सार :
आईपीएल 2024 के 17 सीजन का 16वां मैच आज यानी 3 अप्रैल को आईपीएल की दो धांसू टीमों दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स(DC Vs KKR) के बीच होने वाला है। आज का यह मुक़ाबला डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें आईपीएल में अपना खाता खोल चुकी हैं। आइए जानते हैं प्लेइंग इलेवन और स्टेडिम के पिच के हालात।
विस्तार :
आईपीएल 2024 के 17 सीजन का 16वां मैच आज यानी 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स(DC Vs KKR) के बीच होने वाला है। बता दें कि दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच जीती थी। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने जहां चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ जीत हासिल की थी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को उसके घर में हराया था। दिल्ली ने विशाखापत्तनम में खेले गए पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हराया था। वह अंकतालिका में दो अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं। विशाखापत्तनम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होनेवाला यह मुक़ाबला भी बेहद ही दिलचास्ब होने वाला है।
IPL 2024 Match 16 DC Vs KKR :
विशाखापत्तनम के डा. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आज यानी 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स(DC Vs KKR) के बीच होने वाला है। विशाखापत्तनम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाला है। कप्तान ऋषभ पंत के चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ लगाए गए अर्धशतक ने दिल्ली कैपिटल्स का हौसला बढ़ा दिया है। और आज की जीत को टारगेट करेंगे। श्रेयस अय्यर की टीम की भी निगाहें भी लगातार तीसरी जीत पर होंगी। दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर इस जीत के क्रम को बरकरार रखने के लिए उतरेगी। अब तक 32 आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का आमना सामना हुआ है। दोनों के बीच पिछले 5 आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 में जीत हासिल की है। बता दें कि दोनों ही टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला होगा इनके प्रदर्शन में ज्यादा अंतर नहीं है।
DC Vs KKR head to head :
रिषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स आज आमने सामने आने वाली है दोनों ही टीमों के प्रदर्शन में अभी तक ज़्यादा अंतर नहीं है दोनों ही टीमें अच्छा प्रदर्शन करती आयी है और एक दूसरे के साथ जो मैच खेले हैं उसमें भी जीत का अंतर बहुत कम है अगर हम अब तक IPL मैच के बीच इन दोनों टीम की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 32 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इनमें से दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैच और केकेआर ने 16 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। केकेआर और दिल्ली कैपिटल के बीच खेले गए मैच में कोलकाता नाइट से ख़िलाफ़ दिल्ली का उच्चतम स्कोर 228 रन है, जबकि डीसी के खिलाफ केकेआर का उच्चतम स्कोर 210 रन है।
केकेआर ने डीसी के खिलाफ आखिरी बार जीत आईपीएल 2021 में हासिल की थी। दोनों के बीच पिछले 5 आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 3 और कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 में जीत हासिल की है।पिछले मैच में कप्तान ऋषभ पंत के अर्धशतक ने दिल्ली कैपिटल्स का हौसला बढ़ा दिया है। अर्धशतकीय पारी ने न सिर्फ पंत की फॉर्म में वापसी कराई बल्कि दिल्ली को आईपीएल-17 में पहली जीत भी दिलाई। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स का रिकॉर्ड दो मैच में दो जीत के साथ शत-प्रतिशत है।
विशाखापत्तनम के डा. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिर्पोट क्या कहती है:
विशाखापत्तनम के डा. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आज यानी 3 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स(DC Vs KKR) के बीच होने वाला है। विशाखापत्तनम दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा गृह मैदान है। इस मैदान पर बैट और बॉल के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती हैं। हालांकि, मैच के पहले हिस्से में तेज गेंदबाजों को पिच से कुछ स्विंग मिल सकती है, जबकि मैच के दूसरे हिस्से यानी रात में स्पिनर्स को कुछ टर्न मिल सकती है। इस सीजन इस मैदान पर आईपीएल का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। उसे दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से जीता था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन ही बना पाई थी।
कुल मिलाकर इस मैदान पर बैट और बॉल के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। अगर हम इस सीज़न के पहले मैच की बात करें जो यहां खेला गया उस मैच की पहली पारी में दो-तीन ओवर के बाद विजाग का विकेट बल्लेबाजी के लिए मुफीद हो गया था। दूसरी पारी में पिच में कुछ स्पंज उछाल था, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिली। 31 मार्च को हुए उस मैच की दूसरी पारी में ओस भी एक कारक रहा था। उस मैच में सीएसके के मथीशा पथिराना ने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 और डीसी के मुकेश कुमार ने 3 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके थे।
दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन :
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, एनरिक नॉर्तजे, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।
IPL 2024 Match 15 RCB Vs LSG :
आईपीएल 2024 का 17 वन का सीजन का 15 मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया था IPL 17 का पंद्रहवाँ मुक़ाबला बेहद ही रोमांचक रहा बेंगलोर के ग्लैन मैक्सवेल ने लखनऊ को शुरुआती झटके दिए लेकिन फिर क्विंटन डिकॉक और निकोलस पूरन ने पारी संभाली इससे लखनऊ ने निर्धारित ओवरों में 181 रनों की पारी खेली और पाँच विकेट गंवाए ओपनर डिकॉक ने छिहत्तर गेंदों में आठ चौके और पाँच छक्के की मदद81 रन की पारी खेली जो बहुत ही बेहतरीन रही इस दौरान डिकॉक ने अपने आइपीएल करियर के 3 हज़ार रन भी पूरे कर लिए। बता दें कि इस मैच में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कोई कमाल नहीं दिखा पाए और लखनऊ ने बाज़ी मार ली मेज़बान टीम RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी मेज़बान टीम के तेज गेंदबाज़ों को क्विंटन डिकॉक ने आड़े हाथों लेते हुए तेज गेंदबाज़ के छक्के छुड़ाते हुए शानदार पारी खेली।
कुछ समय तक लखनऊ की टीम रन गति बढ़ाने के लिए संघर्ष करती दिखी इसी कोशिश में मेडिकल भी सिराज की गेंद पर हवा मैं शॉर्ट मारकर आउट होते नज़र आए उसके बाद मार्क का स्टॉल मिस रन बनाकर आउट हो गए और ग्लेन मैक्सवेल RCB के सबसे प्रभावी गेंदबाज़ रहे उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ़ 23 रन दिए और दो विकेट अपने नाम किए। अब आज का सोलहवां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला है आज के मैच में देखना यह होगा कि कौन से टीम जीतती है और अपने नाम जीत दर्ज कराती है।
