चीन अब पाकिस्तान में एक और विशाल परमाणु बिजलीघर लगाने जा रहा है इस परमाणु का प्लांट को चश्मा में लगाया जाएगा और इसकी क्षमता 12 मेगावाट की होगी इसे बनाने पर चीन 4.8 अरब डॉलर खर्च करने जा रहा है ।
माना जा रहा है कि सीपीईसी परियोजना को ध्यान में रखकर इसे लगाया जा रहा है
पाकिस्तान ने पीएम शाहबाज शरीफ ने बताया कि दोनों देशों के बीच इस पर प्रारंभिक सहमति बन गई है। इसे उन्होंने बढ़ते आर्थिक सहयोग का प्रतीक करार दिया और संकल्प लिया कि इस परियोजना को बिना देरी के पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा हम इस पर काम बिना देरी के शुरू करेंगे, पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के नेता ने इसके साथ ही पूर्ववर्ती इमरान खान सरकार को बिजली परियोजना में देरी के लिए आड़े हाथ लिया।
