मनोरंजित करेगें। फिल्म में लीड रोल में बॉलिवुड के दिग्गज अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ नज़र आयेंगे। इनके साथ फीमेल लीड रोल में मानुषी छिल्लर, अलाया एफ नज़र आने वाली हैं। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा, जान्हवी कपूर, जुगल हंसराज, पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है और यह फिल्म अगले महीने ईद पर 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। यह एक बड़ी बजट फिल्म है जिसका बजट लगभग 350 करोड़ रुपए है। अक्षय कुमार जिस फिल्म में होते हैं उस फिल्म में वह दर्शकों को हसाए और गुदगुदाय बिना नहीं छोड़ते इसीलिए फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में वह एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने गुदगुदाने और धांसू एक्शन दिखाने आ रहे हैं। 10 अप्रैल 2024 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की शानदार जोड़ी दिखने वाली है।फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है और यह फिल्म अगले महीने ईद पर रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी दीवानगी देखने को मिल रही है

1998 में आई थी पहले बड़े मियां छोटे मियां की जोड़ी:

बता दें कि इसी नाम से एक्शन कॉमेडी फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी जिसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा लीड रोल में नजर आए थे। इस इन दोनों के डबल रोल थे और इन दोनों ने इस फिल्म के द्वारा दर्शकों को काफी हासाया और गुदगुदाया था। अप्रैल 2024 में आने वाली अक्षय और टाइगर की “बड़े मियां छोटे मियां” भी कुछ इसी तरह की होने वाली है यानी यह भी दर्शकों को काफी हंसाने वाली है और साथ ही अभी फिल्मों में एक्शन का दौर चल रहा है तो यह फिल्म एक्शन से भी भरपूर होगी इसीलिए हम कह सकते हैं कि इस फिल्म में कॉमेडी और एक्शन का डबल अटैक देखने को मिलने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *